Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली और अन्य प्रमुख क्षेत्रों में पंजाब सरकार ने ऐतिहासिक पहल की है – भगवंत सिंह मान

तमिलनाडु सरकार की ‘मुख्यमंत्री नाश्ता योजना’ के विस्तार समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए चेन्नई पहुँचे मुख्यमंत्री

Bhagwant Mann, Bhagwant Singh Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab, Dr Gurpreet Kaur, Chennai
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चेन्नई , 25 Aug 2025

Last updated on: Aug 26, 2025, 12:16 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज यहाँ कहा कि पंजाब सरकार ने राज्य और इसके लोगों की भलाई के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, बुनियादी ढांचा, बिजली और अन्य प्रमुख क्षेत्रों में ऐतिहासिक पहलें की हैं। आज यहाँ पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने लोक-हित से जुड़े इन क्षेत्रों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। 

उन्होंने कहा कि इन प्राथमिक क्षेत्रों को भारत की राजनीति के केंद्र में लाने का श्रेय आम आदमी पार्टी (आप) को जाता है, जिन्हें पहले नज़रअंदाज़ किया जाता था। भगवंत सिंह मान ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन द्वारा लोगों की भलाई के लिए शुरू की गई विभिन्न पहलों की सराहना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह उनके लिए बहुत सम्मान और संतोष की बात है कि उन्हें तमिलनाडु सरकार द्वारा ‘मुख्यमंत्री नाश्ता योजना’ के विस्तार समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया। उन्होंने आगे कहा कि पंजाब सरकार देशभर में लागू की जा रही महत्वपूर्ण लोक-कल्याणकारी पहलों से सीखने और उन्हें अपनाने के लिए हमेशा तैयार रहती है। 

उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि तमिलनाडु और पंजाब के बीच एक मजबूत रिश्ता है और दोनों राज्यों की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर और इतिहास है। मुख्यमंत्री ने कहा कि “विविधता में एकता ही भारत की नींव है”, जहाँ सांप्रदायिक सौहार्द, भाईचारे और आपसी मेल-जोल की भावनाएँ गहराई से समाई हुई हैं। 

उन्होंने कहा कि जिस प्रकार विभिन्न रंग-बिरंगे फूलों का गुलदस्ता सुंदर दिखाई देता है और सबका ध्यान आकर्षित करता है, उसी प्रकार विभिन्न संस्कृतियों, परंपराओं और एकता से भरा देश, एकता और ताकत का प्रतीक होता है। भगवंत सिंह मान ने उम्मीद जताई कि यह ऐतिहासिक दौरा तमिलनाडु और पंजाब के बीच संबंधों को और मज़बूत करेगा और दोनों राज्यों के लिए प्रगति व समृद्धि के नए रास्ते खोलेगा।

 

Tags: Bhagwant Mann , Bhagwant Singh Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab , Dr Gurpreet Kaur , Chennai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD