Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

50 हजार रुपए रिश्वत लेने वाला सहायक सब-इंस्पेक्टर और सिपाही विजीलेंस ब्यूरो द्वारा गिरफ्तार

Vigilance Bureau, Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Kapurthala Police, Kapurthala
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

कपूरथला , 09 Sep 2025

Last updated on: Sep 10, 2025, 12:22 IST

पंजाब विजीलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार विरोधी अभियान के दौरान कपूरथला जिले के थाना सिटी सुल्तानपुर लोधी में तैनात सहायक सब-इंस्पेक्टर (ए.एस.आई.) राजविंदर सिंह (691/कपूरथला) और सिपाही बलतेज सिंह को 50 हजार रुपए की रिश्वत मांगने और स्वीकार करने के आरोप में काबू किया है। इस बारे में जानकारी देते हुए विजीलेंस ब्यूरो के सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि ये गिरफ्तारियां एक इंग्लैंड निवासी एनआरआई महिला, जो इस समय मुंबई में भी रह रही है, द्वारा मुख्यमंत्री की एंटी-करप्शन एक्शन लाइन पर दी गई शिकायत की जांच के आधार पर की गई हैं।

प्रवक्ता ने आगे बताया कि शिकायत के अनुसार उक्त ए.एस.आई. ने शिकायतकर्ता के एनआरआई मित्र की पुलिस द्वारा एक मामले में गिरफ्तारी के समय अदालत से जमानत दिलाने में मदद करने के बदले 50 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। रिश्वत की रकम प्राप्त करने के लिए इन पुलिसकर्मियों ने उसे बैंक के एटीएम से पैसे निकालने के लिए भी बाहर भेज दिया था।

इसके बाद इन पुलिसकर्मियों ने शिकायतकर्ता से अदालत की कार्रवाई में उसके साथी की मदद करने के बदले 5 हजार रुपए और मांगे थे, जिसकी उसने रिकॉर्डिंग करके ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई। प्रवक्ता ने बताया कि जांच के दौरान शिकायत में लगाए गए आरोप सही पाए गए। 

इसके बाद उक्त दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण कानून के तहत ब्यूरो के थाना जालंधर रेंज में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। इस केस की आगे की जांच जारी है और आरोपियों को कल सक्षम अदालत में पेश किया जाएगा।

 

Tags: Vigilance Bureau , Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Kapurthala Police , Kapurthala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD