आज चंडीगढ़ फर्नीचर एसोसिएशन के एक प्रतिनिधिमंडल ने लघु उद्योग भारती चंडीगढ़ के अध्यक्ष अवी भसीन के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ प्रदेश अध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने जतिंदर पाल मल्होत्रा को चंडीगढ़ प्रशासन के साथ समन्वय कर संपत्ति की रजिस्ट्री के दो दिन के भीतर ऑनलाइन म्युटेशन की व्यवस्था लागू करवाने के लिए हार्दिक धन्यवाद दिया।
यह एक अत्यंत सराहनीय एवं प्रगतिशील कदम है, जिससे उद्यमियों को बड़ी राहत मिली है। प्रतिनिधिमंडल ने बैठक में इंडस्ट्रियल एरिया फेज 1 व 2 के लिए BTC पॉलिसी लागू करने की मांग भी उठाई, साथ ही पूरे इंडस्ट्रियल एरिया में यूनिफॉर्म फसाड पॉलिसी लागू करने का अनुरोध किया जिससे क्षेत्र का सौंदर्यीकरण और व्यवस्थित विकास सुनिश्चित हो सके।
साथ ही, प्रतिनिधिमंडल ने यह भी आग्रह किया कि ऑटोमोबाइल सेक्टर को इंडस्ट्रियल एरिया फेज 1 व 2 में कार्य करने की अनुमति दी जाए, क्योंकि यह सेक्टर में कार्य नहीं कर सकता। रिपेयर, स्पेयर पार्ट्स और एक्सेसरीज से जुड़ी गतिविधियों को इंडस्ट्रियल एरिया में ही मान्यता मिलनी चाहिए।
प्रतिनिधिमंडल में अवी भसीन, नरेश कुमार, कपिल बंसल, परमोद शर्मा, राहुल गुप्ता, पवन बंसल सहित चंडीगढ़ फर्नीचर एसोसिएशन के अन्य कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे।