Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें युवाओं पर कार्रवाई को लेकर सपा ने सरकार को घेरा भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, बॉर्डर पर रोके गए सावन 2026 : कब शुरू होगा भोलेनाथ का प्रिय महीना? जानें पूजा और व्रत का महत्व शरीर का संतुलन और रीढ़ की हड्डी मजबूत करने के लिए अपनाएं 'वशिष्ठासन', ऐसे करें अभ्यास घुटनों के दर्द और जकड़न से हैं परेशान? आयुष मंत्रालय ने बताई आसान 'नी मूवमेंट' 22 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव और विष्णु की पूजा करना शुभ, सुबह 11:45 से दोपहर 12:39 बजे तक अभिजीत मुहूर्त ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी संसद में हो नीट पर विस्तृत चर्चा, फ्लोर लीडर्स की बात सुनकर गृह मंत्री अमित शाह दें जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे जंतर-मंतर मार्च विवाद : छात्रों के समर्थन में उतरे बॉलीवुड सितारे छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताई चिंता, नोट में लिखा- सरकार सुने छात्रों की मांग बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी प्रो असीम कुमार घोष ने बाल भवनों में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के विस्तार की सराहना की गौशालाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए प्रभावी योजनाएं क्रियान्वित : नायब सिंह सैनी हरियाणा में दुग्ध उत्पादन और नस्ल सुधार को मिलेगी गति : श्याम सिंह राणा हरियाणा में अनुपालन में कमी एवं विनियमन-सरलीकरण अभियान का दूसरा दौर मुख्यमंत्री के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं: आरती सिंह राव

 

डॉ. एस.पी. सिंह ओबरॉय की बदौलत दो महीनों बाद युवक का मृतक शरीर भारत पहुँचा

दुबई में 10 जून को 20 वर्षीय गगनदीप सिंह की हो गई थी मौत

Sarbat Da Bhala Trust Amritsar, Sarbat Da Bhala, Sarbat Da Bhala Trust, Sarbat Da BhalaTrust Patiala, S P Singh Oberoi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर , 08 Aug 2025

Last updated on: Aug 11, 2025, 11:23 IST

ज़रूरतमंदों के मसीहा के रूप में जाने जाने वाले दुबई के प्रमुख उद्योगपति और सरबत दा भला चैरिटेबल ट्रस्ट के संरक्षक डॉ. एस.पी. सिंह ओबरॉय के प्रयासों से आज गुरदासपुर ज़िले के क़स्बा धारिवाल नज़दीक गाँव सरसपुर साला निवासी 20 वर्षीय गगनदीप सिंह पुत्र बलदेव सिंह का मृतक शरीर दुबई से श्री गुरु रामदास अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा अमृतसर पहुँचा।

इस संबंध में जानकारी साझा करते हुए डॉ. एस.पी. सिंह ओबरॉय ने बताया कि गगनदीप सिंह भी अन्य युवकों की तरह अपने परिवार की ग़रीबी दूर करने के उद्देश्य से मात्र 6 महीने पहले ही दुबई आया था कि बीते 10 जून को अचानक दिल का दौरा पड़ने से उसकी मौत हो गई। डॉ. ओबरॉय ने बताया कि इस घटना संबंधी दुबई स्थित भारतीय दूतावास ने कुछ दिन पहले ही उनसे संपर्क कर बताया था कि एक युवक का मृतक शरीर कुछ समय से लावारिस पड़ा है। उन्होंने बताया कि उक्त युवक संबंधी सारी जानकारी एकत्र कर अपनी गुरदासपुर टीम के प्रधान रविंदर सिंह मठाड़ू के माध्यम से इस अनहोनी के बारे में बेख़बर उसके वारिसों को अवगत कराया गया था।

डॉ. ओबरॉय ने यह भी बताया कि गगनदीप के मृतक शरीर की पुष्टि होने के उपरांत उन्होंने भारतीय दूतावास के सहयोग और अपने निजी सहायक बलदीप सिंह चाहल की देखरेख में तुरंत सारी ज़रूरी कागज़ी कार्रवाई पूरी करवाकर आज अपने ख़र्च पर गगनदीप सिंह का मृतक शरीर भारत भेजा, जिसके उपरांत अमृतसर हवाई अड्डे से पीड़ित परिवार की मौजूदगी में ट्रस्ट के पंजाब प्रधान सुखजिंदर सिंह हेर और महासचिव मनप्रीत सिंह संधू द्वारा मृतक शरीर प्राप्त कर ट्रस्ट की मुफ़्त एंबुलेंस सेवा के माध्यम से उसके घर तक भेजा गया है। 

डॉ. ओबरॉय ने कहा कि ट्रस्ट की ज़िला टीम द्वारा जल्द ही परिवार की आर्थिक स्थिति से अवगत कराने के उपरांत गगनदीप के परिवार को आवश्यकता अनुसार मासिक पेंशन भी दी जाएगी। इस दौरान हवाई अड्डे पर मृतक देह लेने पहुँचे गगनदीप सिंह के भाई आकाशदीप सिंह, राजा और मामा विक्की आदि ने डॉ. एस.पी. सिंह ओबरॉय का इस बड़े प्रयास के लिए धन्यवाद करते हुए कहा कि उनके प्रयासों की बदौलत ही उन्हें गगनदीप के अंतिम दर्शन नसीब हो सके हैं।

 

Tags: Sarbat Da Bhala Trust Amritsar , Sarbat Da Bhala , Sarbat Da Bhala Trust , Sarbat Da BhalaTrust Patiala , S P Singh Oberoi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD