Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

20,000 रुपए की रिश्वत लेते फायर अफसर को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार

Vigilance Bureau, Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Fazilka Police, Fazilka
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

फाजिल्का , 12 Aug 2025

Last updated on: Aug 13, 2025, 14:59 IST

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार विरोधी अभियान के तहत आज अबोहर में तैनात फायर अफसर वरिंदर कथूरिया को 20,000 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए विजिलेंस ब्यूरो के एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी ने शिकायतकर्ता ऋषव कालिया, निवासी तहसील अबोहर, जिला फाजिल्का से रिश्वत की मांग की थी। 

शिकायतकर्ता नए अग्निशामक यंत्र बेचने और पुराने यंत्रों को रिफिल करने का कार्य करता है। प्रवक्ता ने कहा कि आरोपी फायर अफसर वरिंदर कथूरिया ने बिलों के निपटारे के लिए कमीशन के रूप में 25,000 रुपए से 30,000 रुपए की रिश्वत मांगी थी। इसके अलावा, शिकायतकर्ता अपने अन्य बिलों के निपटारे के लिए भी आरोपी के घर मिला था।

शिकायतकर्ता अपने वैध कार्य के लिए रिश्वत नहीं देना चाहता था। इसलिए, ऐसे भ्रष्ट अधिकारी को पकड़वाने के लिए उसने आरोपी के साथ हुई बातचीत रिकॉर्ड कर ली और मामला विजिलेंस ब्यूरो की फाजिल्का यूनिट को रिपोर्ट किया।विजिलेंस ब्यूरो, फाजिल्का यूनिट ने शिकायतकर्ता का बयान दर्ज किया और सरकारी गवाह की मौजूदगी में आरोपी को 20,000 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया। 

आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम, 2018 के तहत धारा 7, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 के अंतर्गत थाना विजिलेंस ब्यूरो, रेंज फिरोजपुर में मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है और आरोपी फायर अफसर को कल अदालत में पेश किया जाएगा।

 

Tags: Vigilance Bureau , Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Fazilka Police , Fazilka

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD