Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

‘उफ्फ ये सियापा’ ने पूरा किया ए आर रहमान का 'सपना'

Music, Entertainment, Mumbai, Singar, Song, Mumbai News, AR Rahman, Uff Yeh Siyapaa
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 01 Sep 2025

Last updated on: Sep 02, 2025, 16:36 IST

गायक-संगीतकार ए आर रहमान के लिए ‘उफ्फ ये सियापा’ किसी सपने के सच होने जैसा है। क्यों? उन्होंने इसकी वजह भी बताई। दरअसल, यह एक म्यूजिकल फिल्म है जिसके एक्टर्स खामोश रहते हैं! ए आर रहमान ने हाल ही में आईएएनएस के साथ ‘उफ्फ ये सियापा’ के बारे में बात की। 

इस फिल्म को उन्होंने हर संगीतकार का सपना बताया है। उन्होंने अपने काम और फिल्म को बनाने से जुड़े अपने अनुभव को साझा किया। रहमान ने आईएएनएस से कहा, "यह फिल्म मेरे पास लव रंजन साहब के जरिए आई। इसके बाद डायरेक्टर अशोक ने मुझे कहानी सुनाई।

उन्हें इस पर बहुत विश्वास था, कहानी सुनते वक्त मुझे ये दिखाई दिया। इसके बाद मैंने इसके म्यूजिक के लिए कुछ रिकॉर्डेड आईडिया दिए। फिर फिल्म बनने के बाद मैंने इनके गाने के लिए म्यूजिक कंपोज किया।" यह फिल्म दूसरी फिल्मों से अलग है, इसमें कोई डायलॉग नहीं है।

इसे बनाने में किन चुनौतियों का सामना करना पड़ा, इसका जवाब देते हुए ए आर रहमान ने कहा, "एक ऐसी फिल्म को करना जिसमें कोई डायलॉग ना हो और सिर्फ संगीत हो, यह हर संगीतकार का सपना होता है। तो मैंने इसके लिए तुरंत हां कर दिया। चलिए इसे करते हैं।"

अपने बिजी शेड्यूल पर बात करते हुए संगीतकार ने कहा, "दिन-रात काम करते रहना काफी थकाऊ होता है। किसी डायरेक्टर को कई ट्यून एक साथ भेजता हूं, जिनमें से कुछ सेलेक्ट हो जाती हैं, कुछ नहीं। ऐसा बहुत कम होता है कि एक ही बार में कोई ट्यून चुन ली जाए।"

'उफ्फ ये सियापा' को लेकर उन्होंने कहा, "इसके म्यूजिक के लिए जब पूछा गया तो फिल्म का या थीम का कोई ब्रीफ नहीं दिया गया था। मतलब कुछ भी फिल्म के बारे में हिंट नहीं दिया गया था।" मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर ए आर रहमान ने कहा कि इस फिल्म के म्यूजिक के लिए उन्होंने काफी प्रयोग किए हैं। 

उन्होंने बताया कि इस फिल्म का संगीत बाकी फिल्मों से हटकर होगा। ‘उफ्फ ये सियापा’ में सोहम शाह और नुसरत भरूचा की जोड़ी दिखाई देगी। लव फिल्म्स के बैनर तले इसे बनाया गया है। लव रंजन और अंकुर गर्ग ने इसे प्रोड्यूस किया है। 5 सितंबर 2025 को ये सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 

Tags: Music , Entertainment , Mumbai , Singar , Song , Mumbai News , AR Rahman , Uff Yeh Siyapaa

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD