Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

सैलून फायरिंग मामला: प्रभ दासूवाल-गोपी घनश्यामपुर गैंग के दो साथी तरनतारन से गिरफ्तार

तीन पिस्तौल बरामद

Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Tarn Taran Police, Tarn Taran
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

तरनतारन , 31 Aug 2025

Last updated on: Sep 01, 2025, 17:16 IST

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों अनुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए चल रही मुहिम के दौरान संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए, एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब ने तरनतारन पुलिस के साथ संयुक्त ऑपरेशन में पट्टी (तरनतारन) के एक सैलून में हाल ही में हुई फायरिंग की घटना में शामिल होने के आरोप में प्रभ दासूवाल-गोपी घनश्यामपुर गैंग के दो साथियों को गिरफ्तार किया है। 

यह जानकारी आज यहां पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने दी। उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गुरप्रीत सिंह उर्फ गांधी, निवासी खडूर साहिब (तरनतारन) और जसकरन उर्फ करन, निवासी गांव फैलोके (तरनतारन) के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से .30 बोर की तीन देशी पिस्तौलें बरामद की हैं।

जानकारी के अनुसार, 24 अगस्त 2025 को रात करीब 11:30 बजे, तीन बाइक सवार व्यक्तियों ने पट्टी (तरनतारन) के एक सैलून पर गोलियां चलाईं। सैलून के मालिक को पिछले कुछ महीनों से अज्ञात मोबाइल नंबरों से फिरौती की कॉलें आ रही थीं। डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी गोपी घनश्यामपुरीया गैंग के विदेशी गैंगस्टर प्रभ दासूवाल के संपर्क में थे और उसके निर्देश पर पैसों की उगाही के लिए फायरिंग की गई थी। 

उन्होंने कहा कि आरोपी राज्य में सनसनीखेज अपराध करने की योजना बना रहे थे और पुलिस से बचने के लिए लगातार अपना ठिकाना बदलते रहते थे। डीजीपी ने कहा कि मामले के अन्य पहलुओं और नेटवर्क की पहचान के लिए आगे की जांच जारी है। ऑपरेशन का विवरण साझा करते हुए अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) एजीटीएफ प्रमोद बान ने कहा कि उन्हें इन दोनों संदिग्ध अपराधियों के बारे में खास सूचना मिली थी कि वे राज्य में बड़ा अपराध करने की साजिश रच रहे हैं। 

इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए, एजीटीएफ पंजाब की टीमों ने तरनतारन पुलिस के साथ मिलकर सरहाली रोड, कैरो (तरनतारन) से दोनों आरोपियों को सफलतापूर्वक गिरफ्तार कर लिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) तरनतारन दीपक पारिक ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों का लंबा आपराधिक इतिहास है और इनके खिलाफ हत्या, चोरी और आर्म्स एक्ट समेत कई मामले दर्ज हैं।

एसएसपी ने कहा कि इस संबंध में थाना सिटी पट्टी (तरनतारन) में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं 125, 308(4) और 324(2) तथा आर्म्स एक्ट की धाराओं 25 और 27 के तहत एफआईआर नंबर 131, दिनांक 25/08/2025 पहले ही दर्ज की जा चुकी है।

 

Tags: Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Tarn Taran Police , Tarn Taran

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD