Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

नशे के विरुद्ध युद्ध : कासो अभियान के दौरान 2 मामले दर्ज, 2 गिरफ्तार

Anti Drug Mission, Drive Against Drugs, Comprehensive Action against Drug Abuse, CADA, Nasha Mukt Bharat Abhiyan, War Against Drugs, Yudh Nashian Virudh, Arpit Shukla, Gaurav Yadav, Police, Punjab Police, Cordon and Search Operation, CASO
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 18 Aug 2025

Last updated on: Aug 19, 2025, 11:33 IST

पंजाब सरकार द्वारा शुरू किए गए ' युद्ध नशे के विरुद्ध ' अभियान के तहत जालंधर ग्रामीण पुलिस द्वारा आज नशीले पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए एक बड़ा अभियान चलाया गया। सीनियर पुलिस कप्तान हरविंदर सिंह विर्क के नेतृत्व में जिले के विभिन्न नशा प्रभावित क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर विशेष घेराबंदी एवं तलाशी कासो अभियान चलाया गया। 

पुलिस कप्तान (जांच) सरबजीत राय भी इसमें शामिल थे। इस अभियान के दौरान जिले के 18 हॉटस्पॉट में तलाशी ली गई, जिनमें थाना फिल्लौर के गन्ना गांव, इंदिरा कॉलोनी, मोहल्ला संतोखपुरा, ऊंची घाटी, समरारी और सेलखियाना, थाना गोराया के गुहावर और मोहल्ला लांगडीयां, थाना बिलगा के गांव भोड़े, थाना करतारपुर के नाहरपुर और दयालपुर, थाना मकसूदां के नूरपुर और भूत कॉलोनी (नूरपुर), थाना मेहितपुर के धर्मा दी छन्ना और बूटे दीया छन्ना, थाना आदमपुर के मोहल्ला सागरान और आदमपुर तथा थाना भोगपुर के किंगरा चौ वाला शामिल हैं।

सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक चले इस अभियान के दौरान 02 एफआईआर दर्ज की गईं और पुलिस ने 02 नशा तस्करों को गिरफ्तार करके सफलता हासिल की। यह अभियान स्पष्ट करता है कि जालंधर ग्रामीण पुलिस नशे के खिलाफ युद्ध में पूरी दृढ़ता और प्रतिबद्धता के साथ खड़ी है। 

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य नशे की सप्लाई चेन को पूरी तरह से तोड़ना, तस्करों का मनोबल तोड़ना और युवा पीढ़ी को नशे के खतरे से बचाना है। जालंधर ग्रामीण पुलिस द्वारा इस तरह की कार्रवाई भविष्य में और भी तेज़ी और सख्ती से जारी रहेगी, ताकि नशामुक्त और सुरक्षित समाज की स्थापना की जा सके।

 

Tags: Anti Drug Mission , Drive Against Drugs , Comprehensive Action against Drug Abuse , CADA , Nasha Mukt Bharat Abhiyan , War Against Drugs , Yudh Nashian Virudh , Arpit Shukla , Gaurav Yadav , Police , Punjab Police , Cordon and Search Operation , CASO

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD