Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

एशिया कप : कैसी है शेख जायद स्टेडियम की पिच? टी20 फॉर्मेट में कैसा रिकॉर्ड?

Sports News, Cricket, Asia Cup, Asia Cup 2025, Sheikh Zayed Stadium
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 09 Sep 2025

Last updated on: Sep 09, 2025, 16:23 IST

एशिया कप 2025 की शुरुआत मंगलवार से होने जा रही है। टूर्नामेंट का पहला मैच अफगानिस्तान और हांगकांग के बीच आबु धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेला जाएगा। आबु धाबी की पिच बल्लेबाजी के लिए अनुकूल रहेगी, लेकिन जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ेगा, पिच स्लो होती जाएगी। 

यहां पिच पर स्पिनर्स को ज्यादा मदद मिल सकती है। आबु धाबी के मौसम की बात करें, तो मंगलवार का दिन थोड़ा उमस भरा रह सकता है। मैच की शुरुआत में मौसम थोड़ा गर्म रह सकता है। तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियम बने रहने का अनुमान है। पूरे मैच के दौरान आसमान साफ रहेगा। यहां बारिश की आशंका नहीं है। 

इस बार एशिया कप टी20 फॉर्मेट में खेला जाना है। शेख जायद स्टेडियम में अब तक कुल 68 टी20 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें 18,740 रन बने। यहां गेंदबाजों ने 15,549 गेंदें फेंकते हुए कुल 836 विकेट हासिल किए। इस मैदान पर टी20 मुकाबलों में टॉस जीतने वाली टीम ने 36 मुकाबले अपने नाम किए हैं, जबकि टॉस गंवाने वाली टीम 32 मैच जीत सकी 

यहां टीमें टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लेना ही पसंद करेगी, क्योंकि टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनने वाली टीम यहां सिर्फ 13 ही मैच जीत सकी है, जबकि टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का फैसला लेने वाली टीम ने 23 मुकाबले अपने नाम किए। 

शेख जायद स्टेडियम में न्यूनतम स्कोर की बात करें, तो 26 अक्टूबर 2019 को नाइजीरिया की टीम यहां आयरलैंड के खिलाफ निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर सिर्फ 66 रन ही बना सकी थी। वहीं, इस मैदान पर सर्वोच्च स्कोर का रिकॉर्ड आयरलैंड के नाम है, जिसने 30 नवंबर 2013 को 20 ओवरों में सात विकेट खोकर 255 रन बनाए थे। 

शेख जायद स्टेडियम में 10 फरवरी 2010 को पहला टी20 मैच अफगानिस्तान और स्कॉटलैंड के बीच खेला गया था। वहीं, 29 सितंबर 2024 को यहां आखिरी बार इस फॉर्मेट का मुकाबला साउथ अफ्रीका और आयरलैंड के बीच आयोजित हुआ था। लंबे वक्त बाद यह स्टेडियम टी20 मैच की मेजबानी करने जा रहा है।

 

Tags: Sports News , Cricket , Asia Cup , Asia Cup 2025 , Sheikh Zayed Stadium

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD