Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

प्रदेश भर में हर घर तिरंगा थीम पर मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस

सभी जिलों और उपमंडलों पर हर घर तिरंगा थीम के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का किया गया आयोजन, जिसमें बतौर मुख्य अतिथि विधानसभा के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व मंत्रियों द्वारा परेड की सलामी ली गई

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 15 Aug 2025

Last updated on: Aug 16, 2025, 13:43 IST

प्रदेश भर में आज 79वां स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। सभी जिलों और  उपमंडलों पर हर घर तिरंगा थीम के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन आयोजन किया गया और जिसमें बतौर मुख्य अतिथि हरियाणा विधानसभा के  अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व मंत्रियों द्वारा परेड की सलामी ली गई। उन्होंने लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान समारोह मे राष्ट्रीय ध्वज फहराते ही वातावरण ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के नारों से गूंज उठा। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, देशभक्ति गीत, कविताएं और नाट्य प्रस्तुतियां हुईं। 

पूरे प्रदेश में तिरंगे की शोभायात्राओं और सजावट से माहौल देशभक्ति के रंग में रंग गया।पानीपत में आयोजित समारोह में हरियाणा के विधानसभा अध्यक्ष श्री हरविन्द्र कल्याण ने कहा कि आज का यह दिन करोड़ों भारतीयों की भावनाओं का दिन है, जो हमें याद दिलाता है मां भारती के असंख्य वीरों ने अपने प्राणों का बलिदान देकर हमें आजादी दिलाई। बीती 22 अप्रैल, 2025 को पहलगाम में आतंकवादियों ने निर्दोष लोगों को मौत के घाट उतार दिया और हमारी बहनों के सिंदूर को उजाड़ दिया।  हमारी सेना ने पाकिस्तान की सरजमीं पर जाकर आतंकवाद के ठिकानों को नेस्तनाबूद कर दिया।

यमुनानगर में आयोजित समारोह में हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने विकसित भारत के संकल्प को दोहराते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा बताए गए विकसित भारत के चार स्तंभ-‘‘युवा, अन्नदाता, महिला और गरीब’’-को सशक्त बनाने की दिशा में हरियाणा सरकार ने अभूतपूर्व कदम उठाए हैं। हमारी डबल इंजन सरकार हरियाणा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए विकसित भारत के संकल्प के साथ साल 2047 तक एक विकसित हरियाणा का स्पष्ट रोडमैप लेकर आगे बढ़ रही हैं।

कुरुक्षेत्र में आयोजित समारोह में हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि हरियाणा की धरती केवल खेती बाड़ी में ही नहीं बल्कि वीरता में भी अग्रणी रही है। इस पावन धरा को लेकर इतिहास के पन्ने गवाह है कि 10 मई 1857 को अंबाला से स्वतंत्रता आंदोलन की चिंगारी उठी और इस चिंगारी से पूरे देश में आजादी की अलख जगी। इस पहली चिंगारी की स्मृतियों को संजोने के लिए ही प्रदेश सरकार अम्बाला छावनी में एक भव्य शहीदी स्मारक का निर्माण कर रही है।

रेवाड़ी में आयोजित समारोह में हरियाणा के उद्योग, वाणिज्य एवं वन मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने हमारी सेना के माध्यम से ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम देते हुए पाकिस्तान की सरजमीं पर जाकर आतंकवाद के 9 ठिकानों पर ध्वस्त करने का काम किया। इतना ही नहीं ऑपरेशन महादेव के माध्यम से हमारे सुरक्षाबलों ने पहलगाम हमले में शामिल आतंकियों को समाप्त करने का काम किया।

कैथल में आयोजित समारोह में हरियाणा के शिक्षा मंत्री श्री महीपाल ढांडा ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी व हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी सहित केंद्र व हरियाणा की सरकार शहीदों के सपनों के भारत के निर्माण में जुटी हैं। भारत को सशक्त, आत्मनिर्भर और विश्व में अग्रणी बनाने में सभी नागरिक योगदान दें और संकल्प लें कि चाहे कैसी भी चुनौती हो, हम अपने देश की गरिमा, उसकी अखंडता और उसकी स्वतंत्रता की रक्षा में अडिग रहेंगे। 

यही संकल्प, यही कर्म और यही त्याग हमारी ओर से हमारे अमर शहीदों के प्रति सबसे बड़ी श्रद्धांजलि होगी।महेंद्रगढ़ के नारनौल में हुए कार्यक्रम में हरियाणा के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री श्री विपुल गोयल ने कहा कि आज का दिन सिर्फ एक तारीख नहीं है, बल्कि करोड़ों भारतीयों की भावनाओं का प्रतीक है। यह दिन हमें उन असंख्य वीरों के बलिदान की याद दिलाता है जिन्होंने देश को आजादी दिलाई।

सोनीपत में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के सहकारिता, कारागार, निर्वाचन, विरासत व पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि आज पूरा भारत तिरंगामय है, हर गली, हर घर तिरंगे के रंग में रंगा है और हर  कोने में देशभक्ति की गूंज है। तिरंगा हमारे इतिहास, संघर्ष और सपनों का जीवंत प्रतीक है। आज हम उन ज्ञात-अज्ञात शहीदों को भी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं, जिन्होंने आजादी से पहले और बाद में, भारत की एकता और अखंडता की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए।

गुरुग्राम में आयोजित कार्यक्रम में हरियाणा के कृषि एवं कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि भारत आतंकवाद के प्रति शून्य सहिष्णुता की नीति पर अडिग रहेगा। ऑपरेशन सिंदूर के उपरांत ऑपरेशन महादेव के तहत  एक और निर्णायक कार्रवाई की गई। जिसके तहत हमारे बहादुर सुरक्षाबलों ने पहलगाम हमले में शामिल सभी आतंकियों का सफाया कर दिया।

फतेहाबाद में आयोजित समारोह में प्रदेश के जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी तथा लोक निर्माण विभाग के मंत्री श्री रणबीर सिंह गंगवा ने कहा कि आज का यह दिन केवल कैलेंडर की तारीख नहीं, बल्कि करोड़ों भारतीयों की भावनाओं का दिन है, जो हमें याद दिलाता है मां भारती के असंख्य वीरों ने अपने प्राणों का बलिदान देकर हमें आजादी दिलाई।

हिसार में आयोजित समारोह में हरियाणा के सामाजिक न्याय तथा अधिकारिता, अनुसूचित जातियां एवं पिछड़े वर्ग कल्याण और अंत्योदय मंत्री श्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि देश की सीमाओं पर तैनात हमारे जवान विषम परिस्थितियों में भी तिरंगे की शान बनाए हुए हैं और उनके त्याग व समर्पण के कारण ही हम सभी खुली हवा में सांस ले रहे हैं।पंचकूला में आयोजित समारोह में हरियाणा की महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती श्रुति चौधरी ने कहा कि कहा कि पिछले 11 वर्षों में देश प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नई उंच्चाईयों पर पहुंचा है। 

भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया में तीसरे स्थान की ओर बढ़ रही है जो वर्ष 2014 में 11वें स्थान पर थी।नूंह में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश की स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान व आयुष मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि प्रधानमंत्री के दूरदर्शी विजन के तहत पीएम किसान समान निधि, उज्ज्वला, आयुष्मान भारत, पीएम आवास योजना, पीएम सूर्यघर योजना, पीएम गरीब कल्याण अन्न जैसी अनेक योजनाओं से करोड़ों भारतीयों को सशक्त बनाया है।

हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले तथा प्रिंटिंग एवं स्टेशनरी (स्वतंत्र प्रभार) राज्य मंत्री श्री राजेश नागर ने कहा कि मां भारती के असंख्य वीरों ने अपने प्राणों का बलिदान देकर हमें आजादी दिलाई। इसलिए 15 अगस्त एक तारीख नहीं है, बल्कि करोड़ों भारतीयों की भावना का दिन है। हमारे वीर सैनिक देश की सीमाओं पर विपरीत परिस्थितियों में भी तिरंगे की शान को बरकरार रखे हुए हैं, जिनकी बदौलत आज हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं।

फऱीदाबाद में आयोजित समारोह में हरियाणा के खेल राज्य मंत्री श्री गौरव गौतम ने कहा कि आज का दिन हमें मां भारती के असंख्य वीरों द्वारा दी गई प्राणों की आहुति उपरांत नसीब हुआ है, जिसके लिए हम वीरों के हमेशा ऋणी रहेंगे। तिरंगा हमारे इतिहास, संघर्ष और सपनो का प्रतीक है। जब-जब दुश्मन ने भारत की अस्मिता पर चोट पहुंचाने का प्रयास किया है, तब-तब हमारे देश के जवानों ने दुश्मन को करारा जवाब देने का काम किया है।

करनाल में आयोजित कार्यक्रम में हरियाणा विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा ने देश की एकता व अखंडता की रक्षा के लिए प्राण न्योछावर करने वाले ज्ञात-अज्ञात शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि ऑपरेशन महादेव चलाकर सुरक्षाबलों ने पहलगाम हमले में शामिल आतंकवादियों का सफाया कर दिया।

 

Tags: Anil Vij , Arti Singh Rao , Dr Arvind Kumar Sharma , Gaurav Gautam , Harvinder Kalyan , Arti Singh Rao , Krishan Lal Panwar , Krishan Kumar Bedi , Mahipal Dhanda , Rao Narbir Singh , Ranbir Gangwa , Rajesh Nagar , Shruti Choudhary , Shyam Singh Rana , Vipul Goel , Independence Day , Independence Day 2025 , 79th Independence Day

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD