Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

स्वामी हैदर दास मंदिर को तोड़ने की बात से दलित समाज आहत : सौरभ भारद्वाज

Saurabh Bhardwaj, AAP, Aam Aadmi Party
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 26 Jul 2025

Last updated on: Jul 28, 2025, 11:47 IST

आम आदमी पार्टी ने मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज के सामने स्थित दलित समाज के प्राचीन हैदर दास मंदिर को तोड़ने के लिए जारी नोटिस का कड़ा विरोध किया है। ‘आप’ के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा कि कुछ दिनों पहले शालीमार बाग में जैन समाज के मंदिर पर बुलडोजर चलवाया गया और अब दलित समाज के स्वामी हैदर दास मंदिर को ग़ैरक़ानूनी घोषित कर दिया गया है। 

मंदिर को नोटिस देकर कहा गया है कि 7 दिनों के अंदर खुद ही तोड़ लो। उन्होंने कहा कि यह मंदिर 1930 में बने इरविन अस्पताल के पहले से स्थापित है और यहां कई दलित महापुरुषों की समाधियां हैं। यहां धर्मशाला भी है, जो लोगों की सेवा करती है। 

ऐसे प्राचीन मंदिर को अवैध बताने से दलित समाज बहुत आहत है। सौरभ भारद्वाज ने शनिवार को विधायक विशेष रवि और संजीव झा के साथ मिलकर बात करते हुए कहा कि दो-तीन दिन पहले शालीमार बाग में जैन मंदिर पर बुलडोजर चला दिया गया। 

कुछ साल पहले डीडीए ने तुगलकाबाद इलाके में वर्षों पुराने रविदास मंदिर पर बुलडोजर चलाया था। कालकाजी के मुख्य मार्ग को रविदास मार्ग कहते हैं। एक तरफ कालकाजी और दूसरी तरफ गोविंदपुरी का इलाका है। इसके अलावा इससे सटा तुगलकाबाद और संगम विहार है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आश्वासन के बावजूद आज तक रविदास मंदिर नहीं बनवाया गया। सौरभ भारद्वाज ने कहा कि प्राचीन स्वामी हैदर दास के मंदिर में दिल्ली के अंदर दलित समाज के सभी संत महापुरुषों की समाधियां हैं। स्वामी हैदर दास मंदिर आजादी के पहले का है। 

यह बहुत बड़ा मंदिर है, जो लगभग एक हजार वर्ग गज में फैला हुआ है। यह स्थापित मंदिर है। इसके अंदर एक आश्रम चलता है। यह मंदिर मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज के सामने है। आज भी मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज में आने वाले मरीजों के परिजनों को अगर रुकने की कहीं जगह नहीं मिलती है, तो वह इसी मंदिर में बने धर्मशाला में जाकर ठहरते हैं। 

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि भारत 1947 में आजाद हुआ। आजादी से पहले 1930 में अंग्रेजों के जमाने में इरविन अस्पताल बन रहा था, स्वामी हैदर दास मंदिर उससे पहले का बना हुआ है। इरविन अस्पताल के निर्माण में लगे मजदूर भी इसी मंदिर में जाकर आराम करते थे। 

1936 में इरविन अस्पताल शुरू हुआ। आजादी के बाद इरविन अस्पताल का नाम बदलकर लोक नायक जय प्रकाश नारायण अस्पताल कर दिया गया। इसके बाद इसी में मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज शुरू किया गया। सौरभ भारद्वाज ने कहा कि कुछ दिन पहले दिल्ली की मुख्यमंत्री मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज में गईं और उन्होंने आदेश दिए कि आसपास की सारी जमीन एलएनजेपी और मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज की है। 

इसलिए सारे अतिक्रमण हटाए जाएंगे। मंदिर को अतिक्रमण कहना ही गलत है। इस दौरान करोलबाग से ‘‘आप’’ विधायक विशेष रवि ने कहा कि इस मंदिर में दलित समाज के महात्माओं की समाधि है। दलित समाज के लोग इस मंदिर में जाकर रोज माथा टेकते हैं और अच्छे काम करने की उनसे प्रेरणा और ऊर्जा लेते हैं। 

आजादी से पहले से यह मंदिर बना हुआ है। इस मंदिर में दलित समाज की तरफ से बहुत भव्य कार्यक्रम भी कराए जाते हैं। ऐसे स्थान को तोड़ने की बात करना गलत है। पूरा दलित समाज सरकार की इस कार्रवाई का सख्त विरोध करता है। 

 

Tags: Saurabh Bhardwaj , AAP , Aam Aadmi Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD