Sunday, 14 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

दर्शकों की बदलती रहती है पसंद, युवा चाहते हैं नया और अनोखा कंटेंट : अंजुम फकीह

TV, Television, Entertainment, Mumbai, Actor, Actress, Mumbai News, Anjum Fakih
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 20 Jul 2025

Last updated on: Jul 21, 2025, 17:07 IST

अभिनेत्री अंजुम फकीह ने अपने नए रियलिटी शो 'छोरियां चलीं गांव' के साथ एक नई शुरुआत की है। अंजुम का मानना है कि कंटेंट को लेकर समय के साथ दर्शकों की पसंद बदलती रहती है। यंग जनरेशन नए और अनोखे कंटेंट की मांग करती है। 

समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में उन्होंने आज के युवाओं की कंटेंट को लेकर पसंद और नापसंद पर अपने विचार साझा किए। अंजुम ने कहा कि दर्शकों की पसंद हर कुछ सालों में बदलती है। आज का युवा ज्यादा मुखर है; वह फ्रेश, अनोखी कहानियों की मांग करता है।

उन्होंने कहा, "भारत में प्रतिभा और रचनात्मकता की कोई कमी नहीं है। 'छोरियां चलीं गांव' के कॉन्सेप्ट को बनाने वाले को सलाम। हम दर्शकों के लिए कुछ नया और जड़ों से जुड़ा लेकर आए हैं। यह शो शहरों की चमक-दमक से दूर, गांव की असली जिंदगी को दिखाता है, जहां भारत का दिल बसता है। 

यह शो शहर और गांव दोनों के दर्शकों को पसंद आएगा। इसकी सफलता दर्शकों के हाथ में है। अगर उन्हें पसंद आया, तो यह सालों चलेगा, वरना खत्म हो जाएगा।" 'छोरियां चली गांव' को लेकर उत्साहित अंजुम ने बताया कि एक शहरी लड़की होने के नाते, गांव की जिंदगी का अनुभव लेने का मौका उन्हें रोमांचित करता है। 

उन्होंने कहा, "मैं हमेशा जी टीवी के साथ काम करना चाहती हूं। मेरे सभी हिट किरदार और शो 'एक था राजा एक थी रानी', 'कुंडली भाग्य', 'रानी रागेश्वरी', और 'सृष्टि' जी टीवी के ही थे। जब भी जी के साथ काम करने का मौका मिलता है, मैं उस ऑफर को तुरंत स्वीकार कर लेती हूं।" 

अंजुम ने शो को रोमांचक बताया। उन्होंने कहा, "ऐसा कॉन्सेप्ट मुझे पहले कभी नहीं दिखा, न भारत में, न विदेश में। दर्शकों को यह देखना अच्छा लगेगा कि शहरी लड़कियां गांव की जिंदगी में कैसे ढलती हैं। मैं खुद उत्साहित और थोड़ी नर्वस हूं। मैं गांव में पैदा हुई थी, लेकिन 15 साल से वहां नहीं गई। अब एक नए गांव में जाना मेरे लिए नया अनुभव है और मुझे नहीं पता कि क्या होगा। यही इसकी खासियत है।"

 

Tags: TV , Television , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Mumbai News , Anjum Fakih

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD