Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस पर कुरुक्षेत्र में होगा भव्य राज्य स्तरीय आयोजन – नायब सिंह सैनी

धर्म और मानवता की प्रेरणा बनेगा यह ऐतिहासिक कार्यक्रम

Nayab Singh Saini, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, Haryana Chief Minister, Chief Minister of Haryana, BJP Haryana, Dr Krishan Lal Middha
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

पंचकूला , 06 Aug 2025

Last updated on: Aug 07, 2025, 17:05 IST

हरियाणा सरकार द्वारा 'हिंद की चादर' श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के अवसर पर 25 नवंबर को जिला कुरुक्षेत्र में राज्य स्तरीय भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें लाखों की संख्या में संगत भाग लेगी। यह कार्यक्रम न केवल गुरुओं को नमन करने का अवसर होगा, बल्कि यह श्री गुरु तेग बहादुर जी के बलिदान, धर्म रक्षा और मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम भी बनेगा।

इस आयोजन को ऐतिहासिक और गरिमामय बनाने के लिए प्रदेश सरकार ने राज्य स्तरीय कमेटी का गठन किया है, जिसमें सिख समुदाय, संत समाज और विभिन्न धार्मिक संगठनों के पदाधिकारियों को शामिल किया गया है। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में बुधवार को पंचकूला में इस कमेटी की समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने संबंधी विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान सिख समाज से आए प्रबुद्धजनों ने अपने सुझाव भी दिए।

चार दिशाओं से निकाली जाएंगी शोभा यात्राएं

मुख्यमंत्री ने जानकारी देते हुए कहा कि श्री गुरु तेग बहादुर जी के जीवन और बलिदान के संदेश को आमजन तक पहुंचाने के लिए प्रदेश के चारों कोनों से शोभा यात्राएं निकाली जाएंगी। पहली यात्रा डबवाली से शुरू होकर, रतिया, फतेहाबाद, सिरसा, धमतान साहिब, कैथल होते हुए कुरुक्षेत्र पहुंचेगी। 

दूसरी यात्रा लोहगढ़ से शुरू होगी, जो सढौरा, बिलासपुर, जगाधरी, यमुनानगर, रादौर व लाडवा होते हुए कुरुक्षेत्र पहुंचेगी। इसी प्रकार, तीसरी यात्रा  फरीदाबाद से प्रारंभ होकर गुरुग्राम, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, करनाल से होती हुई कुरुक्षेत्र पहुंचेगी। चौथी यात्रा कालका से शुरू होकर पिंजौर, पंचकूला, अंबाला, शाहाबाद से होती हुई कुरुक्षेत्र में समापन करेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शोभा यात्राओं के साथ-साथ प्रदेशभर में एक माह तक श्री गुरु तेग बहादुर जी को समर्पित विविध आयोजन होंगे, जिनमें स्कूली एवं कॉलेज विद्यार्थियों के लिए सेमिनार, क्विज प्रतियोगिताएं, चित्रकला प्रतियोगिताएं, निबंध लेखन, संगोष्ठियों के साथ - साथ रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जाएगा।

श्री गुरु तेग बहादुर जी की धर्म और मानवता की रक्षा हेतु दी गई कुर्बानी विश्व इतिहास में अद्वितीय – मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री गुरु तेग बहादुर जी द्वारा धर्म और मानवता की रक्षा हेतु दी गई कुर्बानी विश्व इतिहास में अद्वितीय है। ऐसा उदाहरण हमें विश्व के किसी भी कोने में देखने को नहीं मिलता। यह हम सबका कर्तव्य है कि हम भावी पीढ़ी को अपने गुरुओं के बलिदान और त्याग से अवगत करवाएं, ताकि वे इतिहास को जानें, समझें और उससे सीख लेकर राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं।

उन्होंने कहा कि सिख गुरुओं ने सदैव देश, समाज और धर्म की रक्षा हेतु अपने प्राणों की आहुति दी है। उनका इतिहास स्वर्णिम है और उसी परंपरा को आगे बढ़ाना हम सबका दायित्व है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि राज्य स्तरीय कार्यक्रम के आयोजन के दौरान गुरु मर्यादा का पूरा पालन सुनिश्चित किया जाएगा। इसके लिए विशेष समितियाँ बनाई गई हैं, जिनमें सिख समाज के विद्वान, धर्मगुरु और प्रशासनिक अधिकारी शामिल होंगे। 

उन्होंने प्रबुद्धजनों, सिख जत्थेबंदियों व संस्थाओं से आह्वान किया कि इन कार्यक्रमों को सफल बनाने में अपना सहयोग दें। बैठक के दौरान, मुख्यमंत्री ने श्री गुरु तेग बहादुर जी के जीवन पर आधारित एक विशेष डॉक्यूमेंट्री का विमोचन किया और साथ ही एक फेसबुक पेज भी लॉन्च किया।

जिसके माध्यम से हरियाणा व देश-विदेश के नागरिक राज्य स्तरीय कार्यक्रम के आयोजन संबंधी अपने सुझाव और विचार सांझा कर सकते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह आयोजन राज्य सरकार की ओर से सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को भावी पीढ़ियों तक पहुंचाने का पवित्र प्रयास है।

श्री गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी दिवस कार्यक्रम को राज्य स्तर पर मनाने के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार - सरदार जगदीश सिंह झिंडा

हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार जगदीश सिंह झिंडा ने श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस का राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित करने के निर्णय का स्वागत किया। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी का इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए आभार प्रकट किया।

उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार लगातार सिख समाज के हित में कल्याणकारी कदम उठा रही है और सिख इतिहास को जन-जन तक पहुंचाने के लिए उल्लेखनीय कार्य कर रही है। राज्य सरकार की यह पहल न केवल सिख समाज को गौरव की अनुभूति कराती है, बल्कि भावी पीढ़ियों को अपने धार्मिक और सांस्कृतिक इतिहास से जोड़ने का माध्यम भी बन रही है।

उन्होंने आश्वस्त किया कि 25 नवंबर को आयोजित होने वाले इस भव्य कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सहित समस्त सिख समाज सरकार को पूरा सहयोग प्रदान करेगा। बैठक में हरियाणा विधानसभा के उपाध्यक्ष डॉ कृष्ण मिड्ढा, विधायक श्री भगवान दास कबीरपंथी, पूर्व मंत्री श्री मनीष ग्रोवर सहित बड़ी संख्या में सिख जत्थेबंदियों व संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

 

Tags: Nayab Singh Saini , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , Haryana Chief Minister , Chief Minister of Haryana , BJP Haryana , Dr Krishan Lal Middha

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD