Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

'युद्ध नशे के विरुद्ध' के अंतर्गत गढ़शंकर के गांव देनोवाल खुर्द में नशा तस्करों के घर पर चला पीला पंजा

नशा तस्करों की ओर से पंचायती जमीन पर किए गए अनधिकृत निर्माण को ढहाया गया

Anti Drug Mission, Drive Against Drugs, Comprehensive Action against Drug Abuse, CADA, Nasha Mukt Bharat Abhiyan, War Against Drugs, Yudh Nashian Virudh, Arpit Shukla, Gaurav Yadav, Police, Punjab Police, Cordon and Search Operation, CASO
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 13 Aug 2025

Last updated on: Aug 14, 2025, 15:36 IST

पंजाब सरकार की ओर से नशे को जड़ से खत्म करने के लिए शुरू किए गए 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान के अंतर्गत नशे के खात्मे और नशा तस्करों की ओर से किए गए अवैध कब्जों को हटाने के लिए होशियारपुर पुलिस ने गढ़शंकर में पंचायती विभाग के साथ मिलकर गांव देनोवाल खुर्द की बस्ती सैंसिया में 13 मरले जगह पर पंचायती जमीन पर किए गए 5 अनधिकृत निर्माण को आज ढहा दिया। 

यह अवैध निर्माण 9 लोगों की ओर से किया गया था, जिन पर 100 एफ.आई.आर दर्ज है, जिनमें से 92 एफ.आई.आर एन.डी.पी.एस से संबंधित मामलों की और कई मामलों में इन्हें वे सजा भी सुनाई जा चुकी है। इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए एस.एस.पी. होशियारपुर संदीप कुमार मलिक ने बताया कि ग्रामीण विकास व पंचायत अधिकारी को इस अवैध निर्माण को ढहाने के लिए पुलिस सहायता की आवश्यकता थी, के अनुरोध पर कार्रवाई की गई। 

यह कार्रवाई 9 लोगों के खिलाफ की गई है। इनमें गुलजार सिंह, सुखविंदर रानी, गुरदयाल सिंह, अमरजीत कौर, निर्मल चंद, इंदरजीत, जोगा सिंह, संतोख सिंह व जोगिंदर सिंह शामिल है। उन्होंने दोहराया कि पंजाब सरकार के निर्देशों पर होशियारपुर पुलिस की ओर से नशे और अवैध कब्जों के खिलाफ कार्रवाई को जारी रखा जाएगा। 

उन्होंने लोगों से अपील की कि ऐसी अवैध गतिविधियों की जानकारी पुलिस को दी जाए। उन्होंने आश्वासन दिया कि दोषियों के खिलाफ तुरंत और सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने नशा तस्करों को चेतावनी दी कि या तो नशा तस्करी छोड़कर कोई और काम कर लें, या सख्त से सख्त कार्रवाई के लिए तैयार रहें।

 उन्होंने बताया कि इन तस्करों से स्थानीय लोग बहुत परेशान थे, जिसके लिए उन्होंने पंजाब सरकार की इस कार्रवाई का स्वागत किया है। लोगों ने कहा कि वे पंजाब सरकार द्वारा प्रदेश में नशे को खत्म करने के लिए किए जा रहे इन प्रयासों का स्वागत करते हैं। 

इस दौरान उनके साथ एस.पी मेजर सिंह, डी.एस.पी पलविंदर सिंह, डी.एस.पी जसप्रीत सिंह के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

 

Tags: Anti Drug Mission , Drive Against Drugs , Comprehensive Action against Drug Abuse , CADA , Nasha Mukt Bharat Abhiyan , War Against Drugs , Yudh Nashian Virudh , Arpit Shukla , Gaurav Yadav , Police , Punjab Police , Cordon and Search Operation , CASO

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD