Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

50,000 रुपये रिश्वत लेते उपभोक्ता अदालत का रीडर रंगे हाथों गिरफ्तार

Vigilance Bureau, Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, State Vigilance Bureau, Punjab Vigilance Bureau
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

तरनतारन , 23 Jul 2025

Last updated on: Jul 24, 2025, 10:17 IST

पंजाब विजीलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही अपनी मुहिम के तहत जिला उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम, तरनतारन के प्रधान के रीडर वरिंदर गोयल को 50,000 रूपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आज यहां जानकारी देते हुए विजीलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त आरोपी को जिला तरनतारन के गांव दियो की निवासी द्वारा दर्ज करवाई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

प्रवक्ता ने बताया कि शिकायतकर्ता ने विजीलेंस ब्यूरो को दी शिकायत में आरोप लगाया था कि उसके पति सहायक सब-इंस्पेक्टर थे जिसकी वर्ष 2022 में एक हादसे में मृत्यु हो गई थी। इस संबंध में पंजाब पुलिस विभाग की ओर से 30,00,000 रुपए की मुआवजा राशि मंज़ूर की गई थी और भुगतान हेतु एचडीएफसी बैंक को भेजी गई थी। 

लेकिन मामूली कारणों के चलते बैंक ने यह मुआवजा देने से इनकार कर दिया। इसके विरोध में शिकायतकर्ता ने जिला उपभोक्ता विवाद निवारण फोरम, तरनतारन में केस दायर किया।प्रवक्ता ने आगे बताया कि उक्त आरोपी ने शिकायतकर्ता के हक में फैसला करवाने की एवज में मुआवजे की राशि में से 10 प्रतिशत के रूप में 3,00,000 रुपए रिश्वत की मांग की थी। 

शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद विजीलेंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया और आरोपी को दो सरकारी गवाहों की उपस्थिति में 50,000 रुपए की पहली किस्त लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। इस संबंध में विजीलेंस ब्यूरो के थाना अमृतसर रेंज में आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को कल सक्षम अदालत में पेश किया जाएगा और मामले की आगे की जांच जारी है।

 

Tags: Vigilance Bureau , Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , State Vigilance Bureau , Punjab Vigilance Bureau

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD