Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जुलाना विधानसभावासियों को दी करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात

जुलाना में 30 करोड़ रुपये की लागत से उपमंडल कॉम्प्लेक्स का होगा निर्माण

Nayab Singh Saini, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, Haryana Chief Minister, Chief Minister of Haryana, BJP Haryana,Krishan Kumar Bedi, Dr Krishan Lal Middha, Mohan Lal Badoli, Rekha Gupta, BJP Delhi, Chief Minister of Delhi, Delhi CM, Jind
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 19 Jul 2025

Last updated on: Jul 21, 2025, 17:13 IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने जुलाना विधानसभावासियों को करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात दी है। उन्होंने जुलाना में 30 करोड़ रुपये की लागत से उपमंडल कॉम्प्लेक्स का निर्माण करवाने की घोषणा की। साथ ही, जुलाना विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न गांवों में माइनरों के पुनर्निर्माण से संबंधित कुल 9 कार्यों के लिए 15.71 करोड़ रुपये की घोषणा की। पेयजल व जलापूर्ति योजनाओं के लिए भी मुख्यमंत्री ने कुल 12 कार्यों के लिए 25 करोड़ रुपये की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने ये घोषणाएं आज जुलाना विधानसभा के गांव नन्दगढ़ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान की। कार्यक्रम में दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता भी उपस्थित रही। श्री नायब सिंह सैनी ने बराहकलां गांव में पशु अस्पताल भवन के लिए 31 लाख रुपये, जुलाना विधानसभा के चार गांवों- शादीपुर, रामगढ़, कर्मगढ़ और रूपगढ़ में आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण के लिए 60 लाख रुपये तथा गांव मालवी में आयुर्वेदिक अस्पताल के निर्माण के लिए 67.90 लाख रुपये की घोषणा की।

उन्होंने कहा कि गांव खरैंटी में 33 केवी सबस्टेशन की क्षमता बढ़ाई जाएगी। जुलाना विधानसभा में स्कूलों की मरम्मत करवाई जाएगी। उन्होंने बुआना के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पार्किंग शेड के निर्माण के लिए 20.25 लाख रुपये तथा देवगढ़ में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की चारदीवारी और प्रांगण को पक्का बनाने के लिए 71.59 लाख रुपये की घोषणा की।

चार गांवों में 2.20 करोड़ रुपये की लागत से बनेंगे उपस्वास्थ्य केंद्र

मुख्यमंत्री ने बराहकलां में पीने के पानी के लिए पाइप लाइन बिछाने हेतु 1.25 करोड़ रुपये के अलावा, रामराय कलां में तीर्थ तालाब की रिटेनिंग वॉल के लिए 1.50 करोड़ रुपये की घोषणा की। जुलाना विधानसभा के चार गांवों - बरारखेड़ा, नन्दगढ़, अनूपगढ़ और बराहकलां में भूमि उपलब्‍ध होने पर 2.20 करोड़ रुपये की लागत से उपस्वास्थ्य केंद्रों का निर्माण करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि देवगढ़ माइनर पर पुराने खालों को पक्का करने की फिजिबिलिटी चेक करवा कर इसे भी पूरा किया जाएगा। साथ ही, जुलाना - बड़छप्पर रोड़ पर आरसीसी की फिजिबिलिटी चेक करके इस पूरा करवाने का काम किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गांव देवगढ़ का राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज रकबे को बीसवा और बीघे से कनाल और मरला में बदला ‌जाएगा। गांव नंदगढ़ तथा जुलाना में खेल स्टेडियमों का सुदृढ़ीकरण व नवीनीकरण किया जाएगा। जुलाना नगरपालिका के भवन का भी निर्माण करवाया जाएगा। उन्होंने जुलाना विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत गांवों में सामुदायिक भवनों के लिए 5 करोड़ रुपये तथा जुलाना विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए अलग से 5 करोड़ रुपये की घोषणा की।

कार्यक्रम से पहले, मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने 16 करोड़ 80 लाख रुपये की लागत की 8 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इनमें 5 करोड़ 21 लाख रुपये की लागत की 5 परियोजनाओं का उद्घाटन व 11 करोड़ 59 लाख रुपये की 3 परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री श्री कृष्ण कुमार बेदी, हरियाणा विधानसभा के उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष श्री मोहन लाल कौशिक, विधायक श्री रामकुमार गौतम, श्री देवेंद्र अत्री, श्री रणधीर पनिहार सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

 

 

Tags: Nayab Singh Saini , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , Haryana Chief Minister , Chief Minister of Haryana , BJP Haryana , Krishan Kumar Bedi , Dr Krishan Lal Middha , Mohan Lal Badoli , Rekha Gupta , BJP Delhi , Chief Minister of Delhi , Delhi CM , Jind

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD