Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल

 

कांग्रेस ने विकास के नाम पर की राजनीति, भाजपा सरकार ने दिलाई नरवाना को नई पहचान : मुख्यमंत्री

सिर्फ ट्वीट करने से नहीं होता विकास, भाजपा सरकार ने धरातल पर किए कार्य : नायब सिंह सैनी

Nayab Singh Saini, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, Haryana Chief Minister, Chief Minister of Haryana, BJP Haryana, Krishan Kumar Bedi, Ranbir Gangwa, Ranbir Singh Gangwa, Dr Krishan Lal Middha, Narwana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नरवाना , 17 Aug 2025

Last updated on: Aug 20, 2025, 11:02 IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में विकास के नाम पर केवल राजनीति होती रही और जनता की आकांक्षाओं को दरकिनार किया गया। लेकिन वर्तमान भाजपा सरकार ने इस परिपाटी को समाप्त करते हुए हर क्षेत्र को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का काम किया है। मुख्यमंत्री आज नरवाना में आयोजित धन्यवाद एवं विकास रैली को संबोधित कर रहे थे, जिसका आयोजन प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री कृष्ण कुमार बेदी द्वारा किया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला जींद की धरती सदैव राजनीति के संघर्ष का केंद्र रही है, लेकिन कांग्रेस सरकार ने नरवाना को विकास की दौड़ में जानबूझकर पीछे रखा। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों ने न तो लोगों की बुनियादी जरूरतों को समझा और न ही कभी उनके उत्थान की दिशा में ठोस कदम उठाए। उन्होंने बिना नाम लिए विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि कुछ लोग केवल ट्वीट कर राजनीति चमकाने का काम करते हैं और नरवाना को अपना घर बताते हैं, जबकि हकीकत यह है कि उन्होंने कभी नरवाना के विकास की सच्ची चिंता नहीं की।

2014 के बाद ही नरवाना में शुरू हुआ असली विकास  

मुख्यमंत्री ने आंकड़ों के साथ तुलना करते हुए कहा कि वर्ष 2014 से अब तक भाजपा सरकार ने नरवाना विधानसभा क्षेत्र में 2105 करोड़ रुपये की लागत से विकास कार्य करवाए हैं, जबकि कांग्रेस सरकार ने अपने कार्यकाल में केवल 607 करोड़ रुपये के विकास कार्य करवाए थे। यह अंतर ही साबित करता है कि किसने वास्तव में जनता की सेवा की और किसने केवल राजनीति की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार ने केवल वादे नहीं बल्कि धरातल पर विकास कार्य कर दिखाए हैं। पिछले साढ़े 10 वर्षों में नरवाना विधानसभा क्षेत्र के लिए 111 घोषणाएं की गईं, जिनमें से 98 पूरी तरह से पूर्ण हो चुकी हैं और शेष 6 पर कार्य तेजी से चल रहा है। यह अपने आप में इस बात का प्रमाण है कि सरकार केवल घोषणा करने तक सीमित नहीं रहती, बल्कि उसे अमल में लाकर जनता को उसका लाभ भी देती है। 

उन्होंने आगे कहा कि पूरे जींद जिले के लिए अब तक कुल 628 घोषणाएं की गई हैं, जिनमें से 541 पूरी हो चुकी हैं और बाकी पर कार्य प्रगति पर है। यह आँकड़े इस बात का स्पष्ट सबूत हैं कि भाजपा सरकार का लक्ष्य केवल राजनीतिक दिखावा करना नहीं, बल्कि हर गांव और हर कस्बे तक विकास पहुँचाना है। मुख्यमंत्री ने नरवाना विधानसभा क्षेत्र में हुए अभूतपूर्व विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि आज यहां से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग आधुनिक बुनियादी ढांचे की मिसाल बन चुके हैं। 

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग को 1393 करोड़ रुपये की लागत से चार मार्गी किया गया है। इसी प्रकार अंबाला-हिसार वाया कैथल राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-10 को 1200 करोड़ रुपये की लागत से चार मार्गी बनाया गया है। अंबाला-कोटपूतली ग्रीन फील्ड कॉरिडोर (NH-152D) 10,640 करोड़ रुपये की लागत से प्रदेश की अर्थव्यवस्था और कनेक्टिविटी को नई उड़ान दे रहा है। 

जींद-गोहाना-सोनीपत राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-352A) को 2300 करोड़ रुपये की लागत से चार मार्गी बनाया गया है।  जींद से हरियाणा-पंजाब सीमा तक राष्ट्रीय राजमार्ग का 959 करोड़ रुपये की लागत से चार मार्गी निर्माण किया गया है।  साथ ही, जींद के हैबतपुर में 945 करोड़ रुपये की लागत से सरकारी मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य प्रगति पर है।

श्री नायब सिंह सैनी ने गरीब कल्याण के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि हर घर-हर ग्रहणी योजना में 82700 से अधिक  परिवारों को 500 रुपये में गैस सिलेंडर दिया जा रहा है।  इसके अतिरिक्त, प्रधानमंत्री आवास योजना में जिले में 5368 मकान बनाए गए हैं और 1000 मकान निर्माणाधीन हैं।  

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हरियाणा विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री ने वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का जो संकल्प लिया है, उसमें हरियाणा की भूमिका अहम और निर्णायक होगी। उन्होंने कहा कि हाल ही में हुए ऑपरेशन सिंदूर ने पूरी दुनिया को भारत की स्वदेशी तकनीक, आधुनिक हथियारों और सामरिक शक्ति का परिचय कराया है। 

हमारी वीर सेनाओं ने अपने शौर्य और पराक्रम से न केवल देश की सीमाओं की रक्षा की है, बल्कि दुनिया के सामने भारतवर्ष की सामर्थ्य और आत्मनिर्भरता का डंका भी बजाया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यही नहीं, हमारी सेनाओं ने ऑपरेशन महादेव चलाकर पहलगाम के दोषियों को उनकी करतूत की सज़ा दी और यह संदेश दिया कि भारत की सेना हर चुनौती का डटकर मुकाबला करने में सक्षम है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार ने केवल 10 माह के अल्प कार्यकाल में विधानसभा चुनाव के दौरान जनता से किए गए संकल्प पत्र के 217 वायदों में से 41 वायदे पूरे कर दिए हैं, जबकि 90 वायदे इसी वर्ष पूरे कर लिए जाएंगे।  प्रदेश के युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए सरकार ने अब तक 30,000 युवाओं को सरकारी नौकरी दी है, जबकि कुल मिलाकर 1,80,000 से अधिक युवाओं को पूर्ण पारदर्शिता और मेरिट के आधार पर सरकारी नौकरियां दी जा चुकी हैं। उन्होंने किसान कल्याण के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का भी उल्लेख करते हुए विस्तार से जानकारी दी।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी वास्तव में दानवीर की प्रतिमूर्ति -  कृष्ण कुमार बेदी

धन्यवाद एवं विकास रैली के संयोजक एवं हरियाणा के कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने अपने सम्बोन्धन में कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी वास्तव में दानवीर की प्रतिमूर्ति है। मुख्यमंत्री ने अपना पदभार सम्भालते ही पूरे प्रदेश के लिए विकास का नया रोड़मैप तैयार किया है। इस रोड़मैप के तहत प्रदेश के सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों को निष्पक्ष तरीके समग्र विकास लाभ मिलेगा। 

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि इस रोड़मैप के तहत नरवाना विधानसभा क्षेत्र में भी प्रगति के नए अध्याय की शुरूआत आज नवमी के पावन पवित्र त्यौहार पर हो रही है। उन्होंने आगे कहा कि नरवाना क्षेत्र शिक्षा, स्वास्थ्य तथा सुरक्षा जैसी मुलभूत सुविधाओं से काफी वर्षों से वंचित हो रहा था। इसके अलावा इलाके की विकास की गति भी ना के बराबर बनी हुई थी। 

नरवाना वासियों ने गत विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री तथा प्रधानमंत्री की कल्याणकारी नीतियों पर मोहर लगाते हुए 75 साल के बाद पहली बार कमल खिलाकर सरकार में हिस्सा कर अपने सौभाग्य को दस्तक दी है। उन्हें विश्वास है कि मुख्यमंत्री के इस आगमन से नरवाना के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में नए सिरे से विकास के आयाम स्थापित होंगे।

 कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने अपना पूरा संबोधन हरियाणवी लहजे में दिया। तालियों की गड़गड़ाहट की गूंज के बीच कैबिनेट मंत्री ने मुख्यमंत्री से वर्षों से पिछड़े नरवाना के विकास के लिए अनुरोध किया। उन्होंने मुख्यमंत्री सहित इस विकास रैली में पहुंचें अन्य नेताओं का भी स्वागत किया और हजारों की संख्या में उमड़े जनसैलाब का भी आभार व्यक्त किया।

हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डा. कृष्ण मिड्ढा ने कहा कि जब से भाजपा की सरकार बनी है तब से विकास जोरों पर है। जहां जींद से नरवाना पहुंचने में एक घंटा लगता था आज मात्र 20 से 22 मिनट में पहुंच जाते हैं। ऐसी परियोजनाएं भाजपा ने लाने का काम किया। आज जींद नौ नेशनल हाइवे से जोड़ा गया है। सीएम द्वारा खेत खलिहान योजना बनाई गई, इससे किसानों को फायदा मिल रहा है।  

प्रदेश में मैरिट पर युवाओं को नौकरी मिली। उन्होंने कहा कि नरवाना में कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार लगातार विकास कार्य करवा रहे हैं। मुख्यमंत्री की विकासपरक सोच का साक्ष्य है कि उनके दरवाजे आमजन के लिए हमेशा सबके लिए खुले हैं। इस अवसर पर लोक निर्माण मंत्री श्री रणबीर गंगवा, राज्यसभा सांसद सुभाष बराला, विधायक देवेंद्र अत्री और विधायक रणधीर पणिहार सहित अन्य गणमान्य भी उपस्थित थे।

 

Tags: Nayab Singh Saini , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , Haryana Chief Minister , Chief Minister of Haryana , BJP Haryana , Krishan Kumar Bedi , Ranbir Gangwa , Ranbir Singh Gangwa , Dr Krishan Lal Middha , Narwana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD