Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

युद्ध नशे के विरुद्ध: न्यू हरदयाल नगर में कुख्यात नशा तस्कर का अवैध निर्माण ध्वस्त

कमिश्नर पुलिस ने शहर से नशे खत्म की वचनबद्धता दोहराई

Anti Drug Mission, Drive Against Drugs, Comprehensive Action against Drug Abuse, CADA, Nasha Mukt Bharat Abhiyan, War Against Drugs, Yudh Nashian Virudh, Arpit Shukla, Gaurav Yadav, Police, Punjab Police, Cordon and Search Operation, CASO, Jalandhar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 24 Jul 2025

Last updated on: Jul 25, 2025, 13:26 IST

पंजाब सरकार द्वारा नशे के विरुद्ध शुरू किए गए ' युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान के तहत, नगर निगम जालंधर ने कमिश्नरेट पुलिस जालंधर के सहयोग से गुरुवार को न्यू हरदयाल नगर में एक कुख्यात नशा तस्कर के अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई अधिकारियों द्वारा 'युद्ध नशे के विरुद्ध' के तहत अवैध अतिक्रमणों को ध्वस्त करने के चल रहे अभियान के तहत की गई। 

इस अभियान के दौरान, ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर संदीप शर्मा और ए.डी.सी.पी.-1 जालंधर आकर्षी जैन तथा ए.सी.पी उत्तरी आतिश भाटिया के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने नगर निगम अधिकारियों को पुलिस सहायता प्रदान की। इस संबंध में जानकारी देते हुए, पुलिस कमिश्नर जालंधर श्रीमती धनप्रीत कौर ने बताया कि नगर निगम को कुख्यात नशा तस्कर विजय कुमार उर्फ लड्डू द्वारा अवैध निर्माण किए जाने की सूचना मिली थी। 

नगर निगम और पुलिस की टीमों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण किए गए ढांचे को ध्वस्त कर दिया, जिससे यह कड़ा संदेश गया कि जालंधर शहर में नशे से जुड़ी गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि आरोपी एक आदतन अपराधी है, जिसके खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एन.डी.पी.एस.) अधिनियम और अन्य अपराधों के तहत कुल 20 मामले दर्ज है। 

उन्होंने इस कार्रवाई को ड्रग तस्करों के वित्तीय नेटवर्क को खत्म करने और जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। गौरतलब है कि इससे पहले भी इसी तरह की कार्रवाई की जा चुकी है, जिसमें फिल्लौर क्षेत्र, धनकिया मोहल्ला, रामा मंडी, गढ़ा, भार्गव नगर, बस्ती गुजां और लोहियां में ड्रग तस्करों के अवैध ढांचों को ध्वस्त करना शामिल है। 

कमिश्नरेट पुलिस ने समाज से नशे को खत्म करने के लिए अपनी वचनबद्धता दोहराते हुए नागरिकों से जालंधर को नशा मुक्त बनाने में सहयोग करने की अपील की।

 

Tags: Anti Drug Mission , Drive Against Drugs , Comprehensive Action against Drug Abuse , CADA , Nasha Mukt Bharat Abhiyan , War Against Drugs , Yudh Nashian Virudh , Arpit Shukla , Gaurav Yadav , Police , Punjab Police , Cordon and Search Operation , CASO , Jalandhar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD