Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय पंजाब ने ओपिओइड की लत से लड़ने के लिए मेथाडोन थेरेपी शुरू की सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की, बातचीत की अपील की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत

 

एआईएमएसएस चमियाना में पहली रोबोटिक सर्जरी में रचा इतिहास

मुख्यमंत्री ने टीम को बधाई दी

Sukhvinder Singh Sukhu, Thakur Sukhvinder Singh Sukhu, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla, Chief Minister of Himachal Pradesh, Anirudh Singh, Dr Dhani Ram Shandil
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 11 Aug 2025

Last updated on: Aug 12, 2025, 12:25 IST

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में वर्तमान राज्य सरकार ने इतिहास रचा है। अटल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सुपर स्पेशलिटी चमियाना राज्य का पहला सरकारी स्वास्थ्य संस्थान बन गया है जहां रोबोटिक सर्जरी द्वारा सफल ऑपरेशन किया गया है। शिमला जिला के खलीनी क्षेत्र निवासी का राज्य में पहली रोबोटिक सर्जरी की गई। वह प्रोस्टेट संबंधी बीमारी से पीड़ित थे।

डॉ. अनंत कुमार, डॉ. पम्पोश रैना और डॉ. पवन कौंडल की टीम ने सफलतापूर्वक पहली रोबोटिक सर्जरी की। चिकित्सकों के अनुसार यह प्रक्रिया लगभग तीन घंटे तक चली, जबकि सामान्य सर्जरी में इसमें कम से कम पांच घंटे लगते हैं।

ऑपरेशन के दौरान मरीज को रक्त की आवश्यकता नहीं पड़ी जबकि पारंपरिक प्रक्रिया में आम तौर पर चार यूनिट रक्त की आवश्यकता होती है। चिकित्सकों के अनुसार मरीज को  ऑपरेशन के पश्चात 3 से 4 दिनों में अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है जबकि पारम्परिक ऑपरेशन में 8 से 10 दिन लगते हैं। 

मुख्यमंत्री ने सफलतापूर्वक रोबोटिक सर्जरी करने वाली टीम को बधाई दी। मरीज के सहायक ने बताया कि ऑपरेशन सफल रहा। उन्होंने कहा कि रोबोटिक सर्जरी चिकित्सा क्षेत्र में विश्व स्तरीय तकनीक है और हम इसके लिए मुख्यमंत्री और राज्य सरकार के आभारी हैं कि उन्होंने यह अत्याधुनिक सुविधा सरकारी अस्पताल से आरम्भ की। 

उन्होंने कहा कि इस सुविधा के आरम्भ होने से मरीजों को उच्च-स्तरीय उपचार के लिए राज्य से बाहर जाने की आवश्यकता नहीं होगी। यूरोलॉजी विभाग के कंसल्टेंट डॉ. कैलाश भरवाल ने कहा कि यह राज्य के चिकित्सा इतिहास में एक नए युग की शुरुआत है क्योंकि आज एआईएमएसएस चमियाना रोबोटिक सर्जरी करने वाला पहला संस्थान बन गया है। 

उन्होंने कहा कि रोबोटिक सर्जरी चिकित्सकों को सटीकता के साथ ऑपरेशन करने में सक्षम बनाती है और सर्जरी के दौरान रक्त की हानि न्यूनतम होती है। उन्होंने कहा कि रोबोटिक सर्जरी के बाद मरीज शीघ्र ही सामान्य दिनचर्या में लौट सकता है क्योंकि इससे मरीज को शीघ्र स्वस्थ होने में मदद मिलती है।

रोबोटिक सर्जरी में अत्याधुनिक रोबोटिक आर्म्स का उपयोग किया जाता है जिसमें हाथों की तुलना में कंपन लगभग समाप्त हो जाता है, इससे सर्जन अत्यंत सूक्ष्म और स्थिर गति से आपरेशन कर पाते हैं। यह नसों और रक्त वाहिकाओं जैसी नाजुक संरचनाओं के पास काम करते समय सटीकता को बढ़ाने में भी मदद करता है। 

अधिकतर रोबोटिक सर्जरी में पारंपरिक सर्जरी की तुलना में छोटे चीरे लगाए जाते हैं, जिससे आमतौर पर कम निशान और बेहतर परिणाम सामने आते हैं।    

 

Tags: Sukhvinder Singh Sukhu , Thakur Sukhvinder Singh Sukhu , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh , Anirudh Singh , Dr Dhani Ram Shandil

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD