Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में से लोगों को बाहर निकालने और राहत सामग्री पहुँचाने में जुटी पंजाब सरकार

कैबिनेट मंत्री व विधायकों ने राहत कार्यों की खुद कमान संभाली

Lal Chand Kataruchak, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Pathankot
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पठानकोट , 29 Aug 2025

Last updated on: Aug 30, 2025, 13:44 IST

पंजाब में हुई भारी बारिश के कारण उत्पन्न बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार युद्ध स्तर पर राहत कार्य चला रही है। पंजाब के कैबिनेट मंत्री, स्थानीय विधायक विभिन्न बाढ़ प्रभावित इलाकों में जाकर ज़िला प्रशासन और लोगों की अगुवाई व मदद कर रहे हैं। इस दौरान ज़रूरतमंद लोगों को खाद्य सामग्री, पशुओं के लिए चारा, दवाइयाँ आदि राहत सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है।

वन मंत्री लाल चंद कटारूचक ने आज विधानसभा क्षेत्र भोआ के बमियाल और नरोट जैमल सिंह गाँवों का दौरा किया। उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि प्रदेश सरकार उनके साथ है और हर स्थिति में उनका सहारा बनेगी। उन्होंने कहा कि बाढ़ के दौरान हुए नुक़सान का मुआवज़ा पंजाब सरकार देगी। जिनके घर और फ़सलों का नुक़सान हुआ है, उनकी जल्द गिरदावरी करवाकर सर्वे किया जाएगा और बनती सहायता राज्य सरकार द्वारा प्रदान की जाएगी।

राजस्व मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने आज सुल्तानपुर लोधी के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने गाँव कमवाल और बागूवाल में जाकर लोगों की समस्याएँ सुनीं और प्रभावित लोगों को बारिश से बचने के लिए तिरपालें, मच्छरदानियाँ, राशन सामग्री और अन्य ज़रूरी सामान बाँटे। पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने मेयर, चेयरमैन और अन्य नेताओं की मौजूदगी में ज़िला प्रशासन की ओर से बाढ़ प्रभावित इलाकों के लिए राहत सामग्री से भरे ट्रक रवाना किए।

कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने तरनतारन के नज़दीकी बाढ़ प्रभावित इलाकों में जाकर लोगों की अगुवाई की और वहीं पर राहत सामग्री बाँटी और कहा कि पंजाब सरकार लोगों के साथ खड़ी है और लोगों के हुये नुक़सान की गिरदावरी करवाकर जल्द ही बनती राशि जारी की जायेगी। पंचायत मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने फ़ाज़िल्का हल्के के बाढ़ प्रभावित गाँव गुलाबा भैणी और आसपास की ढाणियों का दौरा कर प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री बाँटी। 

उन्होंने खन्ना से फ़ाज़िल्का ज़िले के बाढ़ प्रभावित गाँवों में पशुधन की मदद के लिए फ़ीड से भरा ट्रक भी भेजा। इससे पहले उन्होंने ज़िला प्रशासन से स्थिति की विस्तृत रिपोर्ट ली और निर्देश दिए कि प्रभावित इलाकों के लोगों तक हर प्रकार की सरकारी मदद सुचारु रूप से पहुँचाई जाए। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों के तहत ज़िला प्रशासन श्री मुक्तसर साहिब ने विभिन्न विभागों के सहयोग से बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री पहुँचाने के उद्देश्य से आज ज़िला प्रशासनिक परिसर से दो ट्रक रवाना किए। 

इन ट्रकों को हल्का विधायक जगदीप सिंह काका बराड़ ने हरी झंडी दिखाई। इनमें लगभग 1000 राशन किटें थीं जिन्हें फ़ाज़िल्का ज़िले के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए भेजा गया। इन किटों में आटा, चाय, चीनी, दाल, खाने का तेल और अन्य ज़रूरी सामान शामिल है। ज़िला प्रशासन अमृतसर ने रेड क्रॉस की मदद से बाढ़ पीड़ितों में 45000 पानी की बोतलें और 17000 से अधिक फ़ूड पैकेट बाँटे। 

इसके अलावा पशुपालन विभाग ने पंजाब एग्रो की मदद से 100 क्विंटल सूखा चारा और 50-50 किलो के 850 बैग फ़ीड भी पशुओं के लिए वितरित किए। पशुपालन विभाग ने विभिन्न स्थानों पर वेटनरी डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई है जो पशुओं का मुफ़्त इलाज कर रहे हैं। ज़िला प्रशासन ने बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए अजनाला में 3 राहत केंद्र स्थापित किए हैं, जिनमें लगभग 3000 लोगों के रहने और खाने-पीने की व्यवस्था की गई है।

 लोगों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिये मेडिकल टीमों, एम्बुलेंस और दवाइयों की व्यवस्था भी की है। ज़िला प्रशासन मानसा ने 163 व्यक्तियों को खतरीवाला गाँव, बुढलाडा स्थित राहत केंद्र में ठहराया है। पशुपालन विभाग ने पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था की है और स्वास्थ्य विभाग ने दवाइयों आदि का इंतज़ाम किया है।

ज़िला बरनाला के विधायक लाभ सिंह उगोके की अगुवाई में 1000 राशन किटें ज़िला फ़िरोज़पुर के लिए रवाना की गईं। वहीं, गाँव वजीदके खुर्द में कच्चे घर ज़्यादा होने के कारण अस्थायी राहत कैंप की व्यवस्था गाँव की धर्मशाला में की गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 6 रैपिड रिस्पांस टीम (2-2 टीमें बरनाला, तपा, धनौला, महल कलां, भदौड़ और 2 मोबाइल टीमें बरनाला व धनौला) तैनात की गयी हैं।

ज़िला कपूरथला में 240 परिवारों को पानी से बाहर निकाला गया और 1250 राशन किटें बाँटी गईं। इस अवसर पर पशुओं के लिए 600 क्विंटल साइलज, 300 क्विंटल फ़ीड आदि की व्यवस्था की गई। ज़िले में 4 राहत कैंप चल रहे हैं। यहाँ 8 मेडिकल टीमों ने 1379 लोगों की स्वास्थ्य जांच की है और 4 एम्बुलेंसें आपात स्थिति के लिए तैनात की गई हैं।

 

Tags: Lal Chand Kataruchak , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Pathankot

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD