Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

रोहतक की सम्मान दिवस रैली आज तक के इतिहास की सबसे बड़ी रैली होगी: चौ. अभय सिंह चौटाला

जननायक चौधरी देवीलाल की 112वीं जयंती पर रोहतक में आयोजित होने वाली सम्मान दिवस रैली का निमंत्रण देने के लिए नूंह/मेवात पहुंचे इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. अभय सिंह चौटाला

Abhay Singh Chautala, Indian National Lok Dal, Haryana, INLD
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

नूंह , 04 Sep 2025

Last updated on: Sep 05, 2025, 14:55 IST

इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. अभय सिंह चौटाला और प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा जननायक चौधरी देवीलाल की 112वीं जयंती पर रोहतक में आयोजित होने वाली सम्मान दिवस रैली के लिए निमंत्रण देने नूंह, फिरोजपुर झिरका और पुन्हाना पहुंचे। चौ. अभय सिंह चौटाला ने अपने संबोधन में कहा कि पिछले 11 वर्षों से हरियाणा में बीजेपी की सरकार ने केवल लोगों में जात-पात का जहर घोलने और धर्म के नाम पर बांटने और प्रदेश का भाईचारा खराब करने का काम किया है।

आज प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह से खत्म हो चुकी है, महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार चरम पर है। इससे पहले बीजेपी और जेजेपी की गठबंधन सरकार में शराब, गेहूं, धान और रजिस्ट्री के बड़े घोटाले हुए।

-भूपेंद्र हुड्डा पर हरियाणा में बीजेपी की तीसरी बार सरकार बनाने का आरोप लगाते हुए कई खुलासे किए -

2024 के विधानसभा का चुनाव में सभी लोग कहते थे कि अबकी बार कांग्रेस को सत्ता में लाना है। प्रदेश के लोग तो चाहते थे कि कांग्रेस सत्ता में आए लेकिन कांग्रेस के आका भूपेंद्र हुड्डा स्वयं बीजेपी की सरकार बनाने में लगे हुए थे। जेल जाने से डरके भूपेंद्र हुड्डा ने वही किया जो बीजेपी ने उनको करने को कहा। नतीजा यह निकला कि कांग्रेस सत्ता से दूर होती चली गई और बीजेपी की सरकार बनने के रास्ते खुल गए।  

हमको भूपेंद्र हुड्डा बीजेपी की बी टीम बताता रहा और खुद बीजेपी से मिला हुआ था। आज रोहतक, सोनीपत और झज्जर समेत सभी जिलों के लोग यही कहते हैं उन्होंने भूपेंद्र हुड्डा पर विश्वास किया लेकिन भूपेंद्र हुड्डा ने उनके साथ विश्वासघात किया और इन बाबू-बेटा ने हरियाणा को बर्बाद कर दिया। आज प्रदेश का बच्चा-बच्चा तीसरी बार बीजेपी की सरकार बनवाने में हुड्डा बाबू-बेटा को दोषी मानता है।

हरियाणा में कांग्रेस के तीस विधायक थे। चाहे वो सर्वे मैने करवाया, कांग्रेस ने करवाया या बीजेपी ने करवाया। सर्वे में एक बात जो सामने आई कि 30 में से 16 विधायक ऐसे हैं जो चुनाव हार जाएंगे। बीजेपी ने हुड्डा पर शिकंजा कसा और 30 सीटिंग विधायकों को फिर से टिकट दी गई।  उसके बाद उचाना से बृजेंद्र सिंह को हराने के लिए हुड्डा ने तीन कांग्रेसियों को चुनाव में आजाद खड़ा कर दिया और कांग्रेस का उम्मीदवार हरवा दिया। ऐसी ही लगभग 17 सीटों पर भूपेंद्र हुड्डा ने कांग्रेस के बागियों को आजाद खड़ा करवा कर कांग्रेस के उम्मीदवारों को हरवाने का काम किया।

-जेजेपी पूरी तरह से खत्म हो चुकी है-

जो लोग चौ. देवीलाल की नीतियों को गिरवी रख कर बीजेपी सरकार में शामिल हुए थे उनकी आज हालत ऐसी है कि वो न तो चौ. देवीलाल की जयंती मना सकते हैं और न ही वो चौ. देवीलाल की फोटो लगा सकते हैँ। चौ. देवीलाल का फोटो अपने पोस्टरों से हटा कर अब कहते हैं कि चौ.ओमप्रकाश चौटाला के नाम की राजनीति करेंगे। आज वो लोग चौ. ओमप्रकाश चौटाला का फोटो लगाकर लोगों के बीच में अपने आप को फिर स्थापित करना चाहते हैं।

लेकिन अब लोगों का भरोसा उनपर से पूरी तरह से उठ चुका है। आप देखना 25 सितंबर को लाखों लोग चौ. देवीलाल की जन्म दिवस पर रोहतक की अनाज मंडी में इक्ट्ठा होंगे। जो लोग आज चौ. ओमप्रकाश चौटाला का फोटो लगा कर अपनी राजनीति चमकाना चाहते हैं वो लोग कल को मेरे पोस्टर लगा कर भी आपके बीच में आकर दुहाईयां देने का काम करेंगे। ऐसे लोगों से सावधान रहना।

-मेवात के लोगों द्वारा किए गए भव्य स्वागत और बड़ी संख्या में आए लोगों को देखकर गदगद हुए चौ. अभय सिंह चौटाला-

अब लोग फिर से एक बार इनेलो पार्टी पर विश्वास जताना चाहते हैं। अबतक 72 हलकों में कार्यकर्ता के सम्मेलन किए, लेकिन जितना जोश और उत्साह नूंह के लोगों में है और आज जितनी बड़ी संख्या में आप लोग आए हो। वे दावे के साथ कह सकते हैं कि अकेला मेवात रोहतक की नई अनाज मंडी को भरने का काम करेगा। यह रैली आज तक के इतिहास की सबसे बड़ी रैली होगी। अब आने वाले चुनावों में इनेलो पार्टी बीजेपी को सत्ता से बाहर करेगी और अगली सरकार इनेलो की होगी। उन्होंने कहा कि कर्ण चौटाला को मेवात का प्रभारी लगाया गया है जो सभी गांवों में जाकर रैली का न्योता देंगे।

 

Tags: Abhay Singh Chautala , Indian National Lok Dal , Haryana , INLD

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD