Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

विजीलैंस ब्यूरो ने जायदाद रजिस्ट्री घोटाले में राजस्व अधिकारियों और एजेंटों के गठजोड़ का किया पर्दाफाश

Vigilance Bureau, Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, State Vigilance Bureau, Punjab Vigilance Bureau, Tarn Taran
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

तरन तारन , 06 Aug 2025

Last updated on: Aug 07, 2025, 10:55 IST

पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध चल रही अपनी मुहिम के दौरान आज सविन्दर सिंह रजिस्ट्री क्लर्क भिखीविंड ज़िला तरन तारन और मलकीत सिंह डीड राईटर भिखीविंड ज़िला तरन तारन को 37000 रुपए रिश्वत लेने के दोष में गिरफ़्तार किया।

आज यहाँ यह खुलासा करते हुये राज्य विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने कहा कि मुलजिम ने शिकायतकर्ता गुरभेज सिंह निवासी गाँव भिखीविंड ज़िला तरन तारन से रिश्वत माँगी थी। शिकायतकर्ता गुरभेज सिंह ने बताया कि उसकी पुश्तैनी ज़मीन के विभाजन के दौरान उसकी 2 कनाल और 2 मरले कृषि योग्य ज़मीन गलती से उसके रिश्तेदारों को तबदील कर दी गई थी। 

उसने अप्रैल 2025 में सरकारी खजाने में फ़ीसों की अदायगी सहित सभी ज़रूरी औपचारिकताएं पूरी कर ली थीं। सभी ज़रूरी प्रक्रियाएं पूरी करने और ज़रूरी स्टैंप पेपर प्राप्त करने के बावजूद वह अपनी ज़मीन की रजिस्ट्री करवाने में असफल रहा। प्रवक्ता ने आगे बताया कि उक्त ज़मीन की रजिस्ट्री अपने नाम पर करवाने के लिए उसने मलकीत सिंह डीड राईटर भिखीविंड ज़िला तरन तारन के साथ संपर्क किया।  

शिकायतकर्ता ने आगे बताया कि मलकीत सिंह ने जानबुझ कर उक्त रजिस्ट्री के लिए तहसीलदार भिखीविंड से उसकी 24. 04. 2025 की अपायंटमैंट रद्द करवाई। पूछताछ करने पर पता लगा कि रजिस्ट्री क्लर्क सविन्दर सिंह उस केस की प्रक्रिया के लिए 32,000 रुपए रिश्वत माँग रहा था। 

शिकायतकर्ता अपने जायज काम के लिए रिश्वत नहीं देना चाहता था। इसलिए विजीलैंस ब्यूरो द्वारा ऐसे भ्रष्ट अधिकारी को काबू करने के लिए शिकायतकर्ता गुरभेज सिंह ने इस मामले की रिपोर्ट डीएसपी वी. बी. यूनिट तरन तारन को दी। शिकायतकर्ता का बयान विजीलैंस ब्यूरो, यूनिट तरन तारन में दर्ज किया गया। 

इसके बाद दोषी को सरकारी गवाह की हाज़िरी में 37,000 रुपए लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया गया और उक्त दोषी के विरुद्ध पी. सी. कानून 1988 की धारा 7, 7-ए के अंतर्गत पुलिस थाना विजीलैंस ब्यूरो, रेंज अमृतसर में पी. सी. (संशोधन) कानून द्वारा एफ. आई. आर. दर्ज कर ली गई। मामले की आगे जांच जारी है। गिरफ़्तार किये गए दोनों दोषियों को कल समर्थ अदालत में पेश किया जायेगा।

 

Tags: Vigilance Bureau , Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , State Vigilance Bureau , Punjab Vigilance Bureau , Tarn Taran

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD