Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल भारतीय सेना ने असम बाढ़ राहत के लिए 'ऑपरेशन जल राहत' शुरू किया द्रौपदी मुर्मु ने माइया सैंडू से की मुलाकात बरिंदर गोयल ने नीट-2026 के जिला टॉपर अर्नव जिंदल को किया विशेष सम्मानित मान सरकार द्वारा महिलाओं की मुफ्त बस यात्रा पर 298 करोड़ रुपये खर्च : डॉ. बलजीत कौर

 

'चुनाव जीतना मुश्किल है या पत्नी का दिल जीतना', राघव चड्ढा ने दिया मजेदार जवाब

Raghav Chadha, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heroine, Parineeti Chopra
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 31 Jul 2025

Last updated on: Aug 01, 2025, 14:08 IST

इस हफ्ते 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में ऐसा धमाल देखने को मिला कि दर्शक अपनी हंसी को रोक नहीं पाएंगे। दरअसल, कपिल शर्मा के शो के मंच पर बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और राजनीति के तेजतर्रार नेता राघव चड्ढा की जोड़ी पहुंची और जमकर मस्ती की। 

उनकी मस्ती को देख लोग ठहाके लगाकर हंसने लगे। इस एपिसोड में दोनों ने अपने अलग-अलग प्रोफेशन की खूबियों और मजेदार पहलुओं को बयां किया। शो की शुरुआत से ही परिणीति और राघव ने अपनी केमिस्ट्री का जादू चलाया। जब कपिल शर्मा ने पूछा कि चुनाव जीतना मुश्किल है या पत्नी का दिल जीतना, तो राघव ने बड़ी ही चालाकी से कहा कि चुनाव तो हर पांच साल में होते हैं, लेकिन पत्नी का दिल तो हर पांच मिनट में जीतना पड़ता है। 

परिणीति ने भी इस बात को हंसी के साथ स्वीकार किया। मस्ती यहीं खत्म नहीं हुई। शो में कृष्णा अभिषेक और कीकू शारदा ने अपने फेमस किरदारों डॉनल्ड ड्रंक और किम कोंग के रूप में राघव को टीचर बनाने की कोशिशें कीं। इसी बीच सुनील ग्रोवर ने डायमंड राजा के किरदार में अपना जादू बिखेरा।

एक दिलचस्प पल तब आया, जब राघव ने कपिल शर्मा को राजनीति में आने का सुझाव दिया और मजाक में कहा कि उनके पास जोक्स, जुनून और जज्बात तीनों हैं, जो एक नेता बनने के लिए जरूरी हैं। इस ऑफर ने शो में मजेदार तड़का लगाया। परिणीति और राघव ने अपनी शादी के कुछ राज भी खोले, जो शो में हंसी की बहार लेकर आए।

इस बीच, अर्चना पूरन सिंह ने राघव की तारीफ करते हुए पूछा कि क्या उन्होंने कभी बॉलीवुड में आने के बारे में सोचा है। इस पर राघव ने बिल्कुल उल्टा कहा, "ऐसा है अर्चना जी, हमारा जो प्रोफेशन है, उसमें भी अभिनय हर नेता के अंदर होता है। 

तो, हमारे काम में एक्टिंग बहुत है, और जब मैं परिणीति की जिंदगी देखता हूं, तो मुझे ये यकीन हो जाता है कि इनके काम में राजनीति बहुत है!" परिणीति और राघव के किस्सों से भरा यह एपिसोड दर्शकों का खूब मनोरंजन करेगा। यह एपिसोड 2 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर प्रसारित होगा।

 

Tags: Raghav Chadha , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine , Parineeti Chopra

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD