Sunday, 14 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

'रंगीला' के 30 साल पूरे, उर्मिला मातोंडकर ने याद किए पुराने दिन, कहा, 'यह एक एहसास...'

Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heroine, Urmila Matondkar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 08 Sep 2025

Last updated on: Sep 09, 2025, 13:48 IST

बॉलीवुड की आइकॉनिक फिल्म 'रंगीला' ने सोमवार को 30 साल पूरे कर लिए हैं। इस खास मौके पर अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर ने पोस्ट के जरिए अपने दिल की बातें सोशल मीडिया पर शेयर कीं। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह मशहूर गाने 'रंगीला रे' पर डांस करती नजर आ रही हैं।

उर्मिला ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, "रंगीला… ये सिर्फ एक फिल्म नहीं थी, बल्कि एक एहसास थी, और आज भी रहेगी। ये खुशी, उम्मीद, सपने, महत्वाकांक्षा, सुंदरता, जोश, प्यार, प्रशंसा, संघर्ष, जीत, त्याग और सबसे बढ़कर, जिंदगी का एक शानदार जश्न था।" अभिनेत्री ने बताया कि इसका हर एक सीन मासूम बच्चे जैसी चेहरे पर मुस्कान लाता है, जो कि हमें एक जादुई दुनिया में ले जाता है। 

इसका हर एक गाना सिर्फ संगीत ही नहीं बल्कि, नवरसों का उत्साह है। भारतीय साहित्य और कविता के नौ भाव शृंगार, हास्य, करुणा, रौद्र, वीर, भयानक, बीभत्स, अद्भुत और शांत। अभिनेत्री ने लिखा, "इस फिल्म की कहानी मासूम लड़की की यात्रा है, जो अपनी सादगी और आकर्षण से सबके दिल जीत लेती है। वो हमें सुंदरता, कविता, जिंदगी और प्यार की एक अनमोल यात्रा पर ले जाती है।"

उन्होंने लिखा, "तीस साल पहले आज ही के दिन 'रंगीला' आप सबकी हो गई थी। मुझे यकीन है कि आज भी यह फिल्म आपको उस पहले पल में ले जाती है, जब आप हंसे, तालियां बजाईं और इसके जादू से प्यार कर बैठे थे। आपके प्यार, तारीफ और सराहना मेरी जिंदगी की सबसे बड़ी खुशी है।

मुझे अपने दिलों में जगह देने के लिए, इतना प्यार देने के लिए, और मुझे उस जगह पर पहुंचाने के लिए शुक्रिया, जिसका सपना बहुत कम लोग देख पाते हैं। हो जा रंगीला रे।" राम गोपाल वर्मा द्वारा निर्देशित फिल्म में उर्मिला के अलावा, आमिर खान और जैकी श्रॉफ मुख्य भूमिका में थे। 

फिल्म की कहानी मिली (उर्मिला) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक मशहूर अभिनेत्री बनने का सपना देखती है, लेकिन उसे इस राह में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।

 

Tags: Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine , Urmila Matondkar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD