Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील लौंगोवाल को पंजाब की सर्वश्रेष्ठ नगर परिषदों में शामिल करना हमारा लक्ष्य: अमन अरोड़ा स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा' की लॉन्च डेट का हुआ ऐलान मानसून के दौरान सभी विभाग 24 घंटे रहें अलर्ट, आपसी समन्वय से करें कार्य : केवल सिंह पठानिया यूपी कैबिनेट से कई प्रस्तावों पर मुहर, नए एक्सप्रेसवे, स्कूटी योजना और मानसून सत्र को मिली मंजूरी युवाओं पर कार्रवाई को लेकर सपा ने सरकार को घेरा भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, बॉर्डर पर रोके गए सावन 2026 : कब शुरू होगा भोलेनाथ का प्रिय महीना? जानें पूजा और व्रत का महत्व शरीर का संतुलन और रीढ़ की हड्डी मजबूत करने के लिए अपनाएं 'वशिष्ठासन', ऐसे करें अभ्यास घुटनों के दर्द और जकड़न से हैं परेशान? आयुष मंत्रालय ने बताई आसान 'नी मूवमेंट' 22 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव और विष्णु की पूजा करना शुभ, सुबह 11:45 से दोपहर 12:39 बजे तक अभिजीत मुहूर्त ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी संसद में हो नीट पर विस्तृत चर्चा, फ्लोर लीडर्स की बात सुनकर गृह मंत्री अमित शाह दें जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे जंतर-मंतर मार्च विवाद : छात्रों के समर्थन में उतरे बॉलीवुड सितारे छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताई चिंता, नोट में लिखा- सरकार सुने छात्रों की मांग बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी

 

10,000 रुपये रिश्वत लेने वाला सहायक जेल सुपरिंटेंडेंट विजीलेंस ब्यूरो द्वारा गिरफ्तार

Vigilance Bureau, Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Patiala Police, Patiala
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटियाला , 27 Aug 2025

Last updated on: Aug 28, 2025, 12:39 IST

पंजाब विजीलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार विरोधी अभियान के तहत अधिकतम सुरक्षा जेल, नाभा जिला पटियाला के सहायक जेल सुपरिंटेंडेंट भिवमतेज सिंगला को 10,000 रुपये रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आज यहां यह जानकारी साझा करते हुए विजीलेंस ब्यूरो के एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री की भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाइन पर दर्ज शिकायत की जांच के बाद उक्त सहायक जेल सुपरिंटेंडेंट को गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने आगे कहा कि जिला पटियाला के पातडा कस्बे की एक महिला शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि उक्त आरोपी केंद्रीय जेल, नाभा में बंद उसके पति को परेशान कर रहा था और 20,000 रुपये रिश्वत की मांग कर रहा था। बाद में शिकायतकर्ता ने गूगल पे के माध्यम से 10,000 रुपये रिश्वत के तौर पर स्थानांतरित कर दिए।

प्रवक्ता ने बताया कि जांच के बाद शिकायत में लगाए गए आरोप सही पाए गए और उक्त सहायक जेल सुपरिंटेंडेंट के विरुद्ध विजीलेंस ब्यूरो थाना पटियाला में भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया गया। इसके बाद आरोपी फरार चल रहा था और हाल ही में उसकी जमानत याचिका पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने खारिज कर दी थी। 

आज अदालत में आत्मसमर्पण करने के बाद विजीलेंस ब्यूरो ने उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर ले लिया है। उन्होंने कहा कि मामले की आगे की जांच जारी है।

 

Tags: Vigilance Bureau , Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Patiala Police , Patiala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD