Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हरियाणा में तेज़ी से हो रहा सर्वांगीण विकास : नायब सिंह सैनी

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा तीव्र गति से विकास की राह पर अग्रसर - दिल्ली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

Nayab Singh Saini, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, Haryana Chief Minister, Chief Minister of Haryana, BJP Haryana,Krishan Kumar Bedi, Dr Krishan Lal Middha, Mohan Lal Badoli, Rekha Gupta, BJP Delhi, Chief Minister of Delhi, Delhi CM, Jind
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

जुलाना , 19 Jul 2025

Last updated on: Jul 21, 2025, 17:11 IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ट्रिपल इंजन की सरकार राज्य में तेज गति से विकास के काम कर रही है। जनता ने तीसरी बार हमारी सरकार पर जो विश्वास जताया है, हम उस विश्वास पर खरा उतरने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे। हमारी सरकार प्रधानमंत्री के सबका साथ, सबका विकास , सबका प्रयास और सबका विश्वास के मंत्र के साथ आगे बढ़ रही है।

मुख्यमंत्री आज जुलाना विधानसभा के गांव नन्दगढ़ में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता भी उपस्थित रही। इस मौके पर दिल्‍ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता के जन्मदिवस के अवसर पर केक काटकर मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने उन्हें जन्मदिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि वर्ष 2014 में केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी बनी पहली बार 22 जनवरी 2015 को पानीपत की ऐतिहासिक भूमि पर आए थे और उन्होंने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ देशव्यापी अभियान की शुरुआत की थी। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में बेटियों को सशक्त और मजबूत करने का काम हरियाणा में गति से हुआ है।

आज देश में वंशवाद से नहीं, बल्कि परिश्रम से तय होता है जनसेवक

उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि हरियाणा के एक छोटे से गांव नन्‍दगढ़ में जन्मी बेटी श्रीमती रेखा गुप्ता को प्रधानमंत्री ने दिल्ली की जिम्मेदारी देने का काम किया है। आप इसी तरह जनसेवा और राष्ट्रसेवा में काम करती रहें और दिल्ली को विकास की नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने का काम करें।

उन्होंने कहा कि दिल्ली की मुख्यमंत्री की राजनीतिक जीवन यात्रा हमें बताती है कि भारत आज बदल रहा है और नन्‍दगढ़ जैसे छोटे से गांव में जन्मी और दिल्ली जैसे महानगर की मुख्यमंत्री बन जाती है। यहाँ न केवल महिलाओं के लिए प्रेरणादायक है बल्कि पूरे देश को एक संदेश देती है कि अब भारत के अवसर वंशवाद से नहीं, बल्कि परिश्रम से जनसेवक तय होते हैं।

वर्ष 2014 से अब तक जुलाना विधानसभा क्षेत्र में हुए 20,433 करोड़ रुपये के विकास कार्य

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2014 से अब तक हमारी सरकार ने जुलाना विधानसभा क्षेत्र में 20,433 करोड़ रुपये की लागत के विकास कार्य करवाए हैं, जबकि कांग्रेस सरकार के 10 वर्षों में केवल 202 करोड़ रुपये के काम ही हुए थे। उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में जुलाना विधानसभा क्षेत्र के लिए 88 घोषणाएं की हैं। इनमें से 85 घोषणाएं पूरी हो चुकी हैं तथा 2 पर काम जारी है। इसके अलावा जींद जिले के लिए कुल 628 घोषणाएं की हैं। इनमें से 541 घोषणाएं पूरी हो चुकी हैं। शेष पर काम जारी है। उन्होंने कहा कि जींद का विकास अब दो गुना गति से नहीं बल्कि तीन गुना गति से करना हमारी सरकार का संकल्प है।

उन्होंने विकासात्मक परियोजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि अम्बाला कोटपुतली ग्रीनफील्ड कॉरिडोर-एन.एच. 152-डी 10,646 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया। जींद-गोहाना-सोनीपत एन.एच.-352-ए को 2,300 करोड़ रुपये की लागत से चारमार्गी बनाया गया। अम्बाला-हिसार वाया कैथल राष्ट्रीय राजमार्ग नम्बर-10 फोर लेन का निर्माण 1,200 करोड़ रुपये की लागत से किया गया। 

राष्ट्रीय राजमार्ग के जींद-हरियाणा-पंजाब सीमा तक चारमार्गी सड़क का निर्माण 959 करोड़ रुपये की लागत से किया गया। जींद के हैबतपुर में सरकारी मेडिकल कॉलेज 945 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन है। पांडु पिंडारा गांव के पास नए बस अड्डे का निर्माण 32 करोड़ रुपये की लागत से किया गया। 

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा तीव्र गति से विकास की राह पर अग्रसर - दिल्ली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में हरियाणा तीव्र गति से विकास की राह पर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत का सपना, विकसित हरियाणा और विकसित दिल्ली के माध्यम से ही साकार होगा। उन्होंने कहा कि आज हरियाणा में सड़क नेटवर्क सुदृढ़ हुआ है और लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधाएं मिल रही हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा इसी गति से विकास के मामले में नित नई ऊंचाइयां छुएगा।

श्रीमती रेखा गुप्ता ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसा दल है जो साधारण परिवार की बेटी को मुख्यमंत्री बनाकर लोकतंत्र की सच्ची मिसाल पेश करता है। उन्होंने कहा कि उनका नन्दगढ़ गांव से गहरा नाता है, क्योंकि ये उनकी जन्मभूमि है और जब-जब उन्होंने चुनाव लड़ा तो हरियाणा के लोगों ने उनका भरपूर सहयोग किया।

उन्होंने कहा कि आज मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी द्वारा इस क्षेत्र की जनता को 16 करोड़ 80 लाख रुपये की लागत की विकास परियोजनाओं की सौगात दी गई है। इनमें, 7 लाख 91 हजार रुपये की लागत से ई-लाइब्रेरी की स्थापना, 10 लाख 87 हजार रुपये से इंडोर जिम, 2 करोड़ 34 लाख रुपये से सुंदर सब ब्रांच का पुनर्निर्माण, 90 लाख 56 हजार रुपये से राजगढ से झमोला सड़क का निर्माण, 1 करोड 77 लाख रुपये से खरैंटी से झमोला तक सड़क का निर्माण, 5 करोड़ 32 लाख रुपये से निडाना में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण, 5 करोड़ 72 लाख रुपये से किनाना में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण और 55 लाख 50 हजार रुपये की लागत से नन्दगढ़ गांव में उप-स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण शामिल है।

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में ट्रिपल इंजन सरकार ने विकास कार्यों को दी तेज गति, हर वर्ग को मिल रहा लाभ - कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी

कैबिनेट मंत्री श्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में जनकल्याणकारी योजनाएं पूरी पारदर्शिता और प्रतिबद्धता के साथ आमजन तक पहुंच रही हैं। ट्रिपल इंजन की सरकार ने विकास कार्यों को तेज गति दी है, जिससे हर वर्ग को लाभ मिल रहा है।उन्होंने कहा कि आज का दिन जुलाना ही नहीं, पूरे जींद जिले के लिए गर्व का क्षण है, जब दिल्ली की मुख्यमंत्री और हरियाणा की बेटी श्रीमती रेखा गुप्ता यहां पधारी हैं। 

उन्होंने श्रीमती रेखा गुप्ता को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे केवल दिल्ली की कर्मठ नेता ही नहीं, बल्कि हरियाणा की अस्मिता और गौरव का प्रतीक भी हैं। उनका आत्मबल और सेवा भावना आज नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है। आने वाले समय में श्रीमती रेखा गुप्ता देश की राजनीति में नई ऊंचाइयों को छुएंगी।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 24 घंटे जनता की सेवा में समर्पित - डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा

हरियाणा विधानसभा के उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा ने मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की कार्यशैली, सहजता और जनसेवा के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भी मुख्यमंत्री आत्मविश्वास और मुस्कान के साथ 24 घंटे जनता की सेवा में लगे रहते हैं।उन्होंने दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं और विश्वास जताया कि दिल्ली को अब भ्रष्टाचार और अव्यवस्था से मुक्ति मिलेगी।

डॉ. मिड्ढा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने सुरक्षा, स्वास्थ्य और विकास के क्षेत्रों में नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। उन्होंने आयुष्मान भारत योजना को एक ऐतिहासिक कदम बताया जिससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को इलाज की चिंता से राहत मिली है। उन्होंने कहा कि आज हरियाणा सरकार की योजनाओं का लाभ हर वर्ग को मिल रहा और मुख्यमंत्री आवास के दरवाजे जनता के लिए 24 घंटे खुले हैं।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जुलाना को दी विकास परियोजनाओं की सौगात - मोहन लाल कौशिक

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष श्री मोहन लाल कौशिक ने कहा कि आज मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने जुलाना क्षेत्र के लिए कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का लोकार्पण कर क्षेत्र की जनता को एक ऐतिहासिक तोहफा दिया है। इसके लिए वे उनका आभार व्यक्त करते हैं।उन्होंने कहा कि हाल ही में नगरपालिका चुनावों में जुलाना क्षेत्र की जनता ने भाजपा को समर्थन देकर कमल खिलाया है, जो मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की नीतियों और उनके नेतृत्व पर जनविश्वास का प्रतीक है। 

उन्होंने कहा कि जिस तरह से मुख्यमंत्री ने हरियाणा के कोने-कोने में विकास की लहर चलाई है, उसी प्रकार से दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने भी 100 दिनों में दिल्ली में उल्लेखनीय कार्य कर जनता का विश्वास जीता है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार इस क्षेत्र में औद्योगिक इकाई का गठन करके नए रोजगार के अवसर देने का काम करें जिससे इस जुलाना विधानसभा का विकास तेज गति से हो।इस मौके पर विधायक श्री रामकुमार गौतम, श्री देवेंद्र अत्री और श्री रणधीर पनिहार सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

 

Tags: Nayab Singh Saini , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , Haryana Chief Minister , Chief Minister of Haryana , BJP Haryana , Krishan Kumar Bedi , Dr Krishan Lal Middha , Mohan Lal Badoli , Rekha Gupta , BJP Delhi , Chief Minister of Delhi , Delhi CM , Jind

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD