Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल

 

पंचकूला शहर में बरसाती पानी की शीघ्र निकासी सुनिश्चित करने के लिए पीएमडीए की सक्रिय कार्यवाही

सीईओ के. मकरंद पांडुरंग ने किया शहर का दौरा, मौके पर लिया व्यवस्‍थाओं का जायजा

KM Pandurang,Director General of Mining and Geology Department Haryana, Haryana, Haryana Admin
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पंचकूला , 03 Sep 2025

Last updated on: Sep 04, 2025, 18:27 IST

पंचकूला मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी (पीएमडीए) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, श्री के. मकरंद पांडुरंग ने आज पंचकूला शहर की विभिन्न सड़कों और प्रमुख चौकों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने भारी वर्षा से उत्पन्न जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए की जा रही व्यवस्थाओं की समीक्षा की। 

श्री पांडुरंग ने सेक्टर-2 स्थित शहीद संदीप सांखला चौक पर टीम द्वारा किए जा रहे पानी निकासी कार्य का भी जायजा लिया। बुधवार को लगातार हो रही बारिश के दौरान हो रहे जलभराव की समस्या से निपटने के लिए पीएमडीए के अधिकारियों और कर्मचारियों की टीमों द्वारा विभिन्न स्थानों पर रोड-गलियों में जमा कचरे व अन्य रुकावटों को दूर करने का काम किया जा रहा है।

पीएमडी की टीम द्वारा गुरुद्वारा कूहनी साहिब के पास स्थित अंडरपास में बारिश के कारण जमा हुए पानी की तुरंत प्रभाव से निकासी की व्यवस्‍था की और अंडरपास को जलभराव से मुक्त किया। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को बड़ी राहत मिली। उल्लेखनीय है कि जलभराव के बाद केवल 30 मिनट के भीतर ही इस अंडरपास को पूरी तरह जलभराव से मुक्त कर दिया गया।

श्री के. मकरंद पांडुरंग ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी टीमें पूरी तरह सतर्क और तैयार रहें। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि बरसाती पानी के प्रवाह के लिए मेन-स्टॉर्म वाटर सीवर लाइनों की नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए। 

उन्होंने कहा कि पीएमडीए का उद्देश्य पंचकूला शहर में किसी भी प्रकार की जलभराव की स्थिति से निजात दिलाने और नागरिकों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराना है। पीएमडीए की टीमों द्वारा समन्वय से कार्य करते हुए शहरवासियों को बारिश के दौरान राहत पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई जा रही है।

इस मौके पर पीएमडीए के अतिरिक्त सीईओ श्री विनय कुमार, मुख्य अभियंता श्री सुनील कुंडू, विशेषज्ञ (इंफ्रा इंजीनियरिंग) श्री अमर सिंह, कार्यकारी अभियंता तथा अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद रहे।

 

Tags: KM Pandurang , Director General of Mining and Geology Department Haryana , Haryana , Haryana Admin

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD