Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा

 

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया फतेहाबाद जिला के जलभराव प्रभावित क्षेत्रों का दौरा

हरियाणा सरकार हर कदम पर किसानों और आमजन के साथ खड़ी है - मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

Nayab Singh Saini, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, Haryana Chief Minister, Chief Minister of Haryana, BJP Haryana, Fatehabad
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

फतेहाबाद , 07 Sep 2025

Last updated on: Sep 08, 2025, 13:09 IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को फतेहाबाद जिले के बलियाला हेड, कूदनी हेड, चाँदपुरा साइफ़न और आसपास के बारिश के जलभराव प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने जलभराव की स्थिति का जायजा लिया और स्थानीय नागरिकों व किसानों से मुलाकात कर उन्हें हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर उनके साथ पूर्व मंत्री देवेन्द्र सिंह बबली, पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल, पूर्व विधायक दुडा राम, प्रदेश महामंत्री सुरेन्द्र पूनिया, उपायुक्त मनदीप कौर, पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन, एसडीएम आकाश शर्मा सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

किसानों के लिए खोला गया क्षतिपूर्ति पोर्टल

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि राज्य सरकार किसानों के नुकसान की भरपाई सुनिश्चित करेगी। इसके लिए ई क्षतिपूर्ति पोर्टल खोला गया है। इस पर किसान अपनी खराब फसल का विवरण दे सकते हैं। इस पोर्टल पर प्रदेश में अब तक लगभग 1 लाख 70 हजार किसानों ने फसलों के नुकसान का पंजीकरण करवाया है। शीघ्र ही किसानों को मुआवजा राशि प्रदान की जाएगी। उन्होंने किसानों को आश्वस्त किया कि प्रदेश सरकार मजबूती से आप लोगों के साथ खड़ी है और उन्हें उचित मुआवजा देगी।

मकान और छतों के नुकसान पर देंगे राहत

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन लोगों के मकानों या छतों को नुकसान पहुँचा है, उनको राहत दी जाएगी। उपायुक्त को निर्देश दिए जा चुके हैं कि जिन घरों को नुकसान हुआ है उनकी सूची तैयार करें और उन्हें जल्द से जल्द मुआवजा दिया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा साहेब अंबेडकर आवास योजना के तहत लगभग एक माह पहले ही 78.50  करोड़ रुपये जारी किए जा चुके हैं। प्रभावित परिवार को आवेदन करने पर तुरंत राहत राशि दी जाएगी। उन्होंने कहा कि बारिश से प्रभावित घरों के लोगों को राहत दी जाएगी।

पड़ोसी राज्यों को भी प्रदेश सरकार ने भेजी मदद

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा सरकार पंजाब और हिमाचल प्रदेश के बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद कर रही है। अब तक 80 से अधिक राहत सामग्री से भरे ट्रक भेजे जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि आज भी 25 ट्रकों को रवाना किया गया है, जिनमें से 10 ट्रक हिमाचल प्रदेश और 15 ट्रक पंजाब के लिए भेजे गए हैं। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं और हरसंभव सहयोग कर रहे हैं।

आवास और किसानों के लिए करोड़ों की सहायता

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत प्रदेश में पिछले साढ़े 10 वर्षों में ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के लिए 2314 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। अंबेडकर आवास नवीनीकरण योजना के तहत 416 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी प्रदेश सरकार ने हाल ही में 88.50 करोड़ रुपये किसानों की फसलों के नुकसान की क्षतिपूर्ति के लिए भी वितरित किए गए हैं।

जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान तलाशेगी सरकार

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारी वर्षा के कारण हरियाणा के निचले क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बनी है। उन्होंने प्रभावित इलाकों का दौरा कर अधिकारियों को राहत और जलनिकासी कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार इस समस्या का स्थायी समाधान तलाशने पर गंभीरता से विचार कर रही है ताकि भविष्य में लोगों को ऐसी परेशानियों का सामना न करना पड़े।

उन्होंने कहा कि अधिकारी दिन-रात काम कर रहे हैं और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत मौके पर पहुंच रहे हैं। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों, मंत्रियों, विधायकों और जनप्रतिनिधियों का आभार जताया जो गांव-गांव जाकर जनता से मिल रहे हैं और उनकी समस्याओं का समाधान कर रहे हैं।

सभी को मिलकर करना होगा प्रयास

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्राकृतिक आपदा के समय सभी को धैर्य और सहयोग बनाए रखना चाहिए। चाहे पंजाब हो या हिमाचल प्रदेश, ऐसी परिस्थितियों का सामना सामूहिक प्रयासों से ही संभव है। उन्होंने कहा कि सभी मंत्री, विधायक, प्रशासनिक अधिकारियों और समाज के लोग मिलजुलकर प्रभावित परिवारों की मदद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति को कोई परेशानी नहीं आने देंगे। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी नागरिक को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। लगातार जलस्तर पर निगरानी रखें और आपात स्थिति में तुरंत राहत पहुंचाई जाए।

 

Tags: Nayab Singh Saini , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , Haryana Chief Minister , Chief Minister of Haryana , BJP Haryana , Fatehabad

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD