Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

जिस प्रकार मां अपने बच्चे को स्नेह, प्यार व उसका सरंक्षण करती है, वहीं हमें पेड़ो के साथ करना है- अनिल विज

प्रधानमंत्री के अभियान “एक पेड़ मां के नाम” वाक्य का अर्थ - ममता भरा -जो संबंध एक बच्चे का अपनी मां के साथ होता है, वहीं संबंध हमारा पेड़ के साथ होना चाहिए - अनिल विज

Anil Vij, Haryana, Ambala, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Haryana, Ek Ped Maa ke Naam
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

अम्बाला , 17 Aug 2025

Last updated on: Aug 18, 2025, 15:34 IST

हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मागदर्शन में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान शुरू किया गया है। प्रधानमंत्री जी के एक-एक शब्द एवं वाक्य का गहरा अर्थ होता है, “एक पेड़ मां के नाम” का अर्थ यहीं है कि जो ममता भरा संबंध एक बच्चे का अपनी मां के साथ होता है, वहीं भावनात्मक संबंध हमारा पेड़ के साथ होना चाहिए, जिस प्रकार मां अपने बच्चे को स्नेह, प्यार एवं उसका सरंक्षण करती है, उसी प्रकार हमें पेड़ो के साथ करना है, उनका पालन-पोषण करना है और यदि कोई पेड़ो को क्षति पहुंचाने की कोशिश करता है तो उसका संरक्षण भी करना है। 

उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे बचाए रखने के भाव को मन में रखते हुए हमें कार्य करना है और आंकडें प्रस्तुत करने है। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि अम्बाला छावनी में हर वार्ड व गांव में जरूरत अनुसार पौधे लगाएं जाएंगें। श्री विज आज अम्बाला छावनी के गांधी ग्राउंड में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ जिला स्तरीय वन महोत्सव कार्यक्रम में बतौर मुख्यतिथि संबोधित कर रहे थे।  

उन्होंने कहा कि जीवन के लिए पेड़-पौधे महत्वपूर्ण होते है, पेड़ो से वायु है और वायु से आयु है यानि जितनी स्वस्थ वायु होगी उतनी ही आयु होगी। धरती को हरा-भरा बनाने के लिए जहां हमें अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगानेे हैं तो वहीं इससे ज्यादा उनका संरक्षण भी करना है। 

कार्यक्रम के दौरान मंत्री अनिल विज के साथ-साथ नगर परिषद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष सहित अन्य ने गांधी ग्राउंड में कदम्ब के पौधे लगाए। उन्होंने बताया कदम्ब पौधे की विशेषता है कि भगवान श्री कृष्ण इसी कदम्ब पेड़ के नीचे बैठकर लीलाएं करते थे, बासुरी बजाते थे, गायों के साथ समय बिताते थे। 

यानि जो भी इस पौधे को लगाएगा उसे भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं का स्मरण होगा। उन्होंने कहा कि यहां कदम्ब के पौधे लगाने के साथ-साथ अन्य पौधे भी लगाए जाएगें।

विकास कार्यों के चलते धरती से पेड़-पौधों का कब्जा छिन गया जोकि हमें वापस देना है - विज

श्री विज ने इस मौके पर यह भी कहा कि हरियाली हमारे जीवन का अभिन्न अंग हैं। पहले धरती एवं मैदानों पर पेड़ पौधों का कब्जा होता था, विकास की दृष्टि से बड़ी बड़ी परियोजनाएं एवं अन्य निर्माण कार्य हो रहे है जिससे पेड़ पौधों का कब्जा छिन गया है, जो छिन गया उसे हमे वापिस देना हैं। पर्यावरण का संतुलन न बिगड़े इसके लिए हमें अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाने हैं। 

उन्होनें इस मौके पर सभी पार्षदों के साथ-साथ भाजपा के पदाधिकारियों को पर्यावरण का प्रतिक पौधा भी वितरित किया और उन्हें भी कहा कि शहर को हरा भरा, सुन्दर एवं स्वच्छ बनाए रखने के लिए जहां पर भी वार्डाे एवं गांवों में खाली जगह है वहां पर आवश्यकता अनुसार पौधों को लगाना है और उनका संरक्षण भी करना हैं।

मानव जाति के लिए प्रकृति का सबसे बड़ा तोहफा पेड़-पौधे है जो हमें फूल, फूल व औषधियां देते है - विज

कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने इस अवसर पर यह भी कहा कि मानव जाति के लिए प्रकृति का सबसे बड़ा तोहफा पेड़-पौधे है जो हमें फूल देते है, फल देते है और जीवन भर हमारे साथ रहते हैं। यानि इन्होंने अपना तन-मन सब हमारे उपर लगा रखा हैं। हम फूलों की ओर एकदम आकर्षित होते हैं, पेड़ों से फल लेकर उसे खाने के लिए तत्पर रहते हैं। 

पेड़ों की जो जड़े होती है उनसे विभिन्न प्रकार की औषधियां तैयार की जाती हैं। बहुत सी बीमारियों में इन औषधियों का उपयोग होता हैं। जैसे अर्जुन छाल का प्रयोग दिल की बीमारियों से बचने के लिए किया जाता हैं। पेड़ पौधे हमें निशुल्क आक्सीजन देते हैं। धरती से यदि पेड़-पौधे खत्म हो जाए तो जीना बहुत मुश्किल हैं। 

उन्होंने कहा कि हमारे वायु मंडल में 78 प्रतिशत नाईट्रोजन गैस व 21 प्रतिशत ही आक्सीजन है बाकि अन्य ओजोन इत्यादि हैं। सूर्य की किरणें यदि बिना ओजोन लेयर के धरती पर सीधी पड़ जाए तो जीना बहुत मुश्किल हैं। हमें अधिक से अधिक पौधे लगाकर अपनी धरती हो धरा भरा करना हैं।

पर्यावरण संदेश को लेकर नुक्कड़ नाटक व अन्य कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले प्रत्येक बच्चे को मंत्री अनिल विज ने 2100-2100 रुपए प्रदान किए

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने गीत व नुक्कड़ नाटक के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण बारे संदेश दिया। कैबिनेट मंत्री ने प्रस्तुतियां देने वाले प्रत्येक बच्चे को 2100-2100 रूपए की प्रोत्साहन राशि अपने स्वैच्छिक कोष से देने की घोषणा की। उन्होंने क्वीज प्रतियोगिता के विद्यार्थियों को भी प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया और उन्हें भी 2100-2100 रूपए की राशि देने की घोषणा की। 

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने पर्यावरण संरक्षण के लिए उपस्थित सभी को शपथ भी दिलवाई और कहा कि हमें अधिक से अधिक पौधे लगाने है और उनका संरक्षण भी करना हैं। जिला स्तरीय कार्यक्रम में डीएफओ ने मुख्यअतिथि को पर्यावरण का प्रतिक पौधे देकर उनका अभिन्नदन भी किया। इससे पहले, कैबिनेट मंत्री अनिल विज का यहां पहुंचने पर डीएफओ राकेश कुमार माथुर व एसडीएम विनेश कुमार ने पुष्पगुच्छ देकर उनका अभिनंदन किया।

कार्यक्रम के दौरान एसडीएम विनेश कुमार, डीएफओ राजेश माथुर, ईओ नगर परिषद देवेन्द्र नरवाल, नगर परिषद प्रधान स्वर्ण कौर, उप प्रधान ललिता प्रसाद के अलावा भाजपा नेता विकास बेहगल, रवि बुद्धिराजा, हर्ष बिंद्रा, प्रवेश शर्मा, बीएस बिंद्रा, संजीव सोनी, अजय बवेजा, राजीव गुप्ता डिंपल, किरणपाल चौहान, तरविंदर सिंह, सुभाष शर्मा, बलित नागपाल, भारत भूषण कोछड़, नरेश शर्मा, पुनीत सरपाल, मदन लाल शर्मा, विजेंद्र चौहान, आरती सहगल, रामबाबू यादव, फकीरचंद सैनी, बलविंदर सिंह, बलकेश वत्स, बिल्लू राणा, मदन लाल शर्मा, श्याम सुन्दर अरोड़ा के अलावा बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

Tags: Anil Vij , Haryana , Ambala , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana , Ek Ped Maa ke Naam

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD