हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय मंत्री श्री विपुल गोयल ने सोमवार को गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड स्थित बंधवाड़ी कचरा प्रबंधन साइट का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने नगर निगम गुरुग्राम द्वारा किए जा रहे सौंदर्यीकरण, व्यू कटर लगाने और अन्य" /> शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल ने बंधवाड़ी कचरा प्रबंधन साइट का किया दौरा
Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल ने बंधवाड़ी कचरा प्रबंधन साइट का किया दौरा

प्लांट में चल रहे सौंदर्यीकरण व व्यू कटर लगाने के कार्यों का निरीक्षण करने के दौरान अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

Vipul Goel, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Haryana, Gurugram
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

गुरुग्राम , 28 Jul 2025

Last updated on: Jul 29, 2025, 12:05 IST

हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय मंत्री श्री विपुल गोयल ने सोमवार को गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड स्थित बंधवाड़ी कचरा प्रबंधन साइट का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने नगर निगम गुरुग्राम द्वारा किए जा रहे सौंदर्यीकरण, व्यू कटर लगाने और अन्य सुधार कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने अधिकारियों को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए और कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।

निकाय मंत्री ने कचरा प्रबंधन प्लांट में उत्पन्न लीचेट के सही निस्तारण को प्राथमिकता देने और लिगेसी वेस्ट के निस्तारण के लिए टेंडर प्रक्रिया तेजी से शुरू करने के भी निर्देश दिए।

आगामी 4 अगस्त को बड़े स्तर पर होगा पौधारोपण अभियान

निकाय मंत्री ने घोषणा की कि आगामी 4 अगस्त, 2025 को साइट के मुख्य सडक़ और व्यू कटर के बीच के क्षेत्र में बड़े पैमाने पर पौधारोपण अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस अभियान में जनप्रतिनिधियों सहित स्थानीय गणमान्य नागरिकों को आमंत्रित किया जाए। इससे पहले मिट्टी डालने, क्यारियों के निर्माण और भूमि की तैयारी का कार्य पूरा करना सुनिश्चित करें।

अधिकारियों ने मंत्री को बताया कि प्लांट के सौंदर्यीकरण की दिशा में कार्य तेज गति से चल रहा है। यहां पर न केवल पर्यावरणीय दृष्टिकोण से सुधार किया जा रहा है, बल्कि आमजन के लिए दृश्य रूप से आकर्षक स्थल बनाने की दिशा में भी प्रयास जारी हैं। प्लांट के सामने सडक़ की ओर व्यू कटर लगाकर दृश्य को ढकने का कार्य पूरा कर लिया गया है। 

उन्होंने बताया कि गुरुग्राम द्वारा 14 जुलाई से व्यू कटर, चारदीवारी और नाले के निर्माण का कार्य शुरू कर दिया गया है। साइट की सीमा पर सबसे पहले व्यू कटर लगाए गए हैं ताकि लैंडफिल दृश्य को बाहरी क्षेत्र से छिपाया जा सके। इसके अलावा, लीचेट को निकटतम सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट तक टैंकरों के माध्यम से ले जाया जा रहा है।

 

Tags: Vipul Goel , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana , Gurugram

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD