Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

निया शर्मा के दांत तो मोतियों जैसे चमकते हैं! अभिनेत्री ने खोला इसका 'राज'

TV, Television, Entertainment, Mumbai, Actor, Actress, Mumbai News, Nia Sharma
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 25 Aug 2025

Last updated on: Aug 26, 2025, 16:07 IST

अदाकारा निया शर्मा अपने बोल्ड लुक्स को लेकर अक्सर सोशल मीडिया में छाई रहती हैं। इनकी खूबसूरती के दीवाने भी कम नहीं हैं। अभिनेत्री की सुंदरता बढ़ाने में उनके मोतियों जैसे दांतों का भी पूरा योगदान है। सोमवार को निया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो अपलोड कर बताया कि आखिर ये मुमकिन कैसे हुआ?  

वीडियो में अभिनेत्री कह रही हैं, "आज मैं घरेलू नुस्खे से अपने दांत साफ करने जा रही हूं, जो कि मैंने इंस्टाग्राम से सीखा है।" वीडियो में पहले अभिनेत्री ने दांतों पर हल्के दाग दिखाए और फिर कई सामग्रियों, जिनमें बेकिंग सोडा, नमक, नींबू, नारियल तेल, और टूथपेस्ट को मिलाकर तैयार किया है। 

इस मिश्रण को अभिनेत्री ने अपने दांतों पर लगाया और कुछ मिनट इंतजार करने के बाद ब्रश किया। निया ने अपने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा, "मेरा जीवन पूरी तरह से घरेलू नुस्खों में बीत रहा है। पहले मैंने अपने दांतों की सफेदी पर ध्यान नहीं दिया था (क्योंकि वे अभी तक सफेद दिखते थे), लेकिन 5000 इंस्टाग्राम वीडियो देखने के बाद मैंने इसे आजमाया है।"

प्रशंसकों को निया का ये वीडियो काफी पसंद आ रहा है। वे कमेंट सेक्शन पर तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट सेक्शन में लिखा, "आपको यूट्यूब चैनल बनाना चाहिए-निया के नुस्खे," दूसरे ने लिखा, "ग्रेट हैक," और एक और अन्य यूजर ने लिखा, "बेकिंग सोडा एक्सपेरिमेंट।"

निया शर्मा हमेशा से ही त्वचा और छोटी-मोटी समस्याओं के लिए घरेलू नुस्खों को आजमाने में रुचि रखती हैं। अभिनेत्री केमिकल युक्त उत्पादों की बजाय प्राकृतिक तरीकों को अपनाने को भी प्राथमिकता देती हैं और इसे लेकर ब्यूटी टिप्स भी देती हैं। 

हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया था, जिसमें डार्क सर्कल्स को खत्म करने के लिए घरेलू नुस्खा बताया था। वीडियो में अभिनेत्री बेसन समेत कॉफी, चावल का पानी, हल्दी और थोड़ा शहद को सही अनुपात में लेकर एक पेस्ट बनाकर अप्लाई करती हैं। 

निया ने इस पैक को सिर्फ डार्क सर्कल्स पर ही नहीं बल्कि अपने पूरे चेहरे पर लगाया। अभिनेत्री ने इसके कैप्शन में लिखा, "हर सुबह जब मैं रातभर 5000 स्किनकेयर और डिटॉक्स ड्रिंक की रील्स देखकर उठती हूं (इतना सब करने के लिए जिंदगी में वाकई बहुत फुर्सत चाहिए), फिलहाल तो कॉफी, बेसन, शहद और हल्दी वाला फेस मास्क ही लगा रही हूं!"

 

Tags: TV , Television , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Mumbai News , Nia Sharma

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD