Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

प्रदेश सरकार ने पंजीकृत गौशालाओं को पिछले साढ़े दस वर्षों में चारे के लिए दी 358 करोड़ रुपये की अनुदान राशि : नायब सिंह सैनी

सिरसा की 137 गौशालाओं को 9 करोड़ 83 लाख रुपये की चारा अनुदान राशि के चेक किए प्रदान

Nayab Singh Saini, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, Haryana Chief Minister, Chief Minister of Haryana, BJP Haryana, Ranbir Gangwa, Shyam Singh Rana, Sirsa
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

सिरसा , 23 Aug 2025

Last updated on: Aug 26, 2025, 11:05 IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने आज जिला सिरसा की 137 गौशालाओं को 9 करोड़ 83 लाख रुपये की चारा अनुदान राशि के चेक प्रदान किए। इसी तरह से पूरे प्रदेश की 605 गौशालाओं के लिए कुल 88 करोड़ 50 लाख रुपये की चारा अनुदान राशि जारी की जा रही है।मुख्यमंत्री आज सिरसा शहर स्थित श्री गौशाला में आयोजित गौशालाओं को चारा अनुदान राशि वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। 

इस मौके पर मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने 21 लाख रुपये, कृषि तथा किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा व लोक निर्माण मंत्री ने 11-11 लाख रुपये का अनुदान देने की भी घोषणा की।मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश सरकार पंजीकृत गौशालाओं को पिछले साढ़े दस वर्षों में चारे के लिए 270 करोड़ रुपये का अनुदान दे चुकी है। आज की राशि को मिलाकर अब तक 358 करोड़ 50 लाख रुपये की चारा अनुदान राशि दी जा चुकी है।

उन्होंने कहा कि हमारे देश में गाय आदिकाल से ही पूजनीय रही है। पौराणिक कथाओं के अनुसार गाय में सभी देवी-देवता निवास करते हैं। गाय को आध्यात्मिक और दिव्य गुणों की स्वामिनी भी कहा गया है। देवताओं और असुरों के बीच हुए समुद्र मंथन से निकले 14 रत्नों में से एक कामधेनु गाय थी।उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने गौशालाओं के विकास, गौवंश संरक्षण और प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं।

अब नई गौशालाओं को जमीन की रजिस्ट्री पर कोई भी स्टाम्प डयूटी नहीं देनी पड़ती। उन्होंने कहा कि गौशालाओं में गौवंश के स्वास्थ्य की जांच के लिए पशुचिकित्सों की उपलब्धता को सुनिश्चित किया है। तीन हजार से अधिक गौवंश वाली गौशालाओं में सप्ताह में एक दिन पशुचिकित्सक ड्यूटी करेगा। तीन हजार से कम गायों वाली गौशालाओं में सप्ताह में एक दिन वी.एल.डी.ए. ड्यूटी करेगा। साथ ही मोबाइल पशु चिकित्सालय की सेवाएं भी गौशालाओं के लिए उपलब्ध करवाई जा रही हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश को बेसहारा गौवंश से मुक्त कराने के लिए तीन गौ अभ्यारण्य, गांव नैन, जिला पानीपत और गांव ढंढूर, जिला हिसार व पंचकूला में बनाए गए हैं। इसके अलावा चार नए गौ अभ्यारण भी बनाए जा रहे हैं। इनमें शैड, पानी, चारे की व्यवस्था की गई है। इनके लिए 8 करोड़ रुपये की राशि जारी की जा चुकी है, इनमें लगभग 8 हजार बेसहारा गौवंशो को आश्रय दिया जा सकता है। इसके अलावा प्रदेश सरकार गौशालाओं में आश्रित गौवंश की नस्ल सुधार पर विशेष ध्यान दे रही है।

उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा गौशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए व्यापक प्रयास किये जा रहे हैं। गौशालाएं गाय के गोबर और गोमूत्र से प्राकृतिक फिनाइल, फॉस्फेट से भरपूर जैविक खाद, गोबर के बर्तन, गोबर से प्राकृतिक पेंट, गमला, दीया, धूप, साबुन और अन्य उत्पाद बना रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार तीन गुना गति से काम कर रही है और गाय, गंगा व गीता के संरक्षण पर पूरा ध्यान दे रही है। 

इस समारोह में हरियाणा के कृषि तथा किसान कल्याण एवं पशुपालन मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि गाय हमारी संस्कृति से जुड़ी है। गाय को ऐतिहासिक और पौराणिक महत्व है। देसी गाय का दूध अमृत समान है। पशुपालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था का आधार है। इसी को ध्यान में रख प्रदेश सरकार पशुपालकों के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है। उन्होंने नागरिकों का आह्वान किया कि हर घर में गाय अवश्य पालें। 

उन्होंने कहा कि हमें गाय के गोबर से बनी खाद का खेती में इस्तेमाल करें, इससे भूमि की उपजाऊ शक्ति में बढ़ोत्तरी होगी और हमें आर्गेनिक अनाज मिलेगा। उन्होंने कहा कि सरकार गोवंश के नस्ल सुधार पर विशेष ध्यान दे रही है और पशुपालकों को प्रोत्साहित कर रही है।इस अवसर पर लोक निर्माण मंत्री श्री रणबीर गंगवा, राज्य सभा सांसद श्री सुभाष बराला, पूर्व राज्यपाल प्रो. गणेशी लाल, हरियाणा गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष श्री श्रवण कुमार गर्ग और सहित बड़ी संख्या गोपालक उपस्थित रहे।

 

Tags: Nayab Singh Saini , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , Haryana Chief Minister , Chief Minister of Haryana , BJP Haryana , Ranbir Gangwa , Shyam Singh Rana , Sirsa

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD