Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी

 

पारस हेल्थ ने किया कॉम्प्लेक्स किडनी ट्रांसप्लांट, गंभीर रूप से बीमार मरीज की बचाई जान

49 साल के एक पुरुष को गंभीर किडनी फेल्योर, दिल की समस्या और सांस लेने में कठिनाई थी। उनमें एक जीवित डोनर से सफल किडनी ट्रांसप्लांट किया गया। यह सर्जरी पारस हेल्थ पंचकुला की एक्सपर्ट टीम ने की

Health, Paras Health, Dr Sunil Kumar, Paras Health Panchkula, Panchkula, Haryana
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

पंचकुला , 29 Aug 2025

Last updated on: Aug 30, 2025, 16:58 IST

पारस हेल्थ पंचकुला ने नई दिल्ली के 49 साल के मरीज पर हाई रिस्क वाला किडनी ट्रांसप्लांट सफलतापूर्वक किया। मरीज को अंतिम स्टेज के किडनी फेल्योर के साथ गंभीर कार्डिएक और सांस से संबंधित समस्याएँ भी थीं। यह कॉम्प्लेक्स सर्जरी रीनल ट्रांसप्लांट के डॉयरेक्टर डॉ. सुनील कुमार के नेतृत्व में की गई। मरीज की पत्नी द्वारा किडनी दान किए जाने के कारण यह संभव हुआ। डोनर सर्जरी लैप्रोस्कोपिक तरीके से की गई।

मरीज श्री आनंद प्रकाश मिश्रा को क्रॉनिक किडनी डिज़ीज़ (CKD) थी और वे 15 साल से ज्यादा समय से डायबिटिक थे, साथ ही उन्हें हाई ब्लड प्रेशर की भी समस्या थी। समय के साथ उनकी स्थिति बिगड़ती चली गई, जिससे वे कमजोर हो गए और नियमित हीमो डायलेसिस पर निर्भर रहने लगे। ट्रांसप्लांट से पहले जांच में डॉक्टरों ने पाया कि उन्हें हृदय की मांसपेशियों की बीमारी (कार्डियोमायोपैथी) भी है, उनका ईजेक्शन फ्रैक्शन केवल 25% था, दोनों फेफड़ों के चारों ओर तरल पदार्थ (बिलैटरल प्लूरल इफ्यूजन) था, और ख़ून में प्रोटीन (सीरम एल्ब्यूमिन) की मात्रा कम थी। 

इन सभी कारणों से उन्हें किडनी ट्रांसप्लांट के लिए बहुत हाई रिस्क वाला मरीज माना गया। इन चुनौतियों के बावजूद उनकी पत्नी श्रीमती रजनी निशा ने निस्वार्थ भाव से अपनी एक किडनी दान करने का निर्णय लिया, ताकि उनके पति की जान बचाई जा सके। प्रेस कॉन्फ़्रेंस में बोलते हुए पारस हेल्थ पंचकुला के किडनी ट्रांसप्लांट के डॉयरेक्टर डॉ. सुनील कुमार ने कहा, “यह मामला बहुत चुनौतीपूर्ण था क्योंकि मरीज की सेहत नाजुक थी और कई जटिलताएँ थीं। 

उनकी रिकवरी परिवार के भरोसे, डोनर के साहस और हमारे ट्रांसप्लांट टीम के बेहतरीन प्रयासों का परिणाम है। यह पारस हेल्थ पंचकुला की विश्व स्तरीय चिकित्सा सेवा देने और गंभीर मरीजों को जीवन में दूसरा मौका देने की प्रतिबद्धता को दिखाता है।” लैप्रोस्कोपिक डोनर सर्जरी के बाद श्रीमती रजनी निशा ने जल्दी रिकवरी की और तीन दिनों में हॉस्पिटल से घर चली गईं। 

मरीज श्री मिश्रा की सेहत भी तेजी से सुधरी। कुछ ही दिनों में उनकी किडनी का कार्य सामान्य हो गया, फेफड़ों के चारों ओर जमा तरल साफ हो गया, और हृदय की कार्यक्षमता बेहतर हो गई। डॉ. सुनील कुमार, डॉ. नवजीत सिद्धु, डॉ. अश्विनी शर्मा, डॉ. अशिष अरोड़ा और डॉ. श्वेता प्रभाकर की देखभाल में वे जल्द ही चलने-फिरने के लायक हो गए। उन्हें सामान्य ब्लड प्रेशर और शुगर के साथ स्थिर हालत में हॉस्पिटल से छुट्टी दी गई।

डॉ. पंकज मित्तल, फैसिलिटी डायरेक्टर, पारस हेल्थ पंचकुला ने कहा, “पारस हेल्थ पंचकुला पिछले दो सालों से लगातार किडनी ट्रांसप्लांट कर रहा है। इसमें कई जटिल और हाई रिस्क वाले केस भी शामिल हैं। यह सफल सर्जरी हमारी क्लीनिकल एक्सीलेंस (चिकित्सीय उत्कृष्टता) को साबित करती है और इस क्षेत्र में मरीजों के पास एडवांस्ड हेल्थकेयर पहुँचाने के हमारे मिशन को मजबूत बनाती है।”

पारस हेल्थ पंचकुला में किडनी ट्रांसप्लांट हॉस्पिटल की बढ़ती क्षमता को दर्शाते हैं कि यह हॉस्पिटल जटिल किडनी केसों को संभाल सकता है। मजबूत टीमवर्क, मेडिकल स्किल और परिवार के सहयोग से हॉस्पिटल उन मरीजों की मदद करता रहता है जिनके पास सीमित उपचार विकल्प होता हैं।

यह केस अंगदान की जीवन बचाने वाली अहमियत को भी दिखाता है। अंगदान करके परिवार न केवल जान बचाते हैं, बल्कि ऑर्गन फेल्योर (अंग विफलता) से जूझ रहे कई मरीजों के लिए उम्मीद भी जगाते हैं। पारस हेल्थ अंगदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने का काम जारी रखे हुए है। अंगदान जीवन देने का एक प्रभावशाली तरीका माना जाता है।

 

Tags: Health , Paras Health , Dr Sunil Kumar , Paras Health Panchkula , Panchkula , Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD