Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

हरियाणा को आज मिलेगी दो बड़ी सड़क परियोजनाओं की सौगात, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे लोकार्पण

सोनीपत और बहादुरगढ़ के लिए 2,000 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित दो नए 4-लेन संपर्क मार्गों से कनेक्टिविटी होगी बेहतर

Nayab Singh Saini, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, Haryana Chief Minister, Chief Minister of Haryana, BJP Haryana, KM Pandurang
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 16 Aug 2025

Last updated on: Aug 16, 2025, 16:31 IST

हरियाणा के सड़क ढांचे को नई गति देने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 17 अगस्त को प्रदेश को दो बड़ी सड़क परियोजनाओं की सौगात देंगे। सोनीपत और बहादुरगढ़ को जोड़ने वाले लगभग 2,000 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित दो नए 4-लेन संपर्क मार्गों से इन क्षेत्रों में कनेक्टिविटी बेहतर होगी।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने आज यहां आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री 17 अगस्त को दिल्ली के रोहिणी से लगभग 11 हजार करोड़ रुपये लागत की 6 सड़क परियोजनाओं का उद्घाटन करेगे। इनमें से दो परियोजनाएं हरियाणा से जुड़ी हैं। इनसे एन.सी.आर. क्षेत्र को ट्रैफिक जाम और कनेक्टिविटी की चुनौतियों से मुक्ति मिलेगी।

श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि ये परियोजनाएं एनसीआर क्षेत्र में विश्वस्तरीय बुनियादी ढांचे के निर्माण की डबल इंजन सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। इनमें अर्बन एक्सटेंशन रोड - 2 परियोजना के अंतर्गत पैकेज-4 में 1490 करोड़ रुपये की लागत से बना 29.6 किमी लंबा मार्ग सोनीपत को सीधी कनेक्टिविटी प्रदान करेगा। 

यह अब एनएच -44 के भारी ट्रैफिक जाम से मुक्ति दिलाएगा। यह बवाना औद्योगिक क्षेत्र को सीधे एनएच-352A जींद-गोहाना मार्ग से जोड़कर व्यापार और उद्योग को नई गति प्रदान करेगा। उन्होंने बताया कि पैकेज-5 में 487 करोड़ रुपये की लागत से बना 7.3 किमी का मार्ग दिल्ली के दिचाऊं कलां को सीधे बहादुरगढ़ और केएमपी एक्सप्रेसवे से जोड़ेगा। 

इससे बहादुरगढ़ और केएमपी एक्सप्रेसवे तक आसानी से पहुंचा जा सकेगा। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं के लोकार्पण से क्षेत्र में औद्योगिक विकास, रोजगार सृजन और यातायात सुगमता को नया आयाम मिलेगा। साथ ही राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र से हरियाणा के प्रमुख शहरों की कनेक्टिविटी और सुदृढ़ होगी।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा दिए जा रहे ये उपहार हरियाणा की प्रगति यात्रा में मील का पत्थर साबित होंगे। उन्होंने बताया कि नई सड़क परियोजनाओं से सोनीपत और बहादुरगढ़ ही नहीं, बल्कि आसपास के जिलों को भी लाभ होगा।

श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री का हरियाणा से विशेष जुड़ाव है। प्रधानमंत्री का स्नेह और आशीर्वाद समय - समय पर हरियाणा को मिलता है। उन्होंने हरियाणा के हितों को ध्यान में रखते हुए प्रमुख परियोजनाओं को मंजूरी देने के लिए हरियाणा की 2 करोड़ 80 लाख लोगों की ओर से प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया।

कांग्रेस को श्री अटल बिहारी वाजपेयी के व्यवहार व आचरण से सीखनी चाहिए विपक्ष की भूमिका

मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन करते हुए कहा कि श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी ने राजनीति के मायनों को बदल दिया। वे लंबे समय तक विपक्ष में रहे, लेकिन विपक्ष में रहते हुए भी उन्होंने राजनीति की शालीनता को बनाए रखा। 

जब—जब सरकार जनता के हित में काम नहीं करती थी, तब भी वे अपनी मर्यादित भाषा के साथ सरकार को सचेत करने का काम करते थे। उनका व्यक्तित्व ऐसा था,  जो भारत की राजनीति में एक केंद्र बिन्दु रहा।  श्री नायब सिंह सैनी ने कटाक्ष करते हुए कहा कि आज का विपक्ष जैसा है, वो स्थिति दुर्भाग्यपूर्ण है। 

कांग्रेस के नेता श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जीवनी को पढ़ें और उनकी जीवनी को समझें। जिस प्रकार श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी लोकसभा में विपक्ष की आवाज बनकर उनका पक्ष रखते थे, कांग्रेस को उनके इस व्यवहार व आचरण से सीखना चाहिए। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने प्रदेश व देशवासियों को श्री कृष्ण जन्माष्टमी की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री अरुण कुमार गुप्ता और सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग के महानिदेशक श्री के मकरंद पांडुरंग, हरियाणा परिवार सुरक्षा न्यास के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री जैयेंदर सिंह छिल्लर, सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग की अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) श्रीमती वर्षा खांगवाल और मुख्यमंत्री के मीडिया सचिव श्री प्रवीण आत्रेय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Tags: Nayab Singh Saini , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , Haryana Chief Minister , Chief Minister of Haryana , BJP Haryana , KM Pandurang

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD