Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

भगवंत सिंह मान की ओर से पंजाब सरकार का हेलीकॉप्टर बचाव व राहत कार्यों के लिए तैनात

कैबिनेट साथियों के साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा

Bhagwant Mann, Bhagwant Singh Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab, Gurdaspur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

गुरदासपुर , 27 Aug 2025

Last updated on: Aug 28, 2025, 13:08 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में फंसे परिवारों को राहत सामग्री पहुंचाने और लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए राज्य सरकार के हेलीकॉप्टर को तैनात करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा, “लोगों ने हमारे पक्ष में बड़ा जनादेश देकर हमें यह हेलीकॉप्टर दिया है और संकट की इस घड़ी में लोगों की सेवा के लिए यह हेलीकॉप्टर तैनात रहेगा।”  

आज गुरदासपुर जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का तूफानी दौरा करने के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ लोग पानी से घिरे गांवों में फंसे हुए हैं, जिन्हें तत्काल मदद की जरूरत है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में फंसे लोगों को तुरंत सुरक्षित निकालने के लिए राज्य सरकार ने अपना हेलीकॉप्टर लोगों की सेवा में लगा दिया है। 

भगवंत सिंह मान ने कहा कि अब से वे कार के जरिए बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे, जबकि हेलीकॉप्टर लोगों की सेवा के लिए उपलब्ध रहेगा। इस दौरान लोगों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के सभी जिलों में कंट्रोल रूम स्थापित किए जा चुके हैं। 

उन्होंने कहा कि भारी बारिश से हुए नुकसान की भरपाई के लिए राज्य सरकार पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि वे स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए हैं और विभिन्न जिलों के प्रशासन से पानी के स्तर और राहत कार्यों के बारे में पल-पल की जानकारी ले रहे हैं। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार संकट की इस घड़ी में लोगों की मदद करना अपना कर्तव्य समझती है और इस नेक कार्य के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों के दूर-दराज के इलाकों में प्रत्येक व्यक्ति तक मदद पहुंचाई जा रही है। 

विशेष रूप से सबसे ज्यादा प्रभावित क्षेत्रों में राहत सुनिश्चित करने पर जोर दिया जा रहा है ताकि लोगों को किसी भी तरह की परेशानी न हो। भगवंत सिंह मान ने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बचाव और राहत कार्यों को सबसे अधिक प्राथमिकता दी जा रही है।  

मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी कैबिनेट मंत्री, विधायक और अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में इस मुश्किल घड़ी में जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि पानी के बढ़ते स्तर से लोगों की जान-माल की सुरक्षा के लिए उचित व्यवस्था की गई है। 

उन्होंने कहा कि इन जिलों के डिप्टी कमिश्नरों और एसएसपी को राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं ताकि लोगों को मदद मिल सके।  भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार भारी बारिश के कारण उत्पन्न इस स्थिति में लोगों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि मंत्री, विधायक और अधिकारी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं ताकि लोगों को इन क्षेत्रों से सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा सके। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहले से ही बड़े पैमाने पर राहत और बचाव कार्य चल रहे हैं ताकि लोगों को किसी भी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार इस मुश्किल समय में लोगों की भलाई के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार ने बाढ़ के कारण लोगों को हुए नुकसान का आकलन करने के लिए पहले ही विशेष गिरदावरी के आदेश दे दिए हैं। 

उन्होंने कहा कि अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं कि विशेष गिरदावरी निष्पक्ष ढंग से की जाए ताकि लोगों को उनके नुकसान का पूरा मुआवजा दिया जा सके। भगवंत सिंह मान ने लोगों को भरोसा दिलाया कि उनकी सरकार लोगों को मुआवजा देगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि नुकसान की पूरी भरपाई के लिए लोगों की फसल, पशु, घर और अन्य वस्तुओं को विशेष गिरदावरी में शामिल किया जाएगा। 

उन्होंने कहा कि निचले क्षेत्रों में जहां पानी ने तबाही मचाई है, वहां हुए नुकसान का आकलन कर लोगों को उचित मुआवजा दिया जाएगा। भगवंत सिंह मान ने लोगों को भरोसा दिलाया कि उनकी सरकार बाढ़ के दौरान हुए एक-एक पैसे के नुकसान की भरपाई करेगी।

 

Tags: Bhagwant Mann , Bhagwant Singh Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab , Gurdaspur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD