Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

कैब ड्राइवर अगवा और हत्या मामला: अपने दो साथियों सहित जैश-ए-मोहम्मद का कार्यकर्ता गिरफ्तार

पिस्तौल और चोरी की कार बरामद

Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Mohali Police
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

एस.ए.एस नगर , 02 Sep 2025

Last updated on: Sep 02, 2025, 17:32 IST

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों के तहत पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए चल रही मुहिम के दौरान, एसएएस नगर पुलिस ने जैश-ए-मोहम्मद (जे ई एम ) से संबंधित आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए कैब ड्राइवर अनिल कुमार के अगवा और हत्या मामले में जम्मू-कश्मीर के तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी आज यहां पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने दी।

गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान साहिल बशीर (19) निवासी हंदवाड़ा लंगेट, कुपवाड़ा, मुनीश सिंह उर्फ अंश (22) निवासी गांव कोटली, डोडा और एजाज अहमद खान उर्फ वसीम (22) निवासी गांव मंजपुरा, कलामाबाद के रूप में हुई है। पुलिस टीमों ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई सफेद रंग की मारुति स्विफ्ट डिज़ायर (पी बी 01-डी-6299) और वारदात में इस्तेमाल .32 बोर की देसी पिस्तौल बरामद की है।

ध्यान देने योग्य है कि अनिल कुमार की पत्नी सुधा देवी ने शिकायत में बताया कि उसका पति टैक्सी चलाता है और रोज़ की तरह शुक्रवार सुबह करीब 08:30 बजे खरड़ से रेलवे स्टेशन, चंडीगढ़ जाने के लिए निकला था। बाद में उसने पति को कई बार फ़ोन किया, लेकिन दोनों मोबाइल बंद मिले। डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि नवांगांव, मोहाली निवासी कैब ड्राइवर अनिल कुमार के अगवा और हत्या की प्रारंभिक जांच में पता चला कि खरड़ से कैब किराए पर लेने वाले तीन अज्ञात व्यक्तियों ने जबरदस्ती उसकी कार छीन ली थी। इस सूचना के आधार पर तुरंत मामला दर्ज किया गया। 

उन्होंने बताया कि मामले की गंभीरता और संवेदनशीलता को देखते हुए कई पुलिस टीमों का गठन किया गया और त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। डीजीपी ने बताया कि आरोपी साहिल बशीर जम्मू-कश्मीर के हंदवाड़ा थाना कलामाबाद में दर्ज यू ए पी ए  और आर्म्स एक्ट के एक मामले में वांछित है। 

उन्होंने बताया कि उसके भाई सज्जाद अहमद शाह को पहले ही जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े हथियार और सामग्री के जखीरे के साथ गिरफ्तार किया जा चुका है। दोनों की पहचान जैश-ए-मोहम्मद के ओवरग्राउंड वर्कर्स (ओ जी डबल्यूज) के रूप में हुई है। ऑपरेशन की जानकारी देते हुए, डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डी आई जी) रोपड़ रेंज हरचरण सिंह भुल्लर ने बताया कि शिकायत पर तत्काल कार्रवाई करते हुए एसपी सिटी श्रीवेनेला, एसपी इन्वेस्टिगेशन सौरव जिंदल और डीएसपी सिटी-1 पृथ्वी सिंह चहल की निगरानी में मोहाली पुलिस की कई टीमें गठित की गईं। 

सी आई ए स्टाफ इंचार्ज हरमिंदर सिंह और थाना नवांगांव एसएचओ सतनाम सिंह की अगुवाई में पुलिस टीमों ने तकनीकी और मानवीय संसाधनों का उपयोग करते हुए आरोपियों को बस स्टैंड बटाला और गुरदासपुर क्षेत्रों से गिरफ्तार किया। डीआईजी ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने स्वीकार किया कि झगड़े के बाद उन्होंने ड्राइवर को गोली मार दी और बाद में शव को मोहाली क्षेत्र में फेंक दिया।

अधिक जानकारी देते हुए, एसएसपी एसएएस नगर हरमनदीप हंस ने बताया कि पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपियों ने खरड़ से चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन जाने के बहाने कैब बुक की थी। पहले उन्होंने ड्राइवर अनिल कुमार को फेज 3बी2 मोहाली होते हुए एयरपोर्ट रोड जाने को कहा। जब वह उन्हें गांव कंडाला ले गया तो उन्होंने उसे कार से उतारा, गोली मार दी और कार व सामान लेकर फरार हो गए।

एसएसपी ने बताया कि आरोपियों के खुलासे पर पुलिस टीमों ने मृतक अनिल कुमार का शव बरामद कर लिया। शव के पास से तीन गोलियों के खोखे भी बरामद हुए। इस संबंध में पहले एफआईआर नंबर 87 दिनांक 31-08-2025 भारतीय न्याय संहिता (बी एन एस) की धारा 127(6) के तहत थाना नवांगांव में दर्ज की गई थी। अब इसमें बी एन एस की धाराएँ 140(3), 103 और 304 तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25 भी जोड़ी गई हैं।

 

Tags: Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Mohali Police

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD