Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर हार्ट हेल्थ के लिए रामबाण हैं योगासन, तनाव और चिंता से मिलेगी राहत फीफा वर्ल्ड कप : अमेरिका ने धमाकेदार जीत के साथ किया आगाज, पराग्वे को एकतरफा मुकाबले में 4-1 से हराया 14 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 29वें दिन दर्श अमावस्या, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय बाबा महाकाल का रजत आभूषण, बेलपत्र और रुद्राक्ष की माला से भव्य श्रृंगार साइल लारिन के गोल ने कनाडा को दिलाया फीफा वर्ल्ड कप में पहला प्वाइंट, 1-1 से ड्रॉ रहा बोस्निया और हर्जेगोविना के खिलाफ मुकाबला वरुण धवन ने बताया कि सारा अली खान से पहली मुलाकात का किस्सा द्रौपदी मुर्मू ने आईएमए पासिंग आउट परेड का जायजा लिया, महिला कैडेट्स की उपलब्धि की सराहना की स्वस्थ जीवन के लिए हेल्दी लिवर जरूरी, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया 'सुरक्षा कवच' का महत्व दिनभर रहती है थकान और सुस्ती? नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी

 

उर्मिला मातोंडकर का स्टाइलिश अंदाज, सोशल मीडिया पर बिखेरा जलवा

Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heroine, Urmila Matondkar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 04 Sep 2025

Last updated on: Sep 05, 2025, 17:07 IST

अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर तस्वीरें पोस्ट की। इन तस्वीरों में उर्मिला का स्टाइलिश और आकर्षक अंदाज देखने को मिल रहा है। उर्मिला ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई तस्वीरें पोस्ट कीं, जिनमें वह बेहद खूबसूरत और आत्मविश्वास से भरी नजर आ रही हैं। 

इन तस्वीरों में वह स्टाइलिश पोज देती नजर आ रही हैं। लुक की बात करें तो उन्होंने सफेद रंग की शर्ट के साथ नीले रंग की स्कर्ट को पेयर किया है, जिसके ऊपर नीले और सफेद रंग की चेक पैटर्न वाली शर्ट पहनी है। अपने लुक को और निखारने के लिए उन्होंने सफेद रंग के सॉक्स के साथ ट्रेंडी सैंडल कैरी किए। 

यह लुक उनकी पर्सनैलिटी को भी बखूबी उजागर कर रहा है। पहली तस्वीर में उर्मिला कैमरे की ओर देखते हुए आत्मविश्वास भरा पोज देती नजर आ रही है। उनकी मुस्कान और आंखों की चमक प्रशंसकों को मंत्रमुग्ध करने के लिए काफी थी। दूसरी तस्वीर में उन्होंने कमर पर हाथ रखकर शानदार अंदाज में पोज दिया, जो उनकी बॉस लेडी वाली छवि को और मजबूत करता है। 

इन तस्वीरों में उर्मिला का कॉन्फिडेंस और स्टाइल साफ झलक रहा है। उर्मिला ने इन तस्वीरों के साथ कैप्शन दिया, "सितंबर के पहले हफ्ते की ओर बॉस लेडी की तरह बढ़ते हुए।" उनकी इस पोस्ट को देखकर प्रशंसकों ने कमेंट सेक्शन में उनकी तारीफों के पुल बांध दिए। 

एक यूजर ने लिखा, "आपका स्टाइल हमेशा लाजवाब रहता है," तो दूसरे ने कहा, "उर्मिला जी, आप आज भी उतनी ही खूबसूरत लगती हैं।" उर्मिला मातोंडकर ने 90 के दशक में अपनी एक्टिंग और खूबसूरती से बॉलीवुड में एक खास मुकाम हासिल किया। उनकी फिल्में आज भी दर्शकों के बीच उतनी ही लोकप्रिय हैं। वह बड़े पर्दे पर आखिरी बार साल 2018 में ‘ब्लैकमेल’ में नजर आई थीं।

 

Tags: Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine , Urmila Matondkar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD