Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा

 

आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक का निर्माण कार्य अक्तूबर तक होगा पूरा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर सकते हैं उद्घाटन

अम्बाला छावनी में शहीद स्मारक में निर्माण को लेकर ऊर्जा व परिवहन मंत्री अनिल विज की अध्यक्षता में मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी व विभिन्न विभागीय अधिकारियों की बैठक हुई

Anil Vij, Haryana, Ambala, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Haryana, KM Pandurang, Director General of Mining and Geology Department Haryana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अम्बाला , 29 Aug 2025

Last updated on: Aug 30, 2025, 16:32 IST

हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने आज मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी एवं विभिन्न शीर्ष अधिकारियों के साथ अम्बाला छावनी में सन् 1857 में आजादी की पहली लड़ाई को समर्पित शहीद स्मारक के निर्माण कार्य को लेकर निरीक्षण किया और समीक्षा बैठक भी की।ऊर्जा मंत्री श्री विज ने अधिकारियों को शहीद स्मारक का निर्माण जल्द से जल्द पूरा करवाने के निर्देश दिए ताकि इसका उद्घाटन जल्द किया जा सके।

बैठक के उपरांत मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा शहीद स्मारक का उद्घाटन करने के संबंध में कहा कि संभावना है कि प्रधानमंत्री जी शहीद स्मारक का उद्घाटन करें। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी से  शहीद स्मारक का उद्घाटन के लिए पुरजोर आग्रह किया जाएगा।मुख्य सचिव ने कहा सरकार का प्रयास है कि इस परियोजना को हरियाणा के बड़ी परियोजना के तौर पर विकसित किया जाए। 

उन्होंने कहा शहीद स्मारक की पहचान व  प्रसिद्धि  देश व विदेश में हो इसके प्रयास किए जाएंगे ताकि अधिक से अधिक पर्यटक इसे देखने आ सके। मुख्य सचिव ने स्मारक के निर्माण कार्य  की जानकारी देते हुए कहा कि स्मारक के निर्माण का अंतिम दौर चल रहा है और इसे जल्द पूरा करने के प्रयास किए जा रहे हैं। निर्माण पूरा करने के लिए दो माह का लक्ष्य तय किया गया है ताकि एक नवंबर को इसका उद्घाटन किया जा सके। श्री रस्तोगी ने बताया कि लगभग 600 करोड़ रुपए की लागत से स्मारक का निर्माण किया जा रहा है। शहीद स्मारक देश में अपने आप में एक अनूठा प्रोजेक्ट है ।

*बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा हुई*

इससे पहले, ऊर्जा मंत्री श्री अनिल विज की अध्यक्षता में मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी व अन्य अधिकारियों की बैठक में निर्माण कार्य को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा हुई। शहीद स्मारक में प्रदर्शित किए जाने वाले इतिहास में विभिन्न पहलुओं, ऑडियो-वीडियो प्रेजेंटेशन, शहीदों के नाम सुनहरे अक्षरों में प्रदर्शित करने, स्मारक में बन रही विभिन्न 23 गैलरियों का कार्य पूरा करने, ओपन एयर थियेटर में प्रोजेक्टर शो, स्मारक को आय के मामले में आत्मनिर्भर बनाना, मेमोरियल टॉवर के टॉप पर स्काई कैफे बनाने जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई ताकि इन बिंदुओं को भी अमलीजामा पहनाया जा सके।

*निर्माण कार्य तेजी से हो इसके लिए चार सदस्यीय समिति गठित*

बैठक में शहीद स्मारक में निर्माण कार्य को तेजी से करने के लिए चार सदस्यीय समिति का गठन किया गया । समिति हर सप्ताह शुक्रवार को दोपहर दो बजे शहीद स्मारक में बैठक कर समीक्षा करेगी। समिति में डीसी अम्बाला के अलावा पीडब्ल्यूडी के इंजीनियर इन चीफ, शहीद स्मारक के निदेशक और निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि को शामिल किया गया।

बैठक से पूर्व ऊर्जा मंत्री श्री अनिल विज, मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी, लोक निर्माण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री अनुराग अग्रवाल, सूचना व जनसंपर्क विभाग के आयुक्त व सचिव श्री अमित अग्रवाल व महानिदेशक श्री केएम पांडुरंग, लोक निर्माण विभाग के इंजीनियर इन चीफ  श्री अनिल कुमार दहिया और अम्बाला के उपायुक्त श्री अजय तोमर ने स्मारक परिसर में रुद्राक्ष का पौधारोपण भी किया।

 

Tags: Anil Vij , Haryana , Ambala , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana , KM Pandurang , Director General of Mining and Geology Department Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD