Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल भारतीय सेना ने असम बाढ़ राहत के लिए 'ऑपरेशन जल राहत' शुरू किया द्रौपदी मुर्मु ने माइया सैंडू से की मुलाकात

 

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के 1200 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया - हरदीप सिंह मुंडियां

प्रभावित क्षेत्रों में लोगों से घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील

Hardeep Singh Mundian, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Kapurthala
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कपूरथला , 29 Aug 2025

Last updated on: Aug 30, 2025, 15:03 IST

पंजाब के राजस्व, पुनर्वास और आपदा प्रबंधन मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने बताया कि उन्होंने पूरे प्रशासन के साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और 800 घरों में से अब तक 250 परिवारों के लगभग 1200 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है। उन्होंने आज कपूरथला के गांव कम्मेवाल और बागूवाल में बाढ़ का जायजा लेते हुए बताया कि मुख्यमंत्री पंजाब स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार द्वारा इस मुश्किल घड़ी में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लोगों को हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है और राहत कार्य युद्ध स्तर पर चल रहे हैं।

उन्होंने बताया कि कपूरथला जिले में 800 घर बाढ़ से प्रभावित हुए हैं और उनकी ओर से लगातार इन लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की जा रही है। कैबिनेट मंत्री ने आगे बताया कि घरों के मोह-प्यार के कारण कई लोग घर छोड़ने को तैयार नहीं हैं। उन्होंने कहा कि लोगों की भावनाओं को समझते हुए इन लोगों को पंजाब सरकार द्वारा लगातार 15 नावों के माध्यम से समय पर भोजन, पीने के लिए साफ पानी, दवाइयां और पशुओं के लिए चारा उपलब्ध कराया जा रहा है।

उन्होंने यह भी कहा कि जो परिवार उनकी अपील मान रहे हैं, उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा जिला प्रशासन द्वारा भी बाढ़ प्रभावित लोगों को हर संभव मदद पहुंचाने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जा रही है। उन्होंने कहा कि आज पानी का स्तर कुछ कम हुआ है और आज 26 हजार क्यूसेक पानी कम हुआ है, जिससे जल्द ही हालात सामान्य हो जाएंगे।

उन्होंने बताया कि लोगों की मांग के अनुसार तिरपाल, मच्छरदानी, ओडोमॉस क्रीम के अलावा लोगों द्वारा जरूरत के अनुसार मांगी जा रही सभी वस्तुएं सरकार और प्रशासन द्वारा प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के साथ-साथ पशुपालन विभाग द्वारा पशुओं का इलाज किया जा रहा है।

उन्होंने लोगों से अपील की कि वे जल्द से जल्द अपने घरों को छोड़कर बनाए गए राहत कैंपों में पहुंचें। उन्होंने कहा कि इन राहत कैंपों में सरकार द्वारा उनकी रहने और खाने आदि की व्यवस्था के साथ-साथ पशुओं के लिए भी पुख्ता प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री स. मुंडियां ने गांव कम्मेवाल और बागोवाल में बुजुर्ग महिलाओं के साथ मंजे पर बैठकर चाय पी और उनके साथ लंबी बातचीत कर भरोसा दिलाया कि पंजाब सरकार इस मुश्किल घड़ी में उनकी भलाई के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेगी।

इस अवसर पर बुजुर्ग महिलाओं ने पंजाब सरकार द्वारा उनकी जान और माल की रक्षा के लिए उठाए गए गंभीर कदमों की भरपूर सराहना की। उन्होंने कहा कि यह पहली बार हुआ है कि मौजूदा पंजाब सरकार द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लोगों की जान-माल की रक्षा के लिए जमीनी स्तर पर आकर ठोस प्रयास किए जा रहे हैं। इस अवसर पर गांव के प्रतिष्ठित व्यक्ति सुरिंदर सिंह ने प्रशासन द्वारा किए जा रहे राहत कार्यों पर संतुष्टि जताते हुए कहा कि “प्रशासन के अधिकारी लगातार हमारे साथ रहते हैं और वे हमारे साथ इस तरह घुल-मिल गए हैं जैसे वे हमारे परिवार के सदस्य हों।”

इस अवसर पर लोगों ने मांग की कि बाढ़ के बाद सब्जियों की बुआई के लिए बीज और खाद प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराए जाएं, जिसके संबंध में कैबिनेट मंत्री ने डिप्टी कमिश्नर को बीज और खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए कहा। इस अवसर पर डिप्टी कमिश्नर अमित कुमार पंचाल, नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन सज्जन सिंह चीमा, एसएसपी गौरव तूरा, साइंस टेक्नोलॉजी बोर्ड के सदस्य कंवर इकबाल सिंह, एसडीएम मेजर इरविन कौर और अन्य मौजूद थे।

 

 

Tags: Hardeep Singh Mundian , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Kapurthala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD