Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

बर्थडे स्पेशल : बेहतरीन सिंगर ही नहीं, डबिंग आर्टिस्ट भी हैं अरमान मलिक, इन फिल्मों में दिखाया हुनर

Armaan Malik, Music, Entertainment, Mumbai, Singer, Song, Mumbai News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 21 Jul 2025

Last updated on: Jul 22, 2025, 13:47 IST

22 जुलाई 1995 को मुंबई में जन्मे अरमान मलिक ने फिल्म इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक रोमांटिक गाने दिए हैं। अपनी मखमली आवाज और सहज गायकी से लाखों दिलों को जीतने वाले अरमान न केवल एक बेहतरीन सिंगर हैं, बल्कि गीतकार, डबिंग आर्टिस्ट और परफॉर्मर भी हैं। 

संगीतकार परिवार से ताल्लुक रखने वाले अरमान ने हिंदी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़, मराठी, बंगाली, पंजाबी और अंग्रेजी समेत कई भाषाओं में गाने गाए हैं। अरमान म्यूजिक फैमिली से संबंध रखते हैं; उनके पिता डब्बू मलिक मशहूर संगीतकार हैं, और दादा सरदार मलिक भी बॉलीवुड के जाने-माने संगीतकार थे। 

उनके चाचा अनु मलिक और भाई अमाल मलिक भी संगीत की दुनिया के सितारे हैं। चार साल की उम्र से ही अरमान को संगीत की शिक्षा मिलनी शुरू हो गई थी। साल 2006 में अरमान ने नौ साल की उम्र में ‘सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स’ में हिस्सा लिया। वह भले ही विजेता नहीं बन सके, मगर टॉप 8 में जगह बनाने में सफल रहे। 

इसके बाद, उन्होंने 10 साल तक हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत सीखा और बोस्टन के बर्कली कॉलेज ऑफ म्यूजिक से वेस्टर्न म्यूजिक की शिक्षा ली। साल 2007 में अरमान ने आमिर खान की फिल्म ‘तारे जमीं पर’ में ‘बम बम बोले’ गाकर बतौर चाइल्ड सिंगर बॉलीवुड में कदम रखा।

साल 2014 में सलमान खान की फिल्म ‘जय हो’ में ‘तुमको तो आना ही था’, ‘लव यू टिल द एंड’ और टाइटल ट्रैक गाकर उन्होंने प्लेबैक सिंगिंग में डेब्यू की। उसी साल उनकी डेब्यू एल्बम ‘अरमान’ रिलीज हुई। साल 2015 में ‘मैं हूं हीरो तेरा’ (हीरो), ‘तुम्हें अपना बनाने का’ और ‘वजह तुम हो’ (हेट स्टोरी 3) जैसे गानों ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया। 

‘मैं रहूं या न रहूं’ ने उनकी रोमांटिक गायकी को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। एक से बढ़कर एक सफल गाने देने वाले सिंगर अरमान मलिक के बारे में कम ही लोग जानते हैं कि वह बेहतरीन डबिंग आर्टिस्ट भी हैं। उन्होंने अनिल कपूर की 'स्लमडॉग मिलेनियर' के रेडियो वर्जन में सलीम के किरदार को आवाज दी। 

काजोल-शाहरुख खान स्टारर फिल्म 'माई नेम इस खान' में उन्होंने एक अंग्रेज बच्चे की आवाज को हिंदी में डब किया था। साल 2020 में अरमान ने अरिस्टा रिकॉर्ड्स के साथ हाथ मिलाया और पहला अंग्रेजी सिंगल ‘कंट्रोल’ रिलीज किया, जिसने एमटीवी यूरोप म्यूजिक अवॉर्ड्स में बेस्ट इंडिया एक्ट का खिताब जीता। 

यह गाना भारत में प्लैटिनम सर्टिफाइड हुआ और बिलबोर्ड के टॉप ट्रिलर ग्लोबल चार्ट पर नंबर 1 पर रहा। उनका दूसरा अंग्रेजी सिंगल ‘हाउ मेनी’ था, जिसे साल 2022 में एमटीवी यूरोप म्यूजिक अवॉर्ड मिला। अरमान मलिक, एड शीरन के साथ ‘2स्टेप’ और कैलम स्कॉट संग ‘ऑलवेज’ में काम कर चुके हैं।

अरमान को साल 2016 में फिल्म 'वक्त' के गाने ‘बोल दो ना जरा’ के लिए आरडी बर्मन अवॉर्ड मिला। न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर पर बिलबोर्ड में उनकी सिंगल ‘कंट्रोल’ का प्रदर्शन हुआ। 2 जनवरी 2025 को अरमान ने आशना श्रॉफ से शादी की।

 

Tags: Armaan Malik , Music , Entertainment , Mumbai , Singer , Song , Mumbai News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD