Saturday, 06 June 2026

 

 

खास खबरें हरभजन सिंह ईटीओ ने पंजाब भर के सड़क विकास कार्यों का लिया जायजा, मॉनसून सीजन से पहले सख्ती से निगरानी करने के दिए निर्देश प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर नकेल कसने वाला देश का पहला राज्य बना पंजाब : अरविंद केजरीवाल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कमियाना हिल टॉप नेचर ट्रेल के प्रथम चरण का किया लोकार्पण मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 'मुख्यमंत्री मांवा-धीयां सत्कार योजना' की शुरुआत की तैयारियों का लिया जायजा मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा स्वास्थ्य योजना की प्रगति की समीक्षा भगवंत मान सरकार का ई-रिक्शा अभियान 3,440 गांवों तक पहुंचा, पंजाब में जमीनी स्तर पर ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ आंदोलन को मिली और मजबूती पंजाब सरकार की आयरन एवं स्टील क्षेत्र में कर चोरी पर बड़ी कार्रवाई गौ संरक्षण के साथ पर्यावरण बचाने का अनूठा मॉडल बना मनोहर गौशाला, पांच साल में लगाए 5000 पौधे केवल सिंह ढिल्लों ने नितिन नवीन से की मुलाकात : महाराजा रणजीत सिंह की सोच के साथ भाजपा शुरू करेगी ‘मिशन पंजाब 2027’ अनिंदिता मित्रा द्वारा मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) संबंधी आई.टी. मॉड्यूलों पर प्रशिक्षण सत्र आयोजित अमन अरोड़ा द्वारा एयर फोर्स अकादमी और एनडीए मेरिट सूची में शानदार उपलब्धियां हासिल करने वाली माई भागो प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट की महिला कैडेटों का सम्मान देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू'

 

फैंस के लिए बड़ा सरप्राइज लेकर आ रही रश्मिका मंदाना, कहा- 'बस थोड़ा और इंतजार...'

Rashmika Mandanna, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heroine
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 20 Jul 2025

Last updated on: Jul 21, 2025, 16:56 IST

अभिनेत्री रश्मिका मंदाना काफी समय से हिंट दे रही हैं कि उनके पास फैंस के लिए बड़ा सरप्राइज है। आखिर क्या है यह सरप्राइज? इस पर एक्ट्रेस ने बताया कि वह इसका खुलासा सोमवार को करेंगी। रश्मिका ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की, जिसमें वह कहती दिख रही हैं, ''मुझे यकीन नहीं हो रहा कि मैं आखिरकार ये बात रिकॉर्ड कर रही हूं। 

जैसा कि आप सभी जानते ही होंगे कि मैं अपने दिल के बहुत करीब किसी चीज पर काम कर रही हूं। यह सिर्फ प्रोजेक्ट नहीं है, बल्कि कुछ ऐसा है, जिसमें मैंने दिन-रात एक किए हैं, खासकर फैंस के लिए, जो सालों से मुझे प्यार और सपोर्ट कर रहे हैं। इस वीडियो के जरिए मैं फैंस के साथ उस खास चीज का एक छोटा हिस्सा शेयर कर रही हूं।''

रश्मिका ने आगे कहा, ''मुझे उम्मीद है कि फैंस इस चीज को महसूस करेंगे और प्यार करेंगे। मैं इसे फैंस के साथ शेयर करने के लिए बहुत उत्साहित हूं। यह सोमवार को लॉन्च हो रहा है और मैं बहुत खुश, थोड़ी नर्वस और बहुत आभारी महसूस कर रही हूं।''एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ''कुछ खास बात अपने तक कुछ समय से छुपाए रख रही हूं। 

यकीन मानिए, यह आसान नहीं है, क्योंकि मैं यह सब अपने फैंस के साथ शेयर करने के लिए बेहद उत्साहित हूं। बस थोड़ा और इंतजार करो।'' हाल ही में रश्मिका ने बताया कि वह जल्द ही अपना नया बिजनेस शुरू करने वाली हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी मम्मी के साथ हुई बातचीत का एक वीडियो साझा किया था।

वीडियो में रश्मिका अपनी मां से कहती हैं, "आज मैं एक बहुत ही खास काम के लिए जा रही हूं, जो आपने कहा था, ये वही बिजनेस है, जो मैं शुरू करने वाली हूं।" इसके बाद रश्मिका को प्रोत्साहित करते हुए उनकी मां कहती हैं, "तुम अच्छा काम करो, तुम्हें अच्छा ही मिलेगा।" इस पोस्ट में रश्मिका ने यह नहीं बताया था कि वह किस तरह का बिजनेस शुरू करने वाली हैं।

 

Tags: Rashmika Mandanna , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD