Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

CISF का "प्रोजेक्ट मन": मानसिक स्वास्थ्य के लिए एक मजबूत कदम

Aditya Birla Education Trust, ABET, Neerja Birla, RS Bhatti
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

एस.ए.एस. नगर (मोहाली) , 09 Aug 2025

Last updated on: Aug 11, 2025, 15:36 IST

CISF का 'प्रोजेक्ट मन' अब तक 75,000 से ज़्यादा जवानों को मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी सहायता उपलब्ध करा चुका है। इस पहल के ज़रिए परामर्श सेवाएं और ज़रूरत के अनुसार समय पर हस्तक्षेप करके पूरे बल का मनोबल मज़बूत किया जा रहा है।

आज आदित्य बिड़ला एजुकेशन ट्रस्ट (एबीईटी) की चेयरपर्सन श्रीमती नीरजा बिड़ला और CISF के महानिदेशक श्री आर.एस. भट्टी (IPS) ने इस प्रोजेक्ट की प्रगति की समीक्षा की। यह मानसिक स्वास्थ्य पहल नवंबर 2024 में CISF और ABET के बीच हुए समझौते के तहत शुरू की गई थी।

CISF महानिदेशक ने ABET की टीम की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने बल के भीतर मानसिक स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता फैलाने, परामर्श देने, ज़रूरत पड़ने पर इलाज से जुड़ी सहायता देने और जवानों को मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में प्रशिक्षित करने का महत्वपूर्ण कार्य किया है।

अब तक ‘प्रोजेक्ट मन’ से 75,181 CISF कर्मी और उनके परिवार लाभान्वित हो चुके हैं, साथ ही, ABET ने 1,726 अधिकारियों और अधीनस्थ-अधिकारियों को इस तरह प्रशिक्षित किया है कि वे कम जोखिम वाले मानसिक स्वास्थ्य मुद्दों की पहचान कर सकें और गंभीर मामलों को विशेषज्ञों तक पहुँचा सकें। 

इस दो-स्तरीय व्यवस्था से ज़मीनी स्तर तक मानसिक स्वास्थ्य सहायता को पहुँचना आसान हुआ है।संवेदनशील इकाइयों जैसे IGI एयरपोर्ट, संसद और दिल्ली मेट्रो में तैनात लगभग 31,000 जवानों का मनोवैज्ञानिक मूल्यांकन किया गया है, ताकि किसी भी संभावित मानसिक परेशानी को समय रहते पहचाना जा सके। 

इस पहल की वजह से अब अवसाद, वैवाहिक तनाव, वित्तीय परेशानी जैसी समस्याओं में समय पर परामर्श और सहायता संभव हो पाई है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह रही कि वर्ष 2024 और 2025 के दौरान CISF में आत्महत्या की दर राष्ट्रीय औसत से कम रही, जो इस पहल की प्रभावशीलता को साफ दर्शाता है।

CISF महानिदेशक और श्रीमती नीरजा बिड़ला ने इस पहल की सफलता को देखते हुए, 'प्रोजेक्ट मन' की सेवाओं को अगले वर्षों के लिए जारी रखने का फैसला लिया है। इस मौके पर CISF महानिदेशक ने कहा: "हमारे कर्मियों के लिए मानसिक स्वास्थ्य उतना ही जरूरी है जितना कि शारीरिक फिटनेस। 

यह पहल हमारी आंतरिक सहायता व्यवस्था को मजबूत बनाती है और सुनिश्चित करती है कि हमारे जवान भावनात्मक रूप से मजबूत, एकाग्र और हर स्थिति का सामना करने के लिए तैयार रहें"इसी संदर्भ में, श्रीमती नीरजा बिड़ला, संस्थापक एवं अध्यक्ष - एमपावर, आदित्य बिड़ला एजुकेशन ट्रस्ट ने भी इस साझेदारी की सराहना करते हुए कहा - ”सीआईएसएफ के साथ हमारी दीर्घकालिक साझेदारी इस बात का प्रमाण है कि जब मानसिक स्वास्थ्य को संस्थागत रूप दिया जाता है, तो कितनी सकारात्मक उपलब्धियाँ हासिल की जा सकती हैं।

 पिछले तीन वर्षों में, ‘प्रोजेक्ट मन’ ने देशभर की सीआईएसएफ इकाइयों में 75,000 से अधिक कर्मियों को मनोवैज्ञानिक परीक्षण, परामर्श, सहकर्मी सहभागिता और 24×7 हेल्पलाइन जैसी सुविधाओं के माध्यम से सहायता प्रदान की है। हम सीआईएसएफ की इस समग्र कल्याण की प्रतिबद्धता की सराहना करते हैं, जिसमें उन्होंने स्वास्थ्य प्रोटोकॉल और देखभाल को रोजमर्रा की व्यवस्था में शामिल किया है। इसका सकारात्मक परिणाम यह रहा है कि आत्महत्या की घटनाओं में 40% की कमी आई है।”

 

Tags: Aditya Birla Education Trust , ABET , Neerja Birla , RS Bhatti

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD