Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर हार्ट हेल्थ के लिए रामबाण हैं योगासन, तनाव और चिंता से मिलेगी राहत फीफा वर्ल्ड कप : अमेरिका ने धमाकेदार जीत के साथ किया आगाज, पराग्वे को एकतरफा मुकाबले में 4-1 से हराया 14 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 29वें दिन दर्श अमावस्या, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय बाबा महाकाल का रजत आभूषण, बेलपत्र और रुद्राक्ष की माला से भव्य श्रृंगार साइल लारिन के गोल ने कनाडा को दिलाया फीफा वर्ल्ड कप में पहला प्वाइंट, 1-1 से ड्रॉ रहा बोस्निया और हर्जेगोविना के खिलाफ मुकाबला वरुण धवन ने बताया कि सारा अली खान से पहली मुलाकात का किस्सा द्रौपदी मुर्मू ने आईएमए पासिंग आउट परेड का जायजा लिया, महिला कैडेट्स की उपलब्धि की सराहना की स्वस्थ जीवन के लिए हेल्दी लिवर जरूरी, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया 'सुरक्षा कवच' का महत्व दिनभर रहती है थकान और सुस्ती? नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी धर्मेंद्र प्रधान ने नेफियू रियो से की मुलाकात कीर्ति वर्धन सिंह ने मध्य एशिया और एससीओ के प्रति भारत की प्रतिबद्धता दोहराई पीएम मोदी के 12 वर्षों के सफल कार्यकाल में गरीब कल्याण के क्षेत्र में नए कीर्तिमान बने : पुष्कर सिंह धामी नेपाल में सड़क किनारे खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, आठ की मौत और 16 घायल मोहन यादव ने साइबर सेल के लिए एआई सुरक्षा प्लेटफॉर्म और साइबर विशेषज्ञों को मंजूरी दी पूर्वोत्तर का बड़ा लॉजिस्टिक्स हब बन रहा असम : हिमंता बिस्वा सरमा ग्रामीण जल आपूर्ति योजनाएं सौर ऊर्जा पर आधारित होंगी : सीएम देवेंद्र फडणवीस नीति आयोग की बैठक में त्रिपुरा का विजन 2047 पेश, माणिक साहा ने कनेक्टिविटी और विकास परियोजनाओं पर मांगा सहयोग भारत और स्विट्जरलैंड ने आर्थिक संबंधों को और गहरा करने की प्रतिबद्धता दोहराई : पीयूष गोयल धमाल 4 का धांसू ट्रेलर रिलीज, एक बार फिर शुरू हुई खजाने की अनोखी खोज

 

पंजाब केंद्रीय विश्वविद्यालय में राष्ट्र निर्माण के लिए युवाओं को सशक्त बनाने हेतु ‘विकसित भारत युवा कनेक्ट’ कार्यक्रम का आयोजन

Central University of Punjab, CUPB, Bathinda, Prof Raghvendra P Tiwari
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बठिंडा , 08 Aug 2025

Last updated on: Aug 08, 2025, 17:17 IST

पंजाब केंद्रीय विश्वविद्यालय, बठिंडा में कुलपति प्रो. राघवेंद्र प्रसाद तिवारी के नेतृत्व में विकसित भारत@2047 युवा कनेक्ट कार्यक्रम (वीबीवाईसीपी) के अंतर्गत शुक्रवार को एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया। यह कार्यक्रम युवा मामले एवं खेल मंत्रालय, पंजाब राजभवन तथा माई भारत पोर्टल की संयुक्त पहल का हिस्सा था, जिसका उद्देश्य युवाओं को भारत की विकास यात्रा में सक्रिय भागीदार बनाने हेतु प्रेरित करना है।

कार्यक्रम की शुरुआत डीन छात्र कल्याण डॉ. संजीव ठाकुर के स्वागत भाषण से हुई, जिन्होंने राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका को रेखांकित किया। इसके पश्चात डॉ. कर्णाति किरण कुमार ने माई भारत पोर्टल की जानकारी देते हुए इसके उद्देश्यों और पंजीकरण प्रक्रिया पर प्रकाश डाला।

विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति प्रो. किरण हजारिका ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में युवाओं को विकसित भरात की इस यात्रा में अमृत काल की परिवर्तनकारी शक्ति बताया। उन्होंने युवाओं की बुनियादी ढांचे, प्रौद्योगिकी और स्मार्ट सिटी विकास में भागीदारी को आवश्यक बताते हुए राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की महत्ता पर बल दिया। 

उन्होंने कहा कि यह नीति नवाचार, रोजगार अवसर और आवश्यकता-आधारित अनुसंधान को प्रोत्साहित करती है। साथ ही उन्होंने प्रतिभा पलायन (ब्रेन ड्रेन) को रोकने के लिए देश में अवसरों के सृजन की आवश्यकता पर जोर दिया और विकसित भारत@2047 को युवाओं की प्रतिबद्धता से साकार होने वाला लक्ष्य बताया।

कार्यक्रम के प्रमुख आकर्षणों में विकसित भारत शपथ शामिल रही, जिसे 150 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया। तदुपरांत डॉ. धन्या द्वारा विकसित भारत@2047 विषय पर प्रस्तुति दी गई, साथ ही सरदार वल्लभभाई पटेल पर आधारित प्रेरणादायी वीडियो भी प्रस्तुत किया गया।

इस अवसर पर कार्यक्रम निदेशक प्रो. आनंद ठाकुर (एडीएसडब्ल्यू, सीयू पंजाब) के मार्गदर्शन में 6 अगस्त को आयोजित युवा संवाद, पोस्टर मेकिंग तथा विकसित भारत प्रस्तुति प्रतियोगिता के विजेताओं को प्रति कुलपति एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के समापन पर वीबीवाईसीपी के नोडल अधिकारी डॉ. मुकेश यादव ने जानकारी दी कि अब तक सीयू पंजाब के 700 से अधिक छात्र माई भारत पोर्टल पर पंजीकरण कर इस कार्यक्रम में भाग ले चुके हैं।

उन्होंने विश्वविद्यालय की पूर्ण सहभागिता की प्रतिबद्धता दोहराते हुए सभी को 12 अगस्त, 2025 को अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विशेष संबोधन से जुड़ने का आह्वान किया। विश्वविद्यालय समुदाय ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विकसित भारत के संकल्प को दोहराया।

 

Tags: Central University of Punjab , CUPB , Bathinda , Prof Raghvendra P Tiwari

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD