Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

कारगिल विजय दिवस के अवसर पर भगवंत मान द्वारा शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित

कारगिल युद्ध में सैनिकों की महान शहादत युवाओं को सदैव देशसेवा के लिए प्रेरित करती रहेगी — भगवंत सिंह मान

Bhagwant Mann, Bhagwant Singh Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab, Kargil Vijay Diwas
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 26 Jul 2025

Last updated on: Jul 26, 2025, 18:19 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज कारगिल विजय दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान शहीद सैनिकों को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि कारगिल युद्ध के दौरान सेना के जांबाज़ योद्धाओं की महान शहादत हमारे युवाओं को देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत होकर निस्वार्थ भाव से राष्ट्र सेवा के लिए हमेशा प्रेरित करती रहेगी। शहीदों के प्रति श्रद्धा और सम्मान व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने यहाँ बोगनविलिया गार्डन स्थित युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की और कारगिल युद्ध के दौरान अपने प्राण न्योछावर करने वाले पंजाब के बहादुर जवानों को नमन कर श्रद्धांजलि दी।

साल 1999 के कारगिल युद्ध को याद करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस युद्ध के दौरान समूचे देश ने देशभक्ति के जज़्बे के साथ एकजुटता का परिचय दिया था। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि कारगिल विजय दिवस भारत की सशस्त्र सेनाओं की अद्वितीय वीरता का प्रतीक है क्योंकि इस युद्ध में हमारे सैनिकों ने बलिदान, पराक्रम और बहादुरी की बेमिसाल गाथा लिखी। 

उन्होंने कहा कि भारतीय सेना ने तमाम चुनौतियों के बावजूद जुलाई 1999 में कारगिल, द्रास और बटालिक क्षेत्रों में घुसपैठ करने वाली पाकिस्तानी सेना को मुंहतोड़ जवाब दिया। भगवंत मान ने कहा कि भारतीय सैनिकों द्वारा दिखाई गई अद्वितीय बहादुरी का ऐसा उदाहरण विश्व इतिहास में कहीं नहीं मिलता, जो हमारे युवाओं को भारतीय सेना में शामिल होकर मातृभूमि की सेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि देश अपने जांबाज़ सपूतों का सदैव ऋणी रहेगा जो कठोर गर्मी और कड़ाके की सर्दी में भी देश की सीमाओं की रक्षा करते हैं। उन्होंने कहा कि सैनिकों के अनुकरणीय योगदान के सम्मानस्वरूप राज्य सरकार द्वारा ड्यूटी के दौरान शहीद होने वाले सैनिकों के परिवार को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। 

भगवंत मान ने कहा कि राज्य सरकार का यह प्रयास हमारे सैनिकों द्वारा की जा रही देश सेवा के प्रति एक विनम्र प्रयास है। इस अवसर पर एनसीसी कैडेट्स और महाराजा रणजीत सिंह आर्म्ड फोर्सेज प्रेपरेटरी इंस्टिट्यूट एवं माई भागो आर्म्ड फोर्सेज प्रेपरेटरी इंस्टिट्यूट, मोहाली के कैडेट्स के साथ संक्षिप्त बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने उन्हें देश की एकता और अखंडता की रक्षा के लिए सशस्त्र सेनाओं में शामिल होने हेतु प्रोत्साहित किया। 

भगवंत मान ने कहा कि वे बाकी युवाओं के भीतर भी देशभक्ति और राष्ट्रवाद की भावना पैदा करने हेतु रोल मॉडल बन सकते हैं। पी.ए.पी. बैंड के साथ पी.ए.पी. ग्रुप के कमांडर डी.एस.पी. देवेंद्र सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रभावशाली ढंग से गार्ड ऑफ ऑनर के जरिए सलामी दी गई। कार्यक्रम में कई वरिष्ठ व सेवानिवृत्त रक्षा अधिकारी भी शामिल हुए।

इस अवसर पर रक्षा सेवाएं कल्याण मंत्री महिंदर भगत, सचिव जी. बालामुरुगन और निदेशक ब्रिगेडियर (सेवानिवृत्त) भूपिंदर सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

 

Tags: Bhagwant Mann , Bhagwant Singh Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab , Kargil Vijay Diwas

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD