Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल'

 

रोहित ठाकुर ने 5वां खेल, सांस्कृतिक और शैक्षणिक आयोजन ‘प्रारंभ 2025’ का शुभारभ किया

युवाओं से नशे से दूर रहने और जड़ों से जुड़े रहने का किया आह्वान

Rohit Thakur, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla, Prarambh, Prarambh 2025
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 17 Aug 2025

Last updated on: Aug 18, 2025, 15:57 IST

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज शिमला के गेयटी थियेटर में चैरिटेबल सोसाइटी क्रिएटिव फाउंडेशन द्वारा आयोजित 5वां खेल, सांस्कृतिक और शैक्षणिक कार्यक्रम ‘प्रारंभ 2025’ का शुभारम्भ किया। उन्होंने युवा वर्ग में खेल, सांस्कृतिक और शैक्षणिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए फाउंडेशन द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। 

उन्होंने कहा कि फाउंडेशन समाज के वंचित वर्गों की मदद के प्रति उल्लेखनीय कार्य कर रहा है। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री ने लोगों को नशे से दूर रहने, अपने नैतिक मूल्यों का पालन करने और अपनी समृद्ध पहाड़ी संस्कृति के साथ अपनी जड़ों से हमेशा जुड़े रहने का आह्वान किया। 

उन्होंने कहा कि हमें अपने पहाड़ी होने पर गर्व होना चाहिए और अपनी असली पहचान व जड़ों को सहेजकर आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना चाहिए। श्री ठाकुर ने कहा कि ‘प्रारंभ’ जैसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को खेल, सांस्कृतिक और बौद्धिक गतिविधियों में अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच प्रदान करते हैं। 

ये कार्यक्रम अनुशासन, टीमवर्क और आत्मविश्वास विकसित करने में भी मदद करते हैं। उन्होंने फाउंडेशन की सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क भागीदारी, योग्य विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति और युवाओं में नशा मुक्ति अभियान के प्रति जागरूक करने जैसी पहलों की सराहना की।

शिक्षा मंत्री ने क्रिएटिव फाउंडेशन की अन्य चैरिटेबल गतिविधियों जैसे रक्तदान शिविर और कैंसर अस्पताल में लंगर आयोजन की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि यह प्रयास जरूरतमंद लोगों के कल्याण के प्रति फाउंडेशन की प्रतिबद्धता को दर्शाता हैं। 

उन्होंने आशा व्यक्त की कि फाउंडेशन भविष्य में भी इसी प्रकार पीढ़ितों और जरूरतमंदो की सहायता के लिए इसी प्रकार के कार्य करता रहेगा और युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बनेगा। मंत्री ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ युवाओं के समग्र विकास को बढ़ावा देना आवश्यक है ताकि वे भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार हों। 

उन्होंने सभी प्रतिभागियों को उनके उत्साह, ऊर्जा और कबड्डी, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, आर्म रेसलिंग और ई-स्पोर्ट्स जैसे खेलों तथा सांस्कृतिक और शैक्षणिक प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए बधाई दी। क्रिएटिव फाउंडेशन के संस्थापक हितेश सिंह चौहान ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया और फाउंडेशन की गतिविधियों से अवगत करवाया।

इस अवसर पर सनबीम विद्यालय के अध्यक्ष रजत चौहान, पार्षद अंकुश वर्मा, शिक्षा मंत्री के मीडिया ओएसडी गुलशन दीवान, हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के सचिव तुषार स्तान, फाउंडेशन के सदस्य, शिक्षक, छात्र और स्थानीय समुदाय के प्रतिनिधि और अन्य गणमान्य भी उपस्थित थे।

 

Tags: Rohit Thakur , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla , Prarambh , Prarambh 2025

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD