Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

'छोरियां चली गांव' पर रणविजय सिंह ने कहा, 'मीका सिंह हर गाने में जादू भर देते हैं'

Mika Singh, Music, Entertainment, Mumbai, Singar, Song, Mumbai News, Rannvijay Singha, Chhoriyan Chali Gaon
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 21 Jul 2025

Last updated on: Jul 22, 2025, 12:24 IST

नए शो 'छोरियां चली गांव' के मेकर्स ने मीका सिंह और रणविजय सिंह के साथ नया म्यूजिक वीडियो लॉन्च किया। इस बीच अपने अनुभव को साझा करते हुए रणविजय ने कहा कि मीका सिंह जब भी कोई गाना गाते हैं, तो उसमें एक अलग ही जादू होता है। 

इस गाने को भरत और हरिदत्त ने मिलकर बनाया है। यह गाना शो की ऊर्जा और बागी अंदाज को शानदार तरीके से दिखाता है। यह गाना खास इसलिए भी है, क्योंकि इसमें मीका सिंह और रणविजय सिंह ने लगभग 20 साल बाद किसी प्रोजेक्ट पर साथ काम किया है।

रणविजय ने कहा, "मैं पहली बार मीका पाजी से 2003 में दिल्ली में मिला था और तब भी उनकी ऊर्जा और अंदाज लाजवाब था। 'छोरियां चली गांव' के टाइटल गाने पर उनके साथ काम करना काफी मजेदार रहा। मीका हर गाने में एक जादू लेकर आते हैं और इतने सालों बाद उनके साथ काम करना मेरे लिए बहुत खास अनुभव था।"

रणविजय ने कहा कि यह गाना बहुत ही आसान और दिलचस्प है, जिसे सुनते ही यह लोगों की जुबान पर आ जाएगा। उन्होंने कहा, "मुझे सबसे ज्यादा पसंद यह है कि यह गाना शो की असली भावना को बहुत खूबसूरती से दिखाता है। इसका संगीत, माहौल और अंदाज, शो की कहानी और संदेश से पूरी तरह जुड़े हैं। 

मुझे सच में लगता है कि यह म्यूजिक शो की एक खास पहचान बन जाएगा। अभी भी यह धुन मेरे दिमाग में घूम रही है। यह यादगार और मजेदार है। मुझे उम्मीद है कि दर्शकों को भी यह गाना बहुत पसंद आएगा।" मीका ने गाने को लेकर उत्साह व्यक्त करते हुए कहा, "जब मैंने पहली बार 'छोरियां चली गांव' के टाइटल गाने का आइडिया सुना, तो मुझे पता था कि यह गाना कुछ खास बन सकता है। 

इसकी धुन बहुत जबरदस्त है, इसमें एक असली देसी जोश है, जो मेरे गाने के अंदाज से बिल्कुल मेल खाता है। यह एक ऐसा गाना है, जिसे सुनकर आपके पैर खुद-ब-खुद थिरकने लगते हैं और आप हर बीट को महसूस करते हैं।" 'छोरियां चली गांव' एक नया नॉन-फिक्शन शो है, जिसमें 11 शहर की महिलाएं आरामदायक जीवन को छोड़कर गांव में जाएंगी और वहां की कठिन चुनौतियों का सामना करेंगी। यह शो जल्द ही जीटीवी पर प्रसारित होगा।

 

Tags: Mika Singh , Music , Entertainment , Mumbai , Singar , Song , Mumbai News , Rannvijay Singha , Chhoriyan Chali Gaon

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD