Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

'शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह विरासत परिसर' शहीद की महान विरासत को हमेशा के लिए जीवित रखेगा - भगवंत सिंह मान

खटकड़ कलां में शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह विरासत परिसर का नींव पत्थर रखा

Bhagwant Mann, Bhagwant Singh Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab, Tarunpreet Singh Sond
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

खटकड़ कलां (शहीद भगत सिंह नगर) , 28 Jul 2025

Last updated on: Jul 29, 2025, 12:43 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज यहां शहीद सरदार भगत सिंह के देश सेवा में अतुलनीय योगदान को श्रद्धांजलि देते हुए 'शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह विरासत परिसर' का नींव पत्थर रखा। इस गौरवपूर्ण प्रोजेक्ट पर 51 करोड़ 70 लाख रुपए की लागत आएगी, जो महान शहीद भगत सिंह को श्रद्धांजलि देने की एक छोटी सी कोशिश होगी।  

शहीद-ए-आजम को दिल की गहराइयों से श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीद भगत सिंह की महान कुर्बानी ने गुलामी के दलदल में फंसे देश को विदेशी साम्राज्यवाद के चंगुल से मुक्त कराया। भगवंत सिंह मान ने बताया कि यह प्रोजेक्ट 9 महीनों में पूरा होगा, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए देश की निस्वार्थ सेवा के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा। 

उन्होंने कहा कि इस महत्वपूर्ण पहल का उद्देश्य अपने महान सपूत की अनमोल विरासत को संरक्षित और प्रचारित करना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह प्रोजेक्ट केवल एक भौतिक ढांचा नहीं होगा, बल्कि एक अविस्मरणीय अनुभव होगा, जहां शहीद भगत सिंह की मातृभूमि के लिए मर मिटने की भावना, बौद्धिक सोच और साहसी जज्बे की झलक देखने को मिलेगी। 

उन्होंने बताया कि नवनिर्मित विरासत परिसर में एक विशाल थीम आधारित प्रवेश द्वार होगा, जो इस महान विरासत की झलक पेश करेगा। उन्होंने बताया कि 350 मीटर लंबा विरासत कॉरिडोर भी इस प्रोजेक्ट का महत्वपूर्ण हिस्सा होगा। यह कॉरिडोर शहीद भगत सिंह संग्रहालय को उनके पैतृक घर से जोड़ेगा। 

यह कॉरिडोर शहीद भगत सिंह के जीवन यात्रा और भारत के स्वतंत्रता संग्राम की कहानी को मूर्तियों, 2डी/3डी दीवार चित्रों और पुतलों के माध्यम से औपनिवेशिक भारत के दौर को दर्शाएगा। भगवंत सिंह मान ने कहा कि 30 मीटर ऊंचा भारतीय झंडा हमें देश की आजादी के लिए देशभक्तों की महान कुर्बानियों की याद दिलाता रहेगा। 

उन्होंने बताया कि 700 सीटों की क्षमता वाला ऑडिटोरियम पूरी तरह से वातानुकूलित होगा, जहां सांस्कृतिक कार्यक्रमों, सेमिनारों सहित अन्य गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीद भगत सिंह के लायलपुर (अब पाकिस्तान में) स्थित पैतृक घर का मॉडल तैयार किया जाएगा। 

इसी तरह, उनके पैतृक गांव को विभिन्न दृश्यों और माध्यमों के जरिए दर्शाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि खटकड़ कलां में उनके पैतृक घर की बहाली और संरक्षण किया जाएगा, साथ ही शहीद भगत सिंह के अदालती मुकदमे का दृश्य भी सृजित किया जाएगा, जो पर्यटकों को अतीत में ले जाएगा और शहीद के क्रांतिकारी जोश को व्यक्त करेगा। 

भगवंत सिंह मान ने आगे बताया कि मौजूदा लाइब्रेरी का आधुनिकीकरण किया जाएगा, जिसके तहत इसे डिजिटल रूप से नया स्वरूप दिया जाएगा, जो पाठकों को एक अनूठा अनुभव प्रदान करेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यटकों के लिए सुविधा केंद्र, ठहरने की व्यवस्था, बगीचे, संगीतमय फव्वारा और पार्किंग के लिए पर्याप्त स्थान होगा।  

इस अवसर पर पर्यटन और सांस्कृतिक मामलों के मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंद और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

 

Tags: Bhagwant Mann , Bhagwant Singh Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab , Tarunpreet Singh Sond

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD