Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत बना चौथी आर्थिक महाशक्ति- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

पूर्ववर्ती सरकारों का देश के विकास के लिए नहीं था कोई स्पष्ट एजेंडा

Nayab Singh Saini, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, Haryana Chief Minister, Chief Minister of Haryana, BJP Haryana,Krishan Kumar Bedi, Dr Krishan Lal Middha, Mohan Lal Badoli, Rekha Gupta, BJP Delhi, Chief Minister of Delhi, Delhi CM, Jind
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

जींद , 19 Jul 2025

Last updated on: Jul 21, 2025, 17:14 IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के अंत्योदय के सिद्धांत और विचारधारा को आगे बढ़ाते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत एक विकसित राष्ट्र की दिशा में तीव्र गति से अग्रसर है। 2014 के बाद भारत ने विकास की नई ऊंचाइयों को छुआ है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 'विकसित भारत' संकल्प में हरियाणा अग्रणी भूमिका निभाते हुए केंद्र के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढेगा।

मुख्यमंत्री आज जिला जींद में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले, मुख्यमंत्री ने अग्रसेन धर्मशाला का उद्घाटन तथा नंदी एवं कामधेनु गौशाला का भूमि पूजन किया। उन्होंने धर्मशाला के लिए 31 लाख रुपये देने की घोषणा की। कार्यक्रम में दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता, विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।

श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने वैश्विक स्तर पर अपनी एक सशक्त पहचान बनाई है। प्रधानमंत्री का यह दृढ़ विश्वास रहा है कि भारत एक दिन आर्थिक महाशक्ति बनेगा, और आज हम गर्व से कह सकते हैं कि भारत की अर्थव्यवस्था 11वें स्थान से चौथे स्थान पर पहुंच गई है, विकास की यह यात्रा प्रधानमंत्री के नेतृत्व में ही संभव हो सकी है और आने वाले समय में निश्चित तौर पर भारत तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा।

पूर्ववर्ती सरकारों का देश के विकास के लिए नहीं था कोई स्पष्ट एजेंडा

मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले की सरकारों के पास देश के विकास का कोई स्पष्ट एजेंडा नहीं था, वे कुछ और ही एजेंडे पर काम करते थे। जबकि आज की सरकार का एकमात्र लक्ष्य 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 'विकसित भारत' संकल्प में पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ योगदान करेगा।

महाराजा अग्रसेन को नमन करते हुए श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि अग्रसेन धर्मशाला का निर्माण केवल सीमेंट-कंकरीट से बनी एक इमारत नहीं है, यह महाराजा अग्रसेन जी के उन महान आदर्शों और सिद्धांतों का जीता-जागता प्रतीक है, जिन्होंने हजारों वर्ष पूर्व समाज को एक नई दिशा दी थी। महाराजा अग्रसेन जी धर्म, सेवा व समरसता के सच्चे ध्वजवाहक थे। उन्होने 'एक ईंट और एक रुपया' का जो सिद्धांत दिया, वह समाजवाद और सामाजिक समरसता का दुनिया का सबसे पहला और सबसे सफल सूत्र था। 

उन्होंने सिखाया कि समाज किसी एक व्यक्ति से नहीं, बल्कि सबके सहयोग और सबके साथ से बनता है। उन्होंने हमें सिखाया कि समाज के सबसे अंतिम व्यक्ति की चिंता करना ही सच्चा राजधर्म है।उन्होंने कहा कि यह धर्मशाला सर्व समाज की धरोहर है और यह सामाजिक समरसता का केंद्र बनेगी। उन्होंने अग्रवाल समाज के सभी दानदाताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ता को साधुवाद देते हुए कहा कि आपकी यह सेवा भावना आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की विचारधारा के साथ जुड़कर  दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता जनसेवा का कार्य कर रही

नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा की बेटी, श्रीमती रेखा गुप्ता, दिल्ली की मुख्यमंत्री बनने के बाद आज पहली बार अपने जन्म दिवस के अवसर पर अपने पैतृक गांव नंदगढ़ आई हैं, वे पूरे हरियाणावासियों की ओर से उन्हें जन्म दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हैं। उन्होंने दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता की प्रशंसा करते हुए कहा कि श्रीमती रेखा गुप्ता साधारण परिवार से संबंध रखती हैं, और पंडित दीनदयाल उपाध्याय की विचारधारा के साथ जुड़कर जनसेवा का कार्य कर रही हैं। उनका पूरा जीवन राष्ट्र को समर्पित रहा है और राष्ट्र के लिए इन्होंने लगातार काम किया है। श्रीमती रेखा गुप्ता की सोच, उनकी नीति और नियत यही है कि दिल्ली विकास की नई ऊंचाइयों को छुए। उन्होंने विश्वास दिलाया कि 'विकसित भारत' की यात्रा में हरियाणा और दिल्ली सरकारें मजबूती से आगे बढ़ेंगी।

विकसित भारत के संकल्प में दिल्ली और हरियाणा निभाएंगे अहम भूमिका – मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली उनकी कर्मभूमि है और हरियाणा उनकी जन्मभूमि। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा सौंपे गए उत्तरदायित्व का वे पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगी और नागरिकों की सेवा में 24 घंटे कार्य करेंगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विकसित भारत की दिशा में दिल्ली और हरियाणा की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह भारतीय जनता पार्टी की नीतियों और प्रधानमंत्री के नेतृत्व का परिणाम है कि आज दिल्ली और हरियाणा जैसे राज्यों के शीर्ष पदों पर साधारण परिवारों से आने वाले लोग दायित्व निभा रहे हैं और समाज सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रहे हैं।

श्रीमती रेखा गुप्ता ने उनके जुलानावासियों को सौगात देने के लिए मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी का धन्यवाद किया। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री श्री कृष्ण कुमार बेदी, विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा, विधायक श्री रामकुमार गौतम, श्री रणधीर पनिहार, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्री मोहन लाल कौशिक सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

 

Tags: Nayab Singh Saini , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , Haryana Chief Minister , Chief Minister of Haryana , BJP Haryana , Krishan Kumar Bedi , Dr Krishan Lal Middha , Mohan Lal Badoli , Rekha Gupta , BJP Delhi , Chief Minister of Delhi , Delhi CM , Jind

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD