Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

मुख्य सचिव पंजाब के.ए.पी. सिन्हा ने पौंग डैम और मुकेरियां के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

कहा, पंजाब सरकार बाढ़ प्रभावितों को हर संभव सहायता सुनिश्चित करवाने के लिए वचनबद्ध

KAP Sinha, Chief Secretary, Chief Secretary of Punjab, Chief Secretary Punjab, IAS officer, IAS, Punjab, Punjab Government, Government of Punjab, Aashika Jain, DC Hoshiarpur, Deputy Commissioner Hoshiarpur, Hoshiarpur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

तलवाड़ा/मुकेरियां (होशियारपुर) , 30 Aug 2025

Last updated on: Sep 01, 2025, 11:54 IST

मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर मुख्य सचिव पंजाब के.ए.पी. सिन्हा ने आज पौंग डैम और मुकेरियां के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। इस मौके पर उनके साथ प्रमुख सचिव जल संसाधन विभाग कृष्ण कुमार, डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन और एससपी संदीप कुमार मलिक भी मौजूद थे। मुख्य सचिव ने सबसे पहले पौंग डैम का निरीक्षण किया और वहां मौजूद अधिकारियों से डैम के वर्तमान जलस्तर एवं छोड़े जा रहे पानी की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। 

उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि बांध में आ रहे पानी के इनफ्लो को ध्यान में रखते हुए तकनीकी मानकों के आधार पर ही डिस्चार्ज किया जाए, ताकि निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। उन्होंने अधिकारियों को लगातार सतर्क रहने और स्थिति पर चौबीसों घंटे निगरानी रखने के भी निर्देश दिए। इसके बाद मुख्य सचिव श्री सिन्हा ने मुकेरियां उपमंडल के बाढ़ प्रभावित गांव हलेड़ व मोतला के बीच बने धुस्सी बांध का जायजा लिया। 

उन्होंने कहा कि धुस्सी बांधों की मजबूती के लिए जल संसाधन विभाग लगातार कार्य कर रहा है। मुख्य सचिव ने प्रभावित क्षेत्रों के लोगों को आश्वासन दिया कि पंजाब सरकार उनके साथ खड़ी है और उन्हें हर संभव सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी।उन्होंने मौके पर डिप्टी कमिश्नर से जिला प्रशासन की ओर से चलाए जा रहे बचाव और राहत कार्यों की जानकारी ली। 

डिप्टी कमिश्नर ने अवगत कराया कि प्रशासन द्वारा प्रभावित लोगों की हर संभव सहायता सुनिश्चित करने के लिए व्यापक प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने बताया कि प्रशासन की ओर से रेडक्रॉस के नेतृत्व में समाजसेवी संगठनों और स्वयंसेवकों के सहयोग से प्रभावित परिवारों तक राहत सामग्री, भोजन, चिकित्सा सेवाएं और अन्य आवश्यक सुविधाएं लगातार पहुंचाई जा रही हैं।

डिप्टी कमिश्नर ने जानकारी दी कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राजस्व, स्वास्थ्य, पशु पालन, जल संसाधन और अन्य संबंधित विभागों की टीमें 24 घंटे ड्यूटी पर तैनात हैं और राहत कार्यों में पूरी तत्परता से जुटी हुई हैं। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि किसी भी प्रभावित व्यक्ति को भोजन, दवाई या आश्रय की कमी न झेलनी पड़े।

इस मौके पर चीफ इंजीनियर ब्यास राकेश गुप्ता, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (विकास) निकास कुमार, एसपी डॉ. मुकेश, एसडीएम मुकेरियां अंकुर महेंद्रू, सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर मनमीत चौधरी, अतिरिक्त एसई ए.पी.एस. उभी, एक्सीयन गौरव लांबा, हरप्रीत सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

 

Tags: KAP Sinha , Chief Secretary , Chief Secretary of Punjab , Chief Secretary Punjab , IAS officer , IAS , Punjab , Punjab Government , Government of Punjab , Aashika Jain , DC Hoshiarpur , Deputy Commissioner Hoshiarpur , Hoshiarpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD