Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल

 

भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल ने शहीद ऊधम सिंह को श्रद्धा के फूल अर्पित किए

सुनाम के कायाकल्प के लिए 85 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का शिलान्यास किया

Bhagwant Mann, Bhagwant Singh Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab, Aman Arora, Harpal Singh Cheema, Advocate Harpal Singh Cheema, Shaheed Udham Singh, Sunam, Arvind Kejriwal, Manish Sisodia
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शहीद ऊधम सिंह वाला (सुनाम) , 31 Jul 2025

Last updated on: Aug 01, 2025, 10:45 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को शहीद ऊधम सिंह के 86वें शहादत दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय समारोह में उन्हें श्रद्धा के फूल अर्पित किए और उनके पैतृक शहर में लगभग 85 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया।यहां स्टेडियम में ऊधम सिंह स्मारक पर शहीद को श्रद्धांजलि देते हुए मुख्यमंत्री और अरविंद केजरीवाल ने स्मारक पर फूलमालाएं अर्पित की।

उन्होंने कहा कि मातृभूमि के इस सच्चे सपूत ने जलियांवाला बाग नरसंहार के मुख्य दोषी माइकल ओ'डवायर को मारकर एक वीरतापूर्ण कार्य का प्रदर्शन किया था। दोनों नेताओं ने कहा कि राष्ट्रीय स्वतंत्रता संग्राम में इस सपूत द्वारा दी गई महान कुर्बानी ने देश से ब्रिटिश साम्राज्यवाद के जुए को उखाड़ फेंकने में मदद की। उन्होंने यह भी कहा कि शहीद ऊधम सिंह की महान कुर्बानी युवाओं को हमेशा देश की निःस्वार्थ सेवा के लिए प्रेरित करेगी।

इस दौरान मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और अरविंद केजरीवाल ने शहीद ऊधम सिंह वाला के निवासियों को विभिन्न विकास परियोजनाओं के रूप में लगभग 85 करोड़ रुपए का तोहफा भी दिया। इनमें 15.32 करोड़ रुपए की लागत से तहसील परिसर का उन्नयन शामिल है, जो एक वर्ष के भीतर पूरा हो जाएगा। नए परिसर में एसडीएम कार्यालय, उप-रजिस्ट्रार कार्यालय, तहसीलदार कार्यालय, खजाना कार्यालय, खाद्य आपूर्ति कार्यालय, कर कार्यालय, सहकारी सभा कार्यालय और अन्य विभाग होंगे।

इसी तरह, उन्होंने सुनाम में 13.64 करोड़ रुपए की लागत से बन रहे नए बस स्टैंड का शिलान्यास किया। यह परियोजना भी एक वर्ष के भीतर पूरी हो जाएगी और बस स्टैंड में बस काउंटरों के साथ एक शॉपिंग परिसर भी शामिल होगा। इसी तरह, दोनों नेताओं ने 8.20 करोड़ रुपए की लागत से बन रहे कन्या सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल का शिलान्यास भी किया, जो नौ महीने में पूरा हो जाएगा।

सुनाम में खेलों को प्रोत्साहन देने के लिए 18.95 करोड़ रुपए की लागत से एक इंडोर स्पोर्ट्स परिसर भी बनाया जाएगा। इस परिसर में सिंथेटिक ट्रैक, बैडमिंटन, बॉक्सिंग, जूडो, कुश्ती, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल और ताइक्वांडो की सुविधाएं होंगी। दोनों नेताओं ने शहीद ऊधम सिंह सरकारी कॉलेज में विकास कार्यों की नींव भी रखी, जिसमें एस्ट्रो टर्फ हॉकी ग्राउंड, लेक्चर हॉल, पुस्तकालय, प्रशासनिक ब्लॉक और अन्य शामिल हैं।

इस महत्वपूर्ण परियोजना की कुल लागत 20.78 करोड़ रुपए है और यह एक वर्ष के भीतर पूरी हो जाएगी। मुख्यमंत्री और अरविंद केजरीवाल ने सुनाम शहर में बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने के लिए 8.49 करोड़ रुपए की अन्य परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया।

 

Tags: Bhagwant Mann , Bhagwant Singh Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab , Aman Arora , Harpal Singh Cheema , Advocate Harpal Singh Cheema , Shaheed Udham Singh , Sunam , Arvind Kejriwal , Manish Sisodia

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD